चेहल्लुम पर्व पर शांति समिति की बैठक, डीजे और धारदार हथियार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा पीपराकोठी। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने की। इसमें एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी और अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चेहल्लुम पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने और किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। बैठक में एसआई शशिभूषण कुमार, मुखिया उपेन्द्र पासवान, हेमंत कुमार, पूर्व प्रमुख सुदर्शन राय, पूर्व मुखिया रविंद्र सहनी, पंचायत समिति सदस्य रीतज कुमार, उपसरपंच रामेश्वर राय, शेख अलीमुद्दीन, मो. याकूब, शेख लालबाबू, राजू सिंह, राजन सिंह पटेल, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, हजारी महतो, क्यामुद्दीन चिस्ती, शेख मुस्तफा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।
चेहल्लुम पर्व पर शांति समिति की बैठक, डीजे और धारदार हथियार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा पीपराकोठी। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने की। इसमें एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी और अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चेहल्लुम पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक
है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने और किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह
ने कहा कि सभी जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। बैठक में एसआई शशिभूषण कुमार, मुखिया उपेन्द्र पासवान, हेमंत कुमार, पूर्व प्रमुख सुदर्शन राय, पूर्व मुखिया रविंद्र सहनी, पंचायत समिति सदस्य रीतज कुमार, उपसरपंच रामेश्वर राय, शेख अलीमुद्दीन, मो. याकूब, शेख लालबाबू, राजू सिंह, राजन सिंह पटेल, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, हजारी महतो, क्यामुद्दीन चिस्ती, शेख मुस्तफा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।
- दक्षिणी छपरा की मुखिया रेणु देवी ने कलाकारों और छात्र-छात्राओं का बढ़ाया सम्मान पूर्वी चंपारण के वनस्पति माई महोत्सव में सांसद संजय जायसवाल, विधायक बबलू गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर दक्षिणी छपरा पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने क्षेत्रवासियों, मंच पर उपस्थित अतिथियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र बना। बिहार और पूर्वी चंपारण की ताज़ा खबरों के लिए KSR Bihar News को Subscribe करें।#KSRBiharNews #VanspatiMaiMahotsav #SanjayJaiswal #BabluGupta #RenuDevi #PurviChamparan #Motihari #BiharNews #LocalNews #CulturalProgram #BreakingNews1
- बिहार में पंचायत चुनाव कब होगा? मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया सबसे बड़ा बयान | Sheohar News | Bihar News बिहार में पंचायत चुनाव कब होगा? मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया सबसे बड़ा बयान | Sheohar News | Bihar News1
- वनस्पति माई महोत्सव में शामिल हुए BJP विधायक बाबलू गुप्ता, कलाकारों और छत्रधारों को किया सम्मानित वनस्पति माई महोत्सव में BJP विधायक बाबलू गुप्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्रधारों एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। KSR Bihar News #BabluGupta #BJP #VanspatiMai #VanspatiMaiMahotsav #Motihari #EastChamparan #BiharNews #KSRBiharNews1
- खुले कुएं में गिरा गाय। रेस्क्यू के लिए प्रशासन की जरूरत1