दरभंगा में "द स्कॉलर स्कूल" का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया , कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित हुए, जनप्रतिनिधियों ने सराहा विद्यार्थियों का रंगारंग कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन रसूलपुर अल्लपट्टी स्थित "द स्कॉलर स्कूल, में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी तथा दरभंगा नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन एवं Human Welfare Foundation के महासचिव एम. साजिद ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा पहुंचे विधायक अख्तरुल इमान ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे ऊँचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। द स्कॉलर स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे विधायक

- दरभंगा जिला अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे अतिक्रमण के दौरान आए हुए लोग1
- दरभंगा सदर अनुमंडल में ‘बाल-विवाह मुक्त भारत’ के 100 दिवसीय अभियान को लेकर बैठक आयोजित1
- दरभंगा में मंदिर की दान भूमि को लेकर घमासान, अवैध कब्जे के आरोपों पर न्यास बोर्ड आमने-सामने #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #darbhanga #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #darbhangamithila #bihar #Newsupdate #murdrCase #murder #PoliceAction #Bihar #PoliticalNews1
- दरभंगा DMCH में भर्ती पीड़ित बच्ची से मिलने आए चिराग पासवान का video हो रहा है वायरल1
- दरभंगा :- मुखियाजी मनमानी करते है कोई कर्मचारी स्टाफ नहीं आता पंचायत सेबक परमानेंट गायब है बलहा भुस्कोल दरभंगा ग्रामीण बिधानसभा DarbhangaNews BiharGovernment bihar ptbgramin nitishkumarcmbihar PanchayatElection Pratinidhi1
- Darbhanga में पंचोभ टेनिस क्रिकेट फाइनल में रोहित 11 का दबदबा, मोनू 11 को हराकर खिताब पर कब्ज़ा! #darbhangadiaries #darbhanga_mithila #darbhanga #DarbhangaNews #cricket #cricketlovers #cricketfans #tennis #tennistournament #tennisplayer #tennislife #cricketnews #cricketfever1
- अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की उच्च स्तरीय जांच टीम ने सोमवार को दरभंगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने बहादुरपुर प्रखंड के लाल शाहपुर, डरहार नहर, सैदनगर के मल्लिक टोल तथा एकमी में बिना पुनर्वास गरीबों को उजाड़े जाने के मामलों की जांच की। साथ ही सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत, वार्ड संख्या 05 में भूमिहीन परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि वे लगभग 45-50 वर्षों से पुरानी सड़क किनारे सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। सिमरी हाई स्कूल से लेकर बिठौली तक सैकड़ों दलित, गरीब और भूमिहीन परिवार बसे हुए हैं। लगभग 50 परिवारों को घर हटाने का नोटिस दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद से परिवारों में भय और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनके पास बसने के लिए कोई जमीन नहीं है और न ही स्थायी रोजगार है। खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दरौली विधायक, भाकपा माले के पूर्व विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए व्यापक जनगोलबंदी समय की मांग है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में खेग्रामस की केंद्रीय टीम दौरा कर रही है और जांच रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। यदि सरकार कार्रवाई पर रोक नहीं लगाती है तो प्रदेश भर से लाखों दलित, गरीब और भूमिहीनों को पटना बुलाकर गांधी मैदान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। खेग्रामस के राज्य अध्यक्ष एवं भोजपुर के अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि आजादी के बाद भी दलित और गरीब भूमिहीनों को जमीन नहीं मिली और उन्हें सड़क, आहार और पोखर किनारे बसने को मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को इन परिवारों को जमीन का कागज देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बुलडोजर कार्रवाई का चट्टानी एकता के साथ विरोध किया जाएगा। जांच टीम में खेग्रामस राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव राम, राज्य अध्यक्ष मनोज मंजिल, राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, खेग्रामस नेत्री शनिचरी देवी, माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला सचिव सत्यनारायण पासवान (पप्पू पासवान), पूर्व प्रमुख हरि पासवान, खेग्रामस राष्ट्रीय सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य पप्पू कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू शाह, माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र पासवान, मोहम्मद फैयाज, प्रेम राज आनंद, केवटी सचिव धर्मेश यादव, बहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह, नंदलाल ठाकुर, सबीता कुमारी, हरिश्चंद्र पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।1
- दरभंगा में अमौर के विधायक अख्तरुल इमान का बड़ा बयान1