महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया निरीक्षण और समीक्षा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 11 मार्च 2026, सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन/निरीक्षण किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामान्य वार्ड, एन बी एस यू कक्ष, प्रसव कक्ष, आयुष्मान कार्ड पटल, महिला ओपीडी, ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। महिला जन सुनवाई में 24 मामले प्राप्त हुए। राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। तत्पश्चात ग्राम पंचायत काली जगदीश पुर में जन जागरूकता चौपाल लगा कर गांव के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन मा0 सदस्या द्वारा किया गया, उसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय काली जगदीश पुर में निरीक्षण करते हुए बालिकाओं से उनका कुशल क्षेम पूछा गया। जनसुनवाई कार्यक्रम, महिला चौपाल विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामवासियों व अन्य संभ्रांतजन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया निरीक्षण और समीक्षा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 11 मार्च 2026, सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित
न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन/निरीक्षण किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामान्य वार्ड, एन बी एस यू कक्ष, प्रसव कक्ष, आयुष्मान कार्ड पटल, महिला ओपीडी,
ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। महिला जन सुनवाई में 24 मामले प्राप्त हुए। राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। तत्पश्चात ग्राम पंचायत काली जगदीश पुर में जन जागरूकता चौपाल लगा कर गांव के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल
में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन मा0 सदस्या द्वारा किया गया, उसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय काली जगदीश पुर में निरीक्षण करते हुए बालिकाओं से उनका कुशल क्षेम पूछा गया। जनसुनवाई कार्यक्रम, महिला चौपाल विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामवासियों व अन्य संभ्रांतजन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
- सदन की मर्यादा पर सवाल! सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा – “सत्ता पक्ष में बैठे ये कुछ भ*वे किस्म के लोग।” बयान पर सियासत गरम।1
- गोरखपुर के नए एडिशनल कमिश्नर दीनानाथ ने संभाला कार्यभार राजस्व बढ़ाने पर फोकस गोरखपुर के वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दीनानाथ ने बुधवार को गोरखपुर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य के खजाने में अधिक से अधिक राजस्व जमा कराना होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापार औपचारिक दायरे में आए और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। वर्तमान में गोरखपुर मंडल राजस्व संग्रह के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर है, जिसे बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर दीनानाथ ने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विभाग राजस्व बढ़ाने के लिए नए स्रोतों की भी तलाश करेगा। साथ ही कर अपवंचन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नेपाल और बिहार सीमा से जुड़े जिलों में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्क्रूटनी, ई-वे बिल और आधुनिक एआई टूल्स का अधिक प्रभावी तरीके से उपयोग किया जाए, ताकि राजस्व संग्रह में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। दीनानाथ ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे भयमुक्त होकर ईमानदारी से व्यापार करें। विभाग का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए प्रदेश के विकास में योगदान देना है।2
- गोरखपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026 | विनोद कुमार यादव ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन | Civil Court Gorakhpur News1
- डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 उ0नि0 (UPSI) परीक्षा-2026 के सकुशल संपादन हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत की गई समीक्षा बैठक______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संतकबीरनगर 11 मार्च, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/पुलिस जवानों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी 'टीम भावना' के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार सहित थानों के SO/SHO तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।4
- Post by Abc Hindustan1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- कुशीनगर में सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायलः पकड़ी बृजलाल गांव में दिनदहाड़े हुई घटना, जिला अस्पताल रेफर कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी बृजलाल गांव के भेड़ियावा टोला में रविवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- गोरखपुर को Revenue Collection में प्रदेश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य | अपर आयुक्त दीनानाथ का बड़ा बयान | State Tax Gorakhpur1