logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुरा शिवली मार्ग पर प्रेमाधाम के पास से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को राजस्व विभाग ने पकड़कर थाना परिसर में करवाया खड़ा रुरा थाना क्षेत्र के रुरा शिवली मार्ग पर प्रेमा धाम के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायाब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा, लेखपाल शिवा व गिरजेश ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीज करने की कार्यवाही की गई है।

5 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

रुरा शिवली मार्ग पर प्रेमाधाम के पास से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को राजस्व विभाग ने पकड़कर थाना परिसर में करवाया खड़ा रुरा थाना क्षेत्र के रुरा शिवली मार्ग पर प्रेमा धाम के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायाब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा, लेखपाल शिवा व गिरजेश ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीज करने की कार्यवाही की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन आबकारी विभाग की रेड के बीच सोता दिखा सिपाही, कार्रवाई पर उठे सवाल! उरई-जालौन बाईपास स्थित मून बार में आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान सामने आए एक वीडियो ने पूरी कार्रवाई को चर्चा में ला दिया है। वीडियो में एक सिपाही कथित तौर पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि बार में छापेमारी और जांच की कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर व अन्य कर्मचारियों द्वारा पूरी की गई। अब बड़ा सवाल—जब बार में विभाग की रेड चल रही थी, तब ड्यूटी पर मौजूद सिपाही वीडियो में आराम करता हुआ क्यों नजर आ रहा है? क्या यह महज कुछ समय का दृश्य है या फिर कार्रवाई के दौरान वास्तव में लापरवाही हुई? इन सवालों का जवाब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य की स्वतंत्र पुष्टि और सिपाही का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। स्पष्ट कर दें कि यह खबर सामने आए वीडियो/दृश्य के आधार पर तैयार की गई है। इ समें लगाए गए सवाल वीडियो में दिखाई देने वाली स्थिति और सार्वजनिक चर्चा पर आधारित हैं। संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। अब सवाल जनता से—आपको क्या लगता है, ड्यूटी के दौरान इस तरह की स्थिति पर विभाग को जवाबदेही तय करनी चाहिए या पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Jalaun #Urai #MoonBar #BreakingNews #JalaunNews #UraiNews #ExciseDepartment #ExciseRaid #आबकारीविभाग #आबकारीछापेमारी #मूनबार #उरई #जालौन #ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #UttarPradeshNews #ViralVideo #ViralNews #NewsUpdate #LatestNews #GroundReport #ExclusiveNews #BigBreaking #BreakingUpdate #PoliceNews #DepartmentalAction #Accountability #Raid #BarRaid
    1
    जालौन आबकारी विभाग की रेड के बीच सोता दिखा सिपाही, कार्रवाई पर उठे सवाल!
उरई-जालौन बाईपास स्थित मून बार में आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान सामने आए एक वीडियो ने पूरी कार्रवाई को चर्चा में ला दिया है। 
वीडियो में एक सिपाही कथित तौर पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है।
वहीं बताया जा रहा है कि बार में छापेमारी और जांच की कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर व अन्य कर्मचारियों द्वारा पूरी की गई।
अब बड़ा सवाल—जब बार में विभाग की रेड चल रही थी, तब ड्यूटी पर मौजूद सिपाही वीडियो में आराम करता हुआ क्यों नजर आ रहा है?
क्या यह महज कुछ समय का दृश्य है या फिर कार्रवाई के दौरान वास्तव में लापरवाही हुई?
इन सवालों का जवाब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं। 
हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
इसलिए वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य की स्वतंत्र पुष्टि और सिपाही का पक्ष सामने आना भी जरूरी है।
स्पष्ट कर दें कि यह खबर सामने आए वीडियो/दृश्य के आधार पर तैयार की गई है। इ
समें लगाए गए सवाल वीडियो में दिखाई देने वाली स्थिति और सार्वजनिक चर्चा पर आधारित हैं।
संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
अब सवाल जनता से—आपको क्या लगता है, ड्यूटी के दौरान इस तरह की स्थिति पर विभाग को जवाबदेही तय करनी चाहिए या पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए?
आपकी क्या राय है?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#Jalaun #Urai #MoonBar #BreakingNews #JalaunNews #UraiNews #ExciseDepartment #ExciseRaid #आबकारीविभाग #आबकारीछापेमारी #मूनबार #उरई #जालौन #ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #UttarPradeshNews #ViralVideo #ViralNews #NewsUpdate #LatestNews #GroundReport #ExclusiveNews #BigBreaking #BreakingUpdate #PoliceNews #DepartmentalAction #Accountability #Raid #BarRaid
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज जालौन यातायात पुलिस को मिली हाईटेक स्पीड इंटरसेप्टर बाइक। जालौन यातायात पुलिस को मिली हाईटेक स्पीड इंटरसेप्टर बाइक। SP विनय कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी। लेजर तकनीक से ओवरस्पीड वाहनों का मौके पर होगा ई-चालान। नियम तोड़ने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
जालौन
यातायात पुलिस को मिली हाईटेक स्पीड इंटरसेप्टर बाइक।
जालौन
यातायात पुलिस को मिली हाईटेक स्पीड इंटरसेप्टर बाइक।
SP विनय कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी।
लेजर तकनीक से ओवरस्पीड वाहनों का मौके पर होगा ई-चालान।
नियम तोड़ने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मडोरा में बन रहे मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश ​उरई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था को कड़ी हिदायत दी कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। ​निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण लगभग 24 करोड़ 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। डीएम ने निर्माणाधीन भवन और कॉलम के कार्यों को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी रखते हुए मानकों के अनुसार काम सुनिश्चित करने को कहा। ​ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेंगी महानगरों जैसी आधुनिक सुविधाएं ​जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जनपद की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। यहां ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान व कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय कक्ष, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं मिलेंगी। इन अत्याधुनिक संसाधनों के जरिए ग्रामीण बच्चों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी, जिससे उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास को नई दिशा मिलेगी। ​इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    मडोरा में बन रहे मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश
​उरई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था को कड़ी हिदायत दी कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। ​निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण लगभग 24 करोड़ 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। डीएम ने निर्माणाधीन भवन और कॉलम के कार्यों को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी रखते हुए मानकों के अनुसार काम सुनिश्चित करने को कहा।
​ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेंगी महानगरों जैसी आधुनिक सुविधाएं
​जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जनपद की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। यहां ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान व कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय कक्ष, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं मिलेंगी। इन अत्याधुनिक संसाधनों के जरिए ग्रामीण बच्चों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी, जिससे उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास को नई दिशा मिलेगी। ​इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पशु मित्रों का बड़ा ऐलान : 30 जुलाई से काम बंद! 5 अगस्त को लखनऊ कूच!! Jalaun News!!. मानदेय स्वीकृत न होने पर पैरावेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार, 5 अगस्त को लखनऊ में पदयात्रा व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी उरई। नियमित मानदेय की मांग पूरी न होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कर्मियों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस संबंध में डीएम एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जालौन के माध्यम से निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को पशुधन मंत्री द्वारा नियमित मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने प्रदेश में कार्यरत पैरावेट कर्मियों के नियमित मानदेय का प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को शासन को भेज दिया, लेकिन अब तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मियों का आरोप है कि शासन को कई बार पत्र भेजने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्रों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में 30 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री कर्मी पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकालेंगे तथा जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की बताई है। संगठन ने शासन से मांग की है कि नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर पैरावेट कर्मियों के साथ न्याय किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग की टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित न हों। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू कुमार, बृजपाल यादव, शैलेंद्र सिंह, दीपक दीक्षित, पुष्पेंद्र, विशाल पाल, दीनदयाल, राजकुमार, मयंक, गौरव, प्रवीण कुमार, आशुतोष, नवीन, हिमांशु सहित दर्जनों पैरावेट पशुमैत्री मौजूद रहे।
    1
    पशु मित्रों का बड़ा ऐलान : 30 जुलाई से काम बंद! 5 अगस्त को लखनऊ कूच!! Jalaun News!!.
मानदेय स्वीकृत न होने पर पैरावेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार, 5 अगस्त को लखनऊ में पदयात्रा व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
उरई। नियमित मानदेय की मांग पूरी न होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कर्मियों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस संबंध में डीएम एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जालौन के माध्यम से निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को पशुधन मंत्री द्वारा नियमित मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने प्रदेश में कार्यरत पैरावेट कर्मियों के नियमित मानदेय का प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को शासन को भेज दिया, लेकिन अब तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मियों का आरोप है कि शासन को कई बार पत्र भेजने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्रों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में 30 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री कर्मी पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकालेंगे तथा जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की बताई है। संगठन ने शासन से मांग की है कि नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर पैरावेट कर्मियों के साथ न्याय किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग की टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित न हों। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू कुमार, बृजपाल यादव, शैलेंद्र सिंह, दीपक दीक्षित, पुष्पेंद्र, विशाल पाल, दीनदयाल, राजकुमार, मयंक, गौरव, प्रवीण कुमार, आशुतोष, नवीन, हिमांशु सहित दर्जनों पैरावेट पशुमैत्री मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🎤 jalaun : बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का 7 माह से नहीं हुआ भुगतान,ऑपरेटर ने अधिकारियों से लगाई गुहार🖥️ खबर जालौन से है, जहां बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का करीब सात महीने से भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है।जनरेटर ऑपरेटर ने संबंधित बैंक अधिकारियों पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से शिकायत की है।जनरेटर ऑपरेटर राम निरंजन का आरोप है कि माधौगढ़, रामपुरा और कुठौंद क्षेत्र की बैंक शाखाओं में उनके जनरेटर किराये पर लगाए गए थे। लेकिन करीब सात महीने से जनरेटर के किराये का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधकों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बकाया रकम का भुगतान नहीं हो सका। ऑपरेटर का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की है। हालांकि, भुगतान में देरी को लेकर संबंधित बैंक अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब मामले में अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤 jalaun : बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का 7 माह से नहीं हुआ भुगतान,ऑपरेटर ने अधिकारियों से लगाई गुहार🖥️
खबर जालौन से है, जहां बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का करीब सात महीने से भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है।जनरेटर ऑपरेटर ने संबंधित बैंक अधिकारियों पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से शिकायत की है।जनरेटर ऑपरेटर राम निरंजन का आरोप है कि माधौगढ़, रामपुरा और कुठौंद क्षेत्र की बैंक शाखाओं में उनके जनरेटर किराये पर लगाए गए थे। लेकिन करीब सात महीने से जनरेटर के किराये का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधकों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बकाया रकम का भुगतान नहीं हो सका।
ऑपरेटर का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की है।
हालांकि, भुगतान में देरी को लेकर संबंधित बैंक अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब मामले में अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भाग का सिपाही, वीडियो चर्चा में जालौन के उरई में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान एक सिपाही के सोते हुए दिखाई देने का मामला सामने आया है भाग का सिपाही, वीडियो चर्चा में जालौन के उरई में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान एक सिपाही के सोते हुए दिखाई देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जालौन बाईपास स्थित मून बार में छापेमारी के दौरान सिपाही कथित तौर पर सोता नजर आया। मामले के बाद विभागीय कार्रवाई और जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई
    1
    भाग का सिपाही, वीडियो चर्चा में
जालौन के उरई में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान एक सिपाही के सोते हुए दिखाई देने का मामला सामने आया है
भाग का सिपाही, वीडियो चर्चा में
जालौन के उरई में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान एक सिपाही के सोते हुए दिखाई देने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, जालौन बाईपास स्थित मून बार में छापेमारी के दौरान सिपाही कथित तौर पर सोता नजर आया।
मामले के बाद विभागीय कार्रवाई और जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *आदेश जारी फिर भी खरीद बंद! किसानों ने DM-ADM को घेरा!! Moong Kendra Jalaun!! मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग तेज, किसान संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन -अनुमोदन में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग उरई। जिले में मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं शिवसेना जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी मूंग खरीद केंद्रों का तत्काल संचालन शुरू कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अब तक मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं किसान उत्पादक संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की महत्वाकांक्षी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के अंतर्गत जनपद में कई संगठन किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मूंग खरीद केंद्रों के अनुमोदन में अनावश्यक विलंब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यालय से स्वीकृत आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन से अनुमोदित सभी मूंग खरीद केंद्रों का संचालन तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए तो किसानों के हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मौके पर गणेशदत्त गिरी, पवन राजपूत, मंगल सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, रामबाबू निरंजन, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार साहित्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।
    1
    *आदेश जारी फिर भी खरीद बंद! किसानों ने DM-ADM को घेरा!! Moong Kendra Jalaun!!
मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग तेज, किसान संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
-अनुमोदन में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग
उरई। जिले में मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं शिवसेना जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी मूंग खरीद केंद्रों का तत्काल संचालन शुरू कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अब तक मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं किसान उत्पादक संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की महत्वाकांक्षी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के अंतर्गत जनपद में कई संगठन किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मूंग खरीद केंद्रों के अनुमोदन में अनावश्यक विलंब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यालय से स्वीकृत आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन से अनुमोदित सभी मूंग खरीद केंद्रों का संचालन तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए तो किसानों के हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मौके पर गणेशदत्त गिरी, पवन राजपूत, मंगल सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, रामबाबू निरंजन, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार साहित्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन
    4
    जालौन 

सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा 

मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया 
सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा 
मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया 
सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई 
पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी 
जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला 
वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार 
वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.