logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसुनवाई... सीएमएचओ डॉक्टर शोभा पटेल पर वाहन टेंडर में अनियमितता. के आरोप सीएमएचओ डॉक्टर शोभा पटेल. की कलेक्टर से शिकायत {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 जिला स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2026-27 के लिए जारी वाहन टेंडर को लेकर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल सवालों के घेरे में हैं। मेंसर्स दिलीप सिंह राजपूत ने डॉ. पटेल के खिलाफ वाहन टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में लिखित शिकायत दी है। वही शिकायतकर्ता ने सीएम व हेल्थ कमिश्नर से भी शिकायत की है l शिकायत के मुताबिक, जिले में शासकीय कार्यों के लिए करीब 20 वाहनों को लेकर टेंडर जारी किया गया था। टेंडर की पहली शर्त के अनुसार केवल ट्रैवल्स संचालकों को प्रक्रिया में भाग लेने तथा उनके पास अधिकतम 15 पंजीकृत वाहन होने की शर्त बताई गई थी। *टेंडर की शर्तों के विपरीत 10 वाहनों का कार्यादेश देने का आरोप* शिकायतकर्ता का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद माँ शारदा टूर एंड ट्रेवल्स, भोपाल को कार्यादेश क्रमांक 16834, दिनांक 03 अगस्त 2026 जारी किया गया और 10 वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिकायत में सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया है कि कार्यादेश में शामिल वाहनों में कोई भी वाहन संबंधित ट्रैवल्स संचालक अथवा फर्म के नाम से पंजीकृत नहीं है। शिकायतकर्ता के अनुसार ये वाहन परिवहन कार्यालय में निजी/घरेलू उपयोग के लिए पंजीकृत हैं। *निजी वाहनों को सरकारी काम में लगाने पर सवाल* शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डॉ. शोभा पटेल द्वारा इन निजी वाहनों के संचालन की अनुमति भी जारी की गई। वहीं, संबंधित आदेश में वाहनों के मासिक किराए का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल उठाते हुए इसे संभावित वित्तीय अनियमितता का मामला बताया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में टेंडर दस्तावेज, वाहनों के पंजीयन, अनुमति पत्र और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *पहले की लोकायुक्त कार्रवाई का भी शिकायत में उल्लेख* शिकायत में डॉ. शोभा पटेल से जुड़े 17 अप्रैल 2026 के कथित लोकायुक्त ट्रैप का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों और वाहन टेंडर में अनियमितताओं के आरोपों की स्वतंत्र जांच होना बाकी है। कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत के बाद अब मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हेल्थ कमिश्नर के समक्ष दस्तावेजों के साथ शिकायत प्रस्तुत कर पूरे टेंडर की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

15 hrs ago
user_Shyam Ranoliya
Shyam Ranoliya
Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
fd8abc3e-549d-4b21-9279-452edcf204bd

जनसुनवाई... सीएमएचओ डॉक्टर शोभा पटेल पर वाहन टेंडर में अनियमितता. के आरोप सीएमएचओ डॉक्टर शोभा पटेल. की कलेक्टर से शिकायत {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 जिला स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2026-27 के लिए जारी वाहन टेंडर को लेकर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल सवालों के घेरे में हैं। मेंसर्स दिलीप सिंह राजपूत ने डॉ. पटेल के खिलाफ वाहन टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में लिखित शिकायत दी है। वही शिकायतकर्ता ने सीएम व हेल्थ कमिश्नर से भी शिकायत की है l शिकायत के मुताबिक, जिले में शासकीय कार्यों के लिए करीब 20 वाहनों को लेकर टेंडर जारी किया गया था। टेंडर की पहली शर्त के अनुसार केवल ट्रैवल्स संचालकों को प्रक्रिया में भाग लेने तथा उनके पास अधिकतम 15 पंजीकृत वाहन होने की शर्त बताई गई

56ff8e1b-fc1c-48a0-b345-0da47c350cfd

थी। *टेंडर की शर्तों के विपरीत 10 वाहनों का कार्यादेश देने का आरोप* शिकायतकर्ता का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद माँ शारदा टूर एंड ट्रेवल्स, भोपाल को कार्यादेश क्रमांक 16834, दिनांक 03 अगस्त 2026 जारी किया गया और 10 वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिकायत में सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया है कि कार्यादेश में शामिल वाहनों में कोई भी वाहन संबंधित ट्रैवल्स संचालक अथवा फर्म के नाम से पंजीकृत नहीं है। शिकायतकर्ता के अनुसार ये वाहन परिवहन कार्यालय में निजी/घरेलू उपयोग के लिए पंजीकृत हैं। *निजी वाहनों को सरकारी काम में लगाने पर सवाल* शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डॉ. शोभा पटेल द्वारा इन निजी वाहनों के संचालन की अनुमति भी जारी की गई। वहीं, संबंधित आदेश में वाहनों के मासिक किराए का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल

77e0557a-9b2c-428f-8e1a-c9946509ca15

उठाते हुए इसे संभावित वित्तीय अनियमितता का मामला बताया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में टेंडर दस्तावेज, वाहनों के पंजीयन, अनुमति पत्र और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *पहले की लोकायुक्त कार्रवाई का भी शिकायत में उल्लेख* शिकायत में डॉ. शोभा पटेल से जुड़े 17 अप्रैल 2026 के कथित लोकायुक्त ट्रैप का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों और वाहन टेंडर में अनियमितताओं के आरोपों की स्वतंत्र जांच होना बाकी है। कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत के बाद अब मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हेल्थ कमिश्नर के समक्ष दस्तावेजों के साथ शिकायत प्रस्तुत कर पूरे टेंडर की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजगढ़ में प्रजापति समाज ओर पुलिस के बीच ज्ञापनके दौरान बहस राजगढ़ में ज्ञापन देने गए प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष थाना प्रभारी के बीच बहस का वीडियो आया सामने ,कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े।ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।जहां एसडीएम ने कहा आप मुझे ही ज्ञापन दे दीजिए कलेक्टर साहब नहीं आयेंगे।
    1
    राजगढ़ में प्रजापति समाज ओर पुलिस के बीच ज्ञापनके दौरान बहस
राजगढ़ में ज्ञापन देने गए प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष थाना प्रभारी के बीच बहस का वीडियो आया सामने ,कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े।ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।जहां एसडीएम ने कहा आप मुझे ही ज्ञापन दे दीजिए कलेक्टर साहब नहीं आयेंगे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र की और मामला, गांव के लोग पहुंचे तहसील कार्यालय मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र की और मामला
    1
    मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र की और मामला, गांव के लोग पहुंचे तहसील कार्यालय
मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र की और मामला
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है
    1
    दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप।
दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप।
दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा*

*वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी*

मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं 

सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला  परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली।

किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है।

*किसानों के 2 बड़े आरोप -*

*1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं।
*2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं।

*किसान संघ की दो टूक चेतावनी -*
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है।

*प्रमुख मांगें :-*
1.  फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं।
2.  अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए।
3.  फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
4.  किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए।

इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    1
    रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात
जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। * बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩
    1
    लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह
सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
*
बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* 
यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया।
कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन
माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा।
विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱
बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 100 जवानों के साथ प्रशासन ने खाटूश्याम मंदिर तोड़ा,ग्रामीण बोले क्रेशर मशीन लगवाने हटाया ब्यावरा की लखनवास पहाड़ी पर निर्माणाधीन मंदिर तोड़ाः ग्रामीणों का आरोप क्रेशर लगाने हटाया निर्माण; तहसीलदार बोले- पहले नोटिस दिया था राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के लखनवास क्षेत्र में बड़ली माता मंदिर पहाड़ी पर बन रहे खाटू श्याम मंदिर को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ढहा दिया। 100 पुलिसकर्मियो और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में करीब 2 हजार वर्गफीट में चल रहे निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणो ने क्रेशर लगाने और खनन के लिए मंदिर तोड़ने का आरोप लगाकर विरोध जताया है। 15 गांवों के चंदे से बन रहा था मंदिर ग्रामीणों के अनुसार आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों ने आपस मे चंदा इकट्ठा कर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण शुरू कराया था। जब तक ग्रामीणों को भनक लगी, तब तक प्रशासनिक अमला निर्माण को ढहा चुका था। ग्रामीणो का कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना या अपनी बात रखने का मौका नही दिया गया। क्रेशर मशीन और अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि पहाड़ी पर क्रेशर मशीन स्थापित करने और खनन के लिए जगह खाली कराने की नीयत से यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें की जा रही थीं, जिस पर प्रशासन मौन रहा, लेकिन ग्रामीणो की आस्था से बने मंदिर पर तत्काल कार्रवाई कर दी गई।तहसीलदार बोले- नोटिस देकर हटाया अतिक्रमण मामले में तहसीलदार रामनिवास धाकड़ ने क्रेशर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है। संबंधित पक्ष को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और नियमो के तहत ही निर्माण हटाया गया है। आगे भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    100 जवानों के साथ प्रशासन ने खाटूश्याम मंदिर तोड़ा,ग्रामीण बोले क्रेशर मशीन लगवाने हटाया 
ब्यावरा की लखनवास पहाड़ी पर निर्माणाधीन मंदिर
तोड़ाः ग्रामीणों का आरोप क्रेशर लगाने हटाया निर्माण; तहसीलदार बोले- पहले नोटिस दिया था
राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के लखनवास क्षेत्र में बड़ली माता मंदिर पहाड़ी पर बन रहे खाटू श्याम मंदिर को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ढहा दिया। 100 पुलिसकर्मियो  और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में करीब 2 हजार वर्गफीट में चल रहे निर्माण को हटाया गया।
कार्रवाई के बाद ग्रामीणो  ने क्रेशर लगाने और खनन के लिए मंदिर तोड़ने का आरोप लगाकर विरोध जताया है।
15 गांवों के चंदे से बन रहा था मंदिर
ग्रामीणों के अनुसार आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों ने
आपस मे  चंदा इकट्ठा कर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण शुरू कराया था। जब तक ग्रामीणों को भनक लगी, तब तक प्रशासनिक अमला निर्माण को ढहा चुका था। ग्रामीणो  का कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना या अपनी बात रखने का मौका नही  दिया गया।
क्रेशर मशीन और अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप
ग्रामीणो  ने आरोप लगाया है कि पहाड़ी पर क्रेशर मशीन स्थापित करने और खनन के लिए जगह खाली कराने की नीयत से यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें की जा रही थीं, जिस पर प्रशासन मौन रहा, लेकिन ग्रामीणो  की आस्था से बने मंदिर पर तत्काल कार्रवाई कर दी गई।तहसीलदार बोले- नोटिस देकर हटाया अतिक्रमण
मामले में तहसीलदार रामनिवास धाकड़ ने क्रेशर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है। संबंधित पक्ष को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और नियमो  के तहत ही निर्माण हटाया गया है। आगे भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जान हथेली पर! कंठाल नदी की डूबी पुलिया, क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन? सुसनेर। ग्राम मैना की और जाने वाले मार्ग पर कंठाल नदी पर बनी पुलिया पर बारिश के चलते जलमग्न हो गई। मंगलवार की शाम 5 बजे हालात यह रहे कि पुलिया पर घुटनो तक पानी भर गया। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान को हथेली पर रखकर के पुलिया को पार करते हुए नजर आए। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दे की इस क्षतिग्रस्त पुलिया के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारीयो तक गुहार लगा चुके है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासनो के अलावा आज तक कुछ नही मिला। नतीजन सालों से यही जीवन्त समस्या बनी हुई है शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता ने अन्नदाताओं और आमजन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। क्या किसी अनहोनी के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी
    1
    जान हथेली पर! कंठाल नदी की डूबी पुलिया, क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन?
सुसनेर। ग्राम मैना की और जाने वाले मार्ग पर कंठाल नदी पर बनी पुलिया पर बारिश के चलते जलमग्न हो गई। मंगलवार की शाम 5 बजे हालात यह रहे कि पुलिया पर घुटनो तक पानी भर गया। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान को हथेली पर रखकर के पुलिया को पार करते हुए नजर आए। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दे की इस क्षतिग्रस्त पुलिया के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारीयो तक गुहार लगा चुके है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासनो के अलावा आज तक कुछ नही मिला। नतीजन सालों से यही जीवन्त समस्या बनी हुई है शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता ने अन्नदाताओं और आमजन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। क्या किसी अनहोनी के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.