Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में ‘कड़क IAS’ के नाम से मशहूर केके पाठक ने कानूनों को सरल बनाने और व्यापार सुगमता बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, साथ ही छोटी तकनीकी गलतियों पर जेल के बजाय अर्थदंड का प्रावधान किया जाएगा। इससे राज्य में निवेश और उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
S BIHAR NEWS 12
बिहार में ‘कड़क IAS’ के नाम से मशहूर केके पाठक ने कानूनों को सरल बनाने और व्यापार सुगमता बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, साथ ही छोटी तकनीकी गलतियों पर जेल के बजाय अर्थदंड का प्रावधान किया जाएगा। इससे राज्य में निवेश और उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
More news from बिहार and nearby areas
- नवादा के महूगाय मंझियामा ग्राम पंचायत में नाली की समस्या अब तक नहीं सुलझी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया उषा कुमारी यादव ने सिर्फ अपने यादव टोले में काम करवाया, पंडित जी टोले को अनदेखा किया। यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी फंड का इस्तेमाल जातिगत आधार पर हो रहा है।2
- अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने मंत्रियों को शॉल व बुके भेंट कर दी बधाई अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह गोविंदपुर पूर्व मुखिया अफरोजा खातून ने मंत्रियों से की शिष्टाचार मुलाकात, मंत्री पद की दी बधाई बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह गोविंदपुर पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातून ने राजधानी पटना में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल तथा पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अफरोजा खातून ने दोनों मंत्रियों को बुके एवं शॉल भेंट कर मंत्री पद संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई। अफरोजा खातून ने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण विकास, भूमि सुधार एवं पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने दोनों मंत्रियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं मंत्रियों ने भी अफरोजा खातून का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- नवादा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार नवादा जिले के रजौली स्थित चित्रकोली जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच के क्रम में महिला के बैग से 10 बोतल विदेशी शराब और 5 कैन बीयर बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के रांची निवासी विनीता मुंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब की खेप किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। उत्पाद विभाग ने कहा कि बिहार-झारखंड सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।1
- सुन हिय राजगीर के गजबे कहानियां। 😲🤗 सत धरवा से गिर है हर दम गरम गरम पनिया ।। 🥰😱1
- इंसानियत के नाते इनकी मदद करें, आपका एक छोटा सा दान किसी की जिंदगी बदल सकता है। आप अपनी खुशी से 10, 20 रुपये या जो भी हो सके स्कैनर पर भेजें। मैं खुद इन तक यह मदद पहुँचाऊँगा। कृपया इस नेक काम में मेरा साथ दें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।दोस्तों, मैंने इन भाई साहब को बहुत बुरी हालत में देखा। मेरे अकेले के बस की बात नहीं थी, इसलिए आप सबसे हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूँ। वीडियो में दिए गए QR कोड को स्कैन करके जो भी बनती मदद हो सके जरूर करें। आपका थोड़ा सा पैसा इनके खाने और दवा के काम आएगा। धन्यवाद।1
- गोविंदपुर में भटककर पहुंचा मोर, ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता गोविंदपुर प्रखंड के इंदिरा नगर गांव में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब जंगल से भटककर एक मोर गांव में आ पहुंचा। राष्ट्रीय पक्षी को अपने बीच देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जुट गए। जानकारी के अनुसार, मोर सबसे पहले गोविंदपुर चौक पर दिखाई दिया। वहां लोगों की भीड़ लगने पर वह दरमनियां बाजार होते हुए इंदिरा नगर पहुंच गया। ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए उसे किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई और सुरक्षित पकड़कर गोविंदपुर थाना ले गए। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मोर को थाना लाया गया था, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम थाना पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर मोर को अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोर संभवतः जंगल से रास्ता भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर माधोपुर जंगल में छोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों की जागरूकता और संवेदनशीलता की खूब सराहना हो रही है। वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें।1
- दुःख में जब कोई भक्त पुकारे । 🌺🙏 बन जाते नाथ अनाथ का ।। 🥀🤗1
- सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक की गई,जिसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं नेता भाग लिए। बैठक सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक की गई,जिसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं नेता भाग लिए। बैठक में यूजीसी बिल 2026 को लागू किया जाए। समान शिक्षा प्रणाली लागू किया जाए। कॉलेजियम प्रणाली को न्यायिक प्रतिक्रिया में समाप्त किया जाए। यूपीएससी एवं बीपीएससी के तर्ज पर परीक्षा के द्वारा जजों की बहाली किया जाए। उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव को दूर किया जाए। वायलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। निजी स्कूलों कॉलेजों को सरकारी कारण किया जाए। इन मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इन मुद्दों को लेकर अगली बैठक 17/5/2026 को बिहारशरीफ के बारादरी स्थित रॉयल होटल में बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता चंद्रशेखर प्रसाद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत के फिलहाल पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीन द्वारा कराया। ईवीएम मशीन द्वारा चुनाव कराना निष्पक्षता में भ्रम पैदा करता है। इसीलिए वायलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। जिस उन्नत देश ने ईवीएम मशीन का आविष्कार किया उस विकासशील देशों में वयलेट पेपर से चुनाव कराया जाता है। धर्म,नस्ल,जाति, लिंग,जन्म- स्थान या दिव्यांगता केआधार पर विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों दिव्यांगजनों अथवा इन में से किसी के भी सदस्यों के विरोध भेदभाव का उन्मूलन करना तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में हितधारकों के मध्य पूर्ण समता एवं समावेशन को संवर्धन देता है। भारत में कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में भेदभाव रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन या यूजीसी ने 13 जनवरी 2026 को नए नियम जारी किए। यह नियम इसी विषय पर 2012 में लागू किए गए नियमों की जगह जारी किए गए हैं। बैठक में अतिपिछड़ा/दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान अर्जक संघ के जिला संयोजक कमलेश कुमार कमल फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद अधिवक्ता कल्याण कुमार आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला सचिव शाहनवाज आम जनता पार्टी 'इंडिया' के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार सम्राट प्रोफेसर शिव कुमार प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे। रामदेव चौधरी अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष1
- इंसानियत के नाते इनकी मदद करें, आपका एक छोटा सा दान किसी की जिंदगी बदल सकता है। दोस्तों, मैंने इन भाई साहब को बहुत बुरी हालत में देखा। मेरे अकेले के बस की बात नहीं थी, इसलिए आप सबसे हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूँ। वीडियो में दिए गए QR कोड को स्कैन करके जो भी बनती मदद हो सके जरूर करें। आपका थोड़ा सा पैसा इनके खाने और दवा के काम आएगा। धन्यवाद।आप अपनी खुशी से 10, 20 रुपये या जो भी हो सके स्कैनर पर भेजें। मैं खुद इन तक यह मदद पहुँचाऊँगा। कृपया इस नेक काम में मेरा साथ दें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1