logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोडरमा में फिर चोरी, महिला के घर से जेवरात व नकदी गायब कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल टैक्स के समीप एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां किराए में रहने वाली एक महिला के घर में उसकी उपस्थिति में चोर घर में घुस कर उनके जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता पूजा कुमारी पति बालमुकुंद कुमार ने बताया कि वह उक्त मकान में किराएदार के रूप में रह रही हैं। मंगलवार की शाम वे अपने गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थी। वहीं बुधवार की सुबह वे वापस कोडरमा स्थित उक्त मकान पहुंची और अपने सारे जेवरात को एक बैग में डालकर अपने कमरे में खूंटी में टांग कर स्नान करने चली गई। इसके पश्चात जब वह स्नान करके वापस आईं और अपने छोटे बेटे जो विद्यालय से आया था, उसे लेने के लिए घर से बाहर सड़क पर आई और बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद शाम करीब 6:00 बजे जब वे उक्त बैक को अलमीरा में रखने के लिए जाने लगीं तो देखा की बैग खूंटी से गायब था। इसके पश्चात उन्होंने उनके ठीक बगल के कमरे में किराए में रह रहे अपने भाई तथा भाभी से पूछताछ की तो उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके पश्चात वह अपने बच्चों से इसके संबंध में पूछताछ करने लगी। जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी। इसके पश्चात कोडरमा पुलिस के जवान उक्त घर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। उन्होंने बताया कि उनके बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के जेवरात (मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने के कंगन) रखे हुए थे। साथ ही पर्स में दो हजार रुपये नगद भी रखे हुए थे। इधर जब उन्होंने इस बात की सूचना आज पड़ोस में दी तो पता चला कि उनके घर के ठीक पीछे रहने वाले अनिल सिंह ने मकान में भी चोरों ने धावा बोला था। अनिल सिंह की भाभी ने बताया कि बुधवार दोपहर वे अपने कमरे में सोई हुई थीं। इसी बीच अचानक से कुछ आवाज़ सुनकर वे उठीं और मुख्य दरवाजे के समीप पहुंची तो देखा कि वहाँ एक महिला करीब 10-12 साल की एक बच्ची के साथ उनके दरवाजे पर खड़ी थी। इनको देखते ही वे भाग गईं। इधर उन्होंने देखा कि उनके देवर का कमरा खुला हुआ था और उक्त कमरे के अलमीरा का ड्रावर खुला था, जिसमें रखा 1 हजार रुपया गयं था। उन्होंने बताया कि अगर उनकी नींद नहीं खुलती तो और भी समान व नगद पैसों की चोरी हो सकती थी। इन दोनों घरों में हुई चोरी की घटना को लेकर लोगों को आशंका है कि उक्त महिला और बच्ची द्वारा ही घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मोहल्ले के कई लोगों ने उक्त महिला और बच्चों को मोहल्ले में घूमते हुए देखने की बात कही है। इधर चोर के इस प्रकार बेखौफ घरों में घुस जाने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिलाएं घर में कुंडी लगाकर रह रही हैं और बाहर निकलने से घबरा रही हैं।

2 hrs ago
user_Koderma news
Koderma news
Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, परिजन हत्या की जता रहे आशंका।
    1
    कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, परिजन हत्या की जता रहे आशंका।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 day ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    19 hrs ago
  • ककोलत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी, दो की हालत नाजुक, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के ककोलत जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल किशोर की पहचान माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद मनौव्वर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद मुस्तकीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद शाकिब आलम के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहंशाह के रूप में किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक गांव की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
    1
    ककोलत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी, दो की हालत नाजुक, 
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के ककोलत जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घायल किशोर की पहचान माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद मनौव्वर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद मुस्तकीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद शाकिब आलम के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहंशाह के रूप में किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक गांव की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Irani chai milk kitchen guys nahin milane per lakadi mein garm karna padta hai
    3
    Irani chai milk kitchen guys nahin milane per lakadi mein garm karna padta hai
    user_Vikash Kumar yadav
    Vikash Kumar yadav
    Grain Importer गावां, गिरिडीह, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कोडरमा जिले के नावाडीह स्थित शिव शक्ति धाम की ओर से रामनवमी झांकी में भाग लेने वाले पात्रों एवं कलाकारों को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदर्श संकट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने झांकी में शामिल कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि शुरुआत से ही नावाड की रामनवमी झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। इसे देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जुटे रहते हैं, जिससे यह झांकी पूरे जिले में एक अलग पहचान बना चुकी है। इस वर्ष झांकी में दिखाया गया द्रौपदी चीरहरण का दृश्य विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने ऐसा माहौल बना दिया मानो वास्तविक घटना सामने हो रही हो। सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती से निभाया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार सम्मानित किए जाने से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य कलाकारों के उत्साह को बढ़ावा देना और उनकी कला को सम्मान देना रहा।
    1
    कोडरमा जिले के नावाडीह स्थित शिव शक्ति धाम की ओर से रामनवमी झांकी में भाग लेने वाले पात्रों एवं कलाकारों को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदर्श संकट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने झांकी में शामिल कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि शुरुआत से ही नावाड की रामनवमी झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। इसे देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जुटे रहते हैं, जिससे यह झांकी पूरे जिले में एक अलग पहचान बना चुकी है।
इस वर्ष झांकी में दिखाया गया द्रौपदी चीरहरण का दृश्य विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने ऐसा माहौल बना दिया मानो वास्तविक घटना सामने हो रही हो। सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती से निभाया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार सम्मानित किए जाने से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य कलाकारों के उत्साह को बढ़ावा देना और उनकी कला को सम्मान देना रहा।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कोडरमा नवलशाही थाना क्षेत्र मस्मोहना में! जमीनी विवाद को लेकर मारपीट
    1
    कोडरमा नवलशाही थाना क्षेत्र मस्मोहना में! जमीनी विवाद को लेकर मारपीट
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.