logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर के निकटवर्ती ग्राम सुरजपुरा में 25 मोहर्रम की देर रात शिया समुदाय के चौथे इमाम, हज़रत ईमाम हुसैन के बेटे ईमाम जैनुल आबेदीन की शहादत के मौके पर सालाना मजलिस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अकीदतमंदों को अलम मुबारक और शबीहे ताबूते जनाबे बीमार-ए-कर्बला की जियारत करवाई गई। सुरजपुरा के इमामे जुमा मौलाना सैय्यद गुलाम मुस्तफा जाफरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंजुमने जुल्फिकारे हैदरी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोजखान हजरात ने मर्सियाखानी के साथ मजलिस की शुरुआत की। इस मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम आलि जनाब मौलाना सैय्यद अली अब्बास छपरवी साहब ने खिताब किया। मजलिस के बाद निकाले गए जुलूस में शामिल अंजुमनों के नौजवानों, बच्चों और बुजुर्गों ने नौहा पढ़कर मातम किया और श्रद्धांजलि दी। अंजुमने जुल्फिकारे हैदरी के अध्यक्ष सैय्यद शौकत अली ने बताया कि सुरजपुरा में अंजुमन की तरफ से यह 43वां सालाना मजलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दौराई, गुवाड़ीया, मोतीपुरा, तारागढ़, जयपुर, राजोसी और रूपनगढ़ की अंजुमनों सहित दूर-दराज से आए सैकड़ों अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ा। मजलिसों और मातम के जरिए आशिकान-ए-इमाम हुसैन ने अपना पुरसा पेश किया। इस धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अकीदतमंदों को नजरें हुसैन का लंगर खिलाया गया।

5 hrs ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
5 hrs ago

अजमेर के निकटवर्ती ग्राम सुरजपुरा में 25 मोहर्रम की देर रात शिया समुदाय के चौथे इमाम, हज़रत ईमाम हुसैन के बेटे ईमाम जैनुल आबेदीन की शहादत के मौके पर सालाना मजलिस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अकीदतमंदों को अलम मुबारक और शबीहे ताबूते जनाबे बीमार-ए-कर्बला की जियारत करवाई गई। सुरजपुरा के इमामे जुमा मौलाना सैय्यद गुलाम मुस्तफा जाफरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंजुमने जुल्फिकारे हैदरी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोजखान हजरात ने मर्सियाखानी के साथ मजलिस की शुरुआत की। इस मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम आलि जनाब मौलाना सैय्यद अली अब्बास छपरवी साहब ने खिताब किया। मजलिस के बाद निकाले गए जुलूस में शामिल अंजुमनों के नौजवानों, बच्चों और बुजुर्गों ने नौहा पढ़कर मातम किया और श्रद्धांजलि दी। अंजुमने जुल्फिकारे हैदरी के अध्यक्ष सैय्यद शौकत अली ने बताया कि सुरजपुरा में अंजुमन की तरफ से यह 43वां सालाना मजलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दौराई, गुवाड़ीया, मोतीपुरा, तारागढ़, जयपुर, राजोसी और रूपनगढ़ की अंजुमनों सहित दूर-दराज से आए सैकड़ों अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ा। मजलिसों और मातम के जरिए आशिकान-ए-इमाम हुसैन ने अपना पुरसा पेश किया। इस धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अकीदतमंदों को नजरें हुसैन का लंगर खिलाया गया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • मेरठ-हापुड़ क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकान से खरीदी गई पानी की सीलबंद बोतल में पानी की जगह खौफनाक तेजाब निकला। पानी समझकर इसका घूंट पीते ही एक स्कूल शिक्षिका का गला और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित शिक्षिका को गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह फिलहाल जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम इस जांच में जुट गई है कि आखिर सीलबंद बोतल में तेजाब कहां से आया।
    1
    मेरठ-हापुड़ क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकान से खरीदी गई पानी की सीलबंद बोतल में पानी की जगह खौफनाक तेजाब निकला। पानी समझकर इसका घूंट पीते ही एक स्कूल शिक्षिका का गला और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

पीड़ित शिक्षिका को गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह फिलहाल जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम इस जांच में जुट गई है कि आखिर सीलबंद बोतल में तेजाब कहां से आया।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • अजमेर जिले के ब्यावर में भारत विकास परिषद द्वारा मियावाकी तकनीक के माध्यम से सघन वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ग्राम गोपालपुरा, अमरगढ़ में 12 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम के तहत लगभग 600 वृक्षों का रोपण संपन्न हुआ। पर्यावरण को समृद्ध बनाने का यह सराहनीय कार्य आदित्य ग्रुप (लामाना) के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। इस सघन वन अभियान के तहत सहजन, अर्जुन, हरसिंगार, पारस पीपल, करंज, कचनार, नीम, चुरैल, अमलतास, पलास, मालाबार नीम, गुलमोहर, अमरूद, जामुन, गूलर, सरस और केश्या श्यामा जैसी अनेक महत्वपूर्ण वृक्षों की प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में आदित्य पॉलीसेक् के मैनेजिंग डाइरेक्टर श्री दीपक झंवर, श्री रंजीत कुमार पांडये, श्री जगदीश प्रसाद मोदनी, भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव श्री आनंद सिंह जी राठौर, भारत विकास परिषद ब्यावर मुख्य शाखा के अध्यक्ष सतीश सराफ, सचिव विकास जी गर्ग, प्रांतीय दायित्व धारी श्री अमरचंद जी मूंदड़ा, श्री अनिल जी भराङीया, श्रीमती कमलेश जी बंट एवं श्रीमती ज्योति जी महेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आदित्य ग्रुप के संचालक और पर्यावरणविद दीपक झंवर ने ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण की अनूठी अलख जगाई है। उनके इस प्रयास को गति देते हुए विश्व हिंदू परिषद से श्री लक्ष्मी नारायण जी, श्री पृथ्वी सिंह जी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह और गोपालपुरा, रामपुरा, अमरगढ़, रुदलाई तथा लामाना के ग्राम वासियों ने अपने कर-कमलों से इन पौधों का रोपण किया। इस पुनीत कार्य में राजेंद्र खंडेलवाल, पियूष हेङा, श्री रमेश शर्मा, श्री राकेश सोमानी, जसपाल हूडा, मनीष अग्रवाल, वैभव सकलेचा, पंकज बंट, प्रकाश ईनानी, संजय जिंदल, संजय गर्ग, रविंद्र टेलर, श्रीमती अंजना मुंद्रा, श्रीमती सरला हेड़ा और श्रीमती नंदिता झंवर जैसे अनेक परिषद सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    4
    अजमेर जिले के ब्यावर में भारत विकास परिषद द्वारा मियावाकी तकनीक के माध्यम से सघन वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ग्राम गोपालपुरा, अमरगढ़ में 12 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम के तहत लगभग 600 वृक्षों का रोपण संपन्न हुआ। पर्यावरण को समृद्ध बनाने का यह सराहनीय कार्य आदित्य ग्रुप (लामाना) के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।

इस सघन वन अभियान के तहत सहजन, अर्जुन, हरसिंगार, पारस पीपल, करंज, कचनार, नीम, चुरैल, अमलतास, पलास, मालाबार नीम, गुलमोहर, अमरूद, जामुन, गूलर, सरस और केश्या श्यामा जैसी अनेक महत्वपूर्ण वृक्षों की प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में आदित्य पॉलीसेक् के मैनेजिंग डाइरेक्टर श्री दीपक झंवर, श्री रंजीत कुमार पांडये, श्री जगदीश प्रसाद मोदनी, भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव श्री आनंद सिंह जी राठौर, भारत विकास परिषद ब्यावर मुख्य शाखा के अध्यक्ष सतीश सराफ, सचिव विकास जी गर्ग, प्रांतीय दायित्व धारी श्री अमरचंद जी मूंदड़ा, श्री अनिल जी भराङीया, श्रीमती कमलेश जी बंट एवं श्रीमती ज्योति जी महेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आदित्य ग्रुप के संचालक और पर्यावरणविद दीपक झंवर ने ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण की अनूठी अलख जगाई है। उनके इस प्रयास को गति देते हुए विश्व हिंदू परिषद से श्री लक्ष्मी नारायण जी, श्री पृथ्वी सिंह जी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह और गोपालपुरा, रामपुरा, अमरगढ़, रुदलाई तथा लामाना के ग्राम वासियों ने अपने कर-कमलों से इन पौधों का रोपण किया। इस पुनीत कार्य में राजेंद्र खंडेलवाल, पियूष हेङा, श्री रमेश शर्मा, श्री राकेश सोमानी, जसपाल हूडा, मनीष अग्रवाल, वैभव सकलेचा, पंकज बंट, प्रकाश ईनानी, संजय जिंदल, संजय गर्ग, रविंद्र टेलर, श्रीमती अंजना मुंद्रा, श्रीमती सरला हेड़ा और श्रीमती नंदिता झंवर जैसे अनेक परिषद सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    47 min ago
  • अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के सराधना न्यू स्टेशन पर गुरुवार रात एक 32 वर्षीय युवक ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले विश्वजीत (पुत्र सुशांत प्रमाणिक) के रूप में हुई है, जो यहां काम के सिलसिले में रह रहा था। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को तुरंत इसकी सूचना दी। शनिवार को परिजनों के अजमेर पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट सीकर निवासी अजय भूकर ने दर्ज कराई है। मांगलियावास थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद से जुड़ा लग रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
    1
    अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के सराधना न्यू स्टेशन पर गुरुवार रात एक 32 वर्षीय युवक ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले विश्वजीत (पुत्र सुशांत प्रमाणिक) के रूप में हुई है, जो यहां काम के सिलसिले में रह रहा था। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को तुरंत इसकी सूचना दी। शनिवार को परिजनों के अजमेर पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट सीकर निवासी अजय भूकर ने दर्ज कराई है। मांगलियावास थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद से जुड़ा लग रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के चम्पापुर गांव में टूटी सड़क और भीषण जलभराव के कारण ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। रोजाना स्कूल आने-जाने वाले छोटे मासूम बच्चों को इसी बदहाल और खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार बच्चे इस कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उनके कपड़े और स्कूल बैग पूरी तरह खराब हो जाते हैं। इसके अलावा उन्हें गंभीर चोट लगने का खतरा भी लगातार बना रहता है। बारिश के दौरान पानी से भरे इन गड्ढों की गहराई का सही अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह समस्या केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और अन्य ग्रामीणों को भी रोजाना भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बदहाली से प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर पूरी तरह उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। बच्चों के चिंतित परिजनों का कहना है कि इस मौसम में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना बेहद जोखिम भरा काम हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि बच्चों और आम जनता को सुरक्षित रास्ता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के चम्पापुर गांव में टूटी सड़क और भीषण जलभराव के कारण ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। रोजाना स्कूल आने-जाने वाले छोटे मासूम बच्चों को इसी बदहाल और खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार बच्चे इस कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उनके कपड़े और स्कूल बैग पूरी तरह खराब हो जाते हैं। इसके अलावा उन्हें गंभीर चोट लगने का खतरा भी लगातार बना रहता है। बारिश के दौरान पानी से भरे इन गड्ढों की गहराई का सही अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह समस्या केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और अन्य ग्रामीणों को भी रोजाना भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बदहाली से प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर पूरी तरह उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। बच्चों के चिंतित परिजनों का कहना है कि इस मौसम में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना बेहद जोखिम भरा काम हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि बच्चों और आम जनता को सुरक्षित रास्ता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र में मोगास गाँव के एक ग्रामवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि करतासर से मोगास आने वाली सड़क पर कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। ग्रामीण का आरोप है कि स्थानीय सरपंच इस कचरे को वहाँ से उठवा नहीं रहा है।
    3
    नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र में मोगास गाँव के एक ग्रामवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि करतासर से मोगास आने वाली सड़क पर कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। ग्रामीण का आरोप है कि स्थानीय सरपंच इस कचरे को वहाँ से उठवा नहीं रहा है।
    user_Dushyant Singh
    Dushyant Singh
    डेगाना, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अजमेर के आदर्श नगर शिव मंदिर में आगामी 11-12 जुलाई को श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
    1
    अजमेर के आदर्श नगर शिव मंदिर में आगामी 11-12 जुलाई को श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
    user_Akshay parihar
    Akshay parihar
    Media house अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अजमेर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। इसी अभियान के तहत आज वैशाली नगर पेट्रोल पंप और ख्वाजा गैस एजेंसी पर शपथ ली गई। इसके बाद, हाथों में स्वच्छता की तख्तियां लेकर रैली निकाली गई और चौपाटी पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    1
    अजमेर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। इसी अभियान के तहत आज वैशाली नगर पेट्रोल पंप और ख्वाजा गैस एजेंसी पर शपथ ली गई। इसके बाद, हाथों में स्वच्छता की तख्तियां लेकर रैली निकाली गई और चौपाटी पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान के केकड़ी को ₹880 करोड़ की एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहाँ विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात के साथ ही मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।
    1
    राजस्थान के केकड़ी को ₹880 करोड़ की एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहाँ विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात के साथ ही मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • अजमेर के बलदेव नगर में एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    अजमेर के बलदेव नगर में एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Akshay parihar
    Akshay parihar
    Media house अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.