जयपुर में सिरसी मुंडिया रामसर रोड़ पर टूटी हुई सड़कों में पानी भरने से हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में सिरसी-मुंडिया रामसर रोड पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा सड़क पर भरे पानी के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कुछ लोगों के घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा को सीधा कराया और उसमें फंसे सवारियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि सिरसी-मुंडिया रामसर रोड की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और प्रशासन पर सड़क की समस्या को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और हादसों को रोकने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

- सीकर में PGDCA परीक्षा में नकल का आरोप, फ्लाइंग टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप सीकर। जिले के विश्व भारती कॉलेज में आयोजित PGDCA परीक्षा के दौरान कथित तौर पर खुलेआम नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर फ्लाइंग टीम की कार्रवाई के दौरान सामने आए दृश्य ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को नकल करने की खुली छूट दी जा रही थी। फ्लाइंग टीम के निरीक्षण में नकल से जुड़ी सामग्री सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने उन विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है, जो प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि परीक्षा केंद्रों पर इस तरह नकल होती रही तो ईमानेदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य का क्या होगा? अब देखना होगा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार एवं संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं।1
- *आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के कार्यों को लेकर बस्सी में संवाद बैठक आयोजित* *जयपुर (बस्सी) 12 अगस्त।* राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के अंतर्गत बस्सी शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों के साथ ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कंसल्टेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए उपस्थित प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। परियोजना के तहत शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, जल निकासी, अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी दीपक सिंह खटाणा ने बताया कि आरयूआईडीपी के पांचवें चरण का उद्देश्य शहरों को बेहतर, व्यवस्थित, स्मार्ट एवं सतत बनाना है। प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनप्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यान में रखने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।2
- डांगावास नरसंहार मामले में आरोपियों के बरी होने पर विरोध, जयपुर में धरना-प्रदर्शन जयपुर। डांगावास नरसंहार मामले में न्यायालय द्वारा हत्या के आरोपियों को करीब 11 साल बाद बरी किए जाने के फैसले के बाद सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। फैसले को लेकर सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर उन पांच लोगों की हत्या किसने की और पीड़ित परिवारों को न्याय कब मिलेगा। इसी मुद्दे को लेकर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि डांगावास मामले में आए फैसले के बाद पीड़ित परिवारों के न्याय और कमजोर-वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।1
- राजस्थान में वन मंत्री जी बैठ गए धरने पर, आखिर क्या वज़ह होगी... अलवर नगर निगम में कैबिनेट मंत्री जी धरने पर बैठे हैं राजस्थान वन मंत्री जी संजय शर्मा जी1
- जयपुर में एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर आवाज बुलंद होती नजर आई। हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे… प्रदर्शनकारियों ने एक मामले में न्याय की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की #न्याय_की_मांग #इंसाफ_चाहिए #न्याय_दो #इंसाफ_करो #CityCablenewsjaipur1
- जयपुर के कालवाड़ थाने से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित बांडी नदी वाले बालाजी मंदिर में चांदी के छत्र, मुकुट सहित अन्य सामान चोरी के मामले का कालवाड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया #CMO #DGPRajasthan #PoliceCommissionerJaipur #CityCablenewsjaipur1