logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, सीएचसी दुद्धी में इलाज के बाद चाइल्ड केयर टीम को सौंपी गई दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुप्ता मोड़ के पास सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने जब झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी रो रही थी। रामदास ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चाइल्ड केयर सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची। टीम में शामिल सीएचएल केसवर्कर सीमा शर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया ने चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के चलते झाड़ियां में फेंक दिया।

1 hr ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
00773249-8967-4d0d-aba1-204a08fd08ba

झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, सीएचसी दुद्धी में इलाज के बाद चाइल्ड केयर टीम को सौंपी गई दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुप्ता मोड़ के पास सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ते से गुजर

रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने जब झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी रो रही थी। रामदास ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की

a5f56dc6-d6ec-48a0-85f9-cfbdce137481

मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चाइल्ड केयर सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची। टीम में शामिल सीएचएल केसवर्कर सीमा शर्मा,

c39f4301-8798-4316-83a2-88692911af29

वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया ने चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के चलते झाड़ियां में फेंक दिया।

More news from Mahuli and nearby areas
  • विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला
    1
    विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला


विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    21 hrs ago
  • मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
    2
    मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर  घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।
घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सलखन में रेलवे ब्रिज का हाइट बीम गिरा बाल-बाल बचे राहगीर* सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र सलखन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाइट बीम का लोहे का मजबूत रेलिंगनुमा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी-भरकम लोहे के ढांचे के अचानक गिरने से मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पड़े लोहे के ढांचे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया। बड़ा सवाल आखिर कैसे गिरा मजबूत हाइट बीम? घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे ब्रिज के नीचे लगे हाइट बीम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह भारी लोहे का ढांचा किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर हाइट बीम की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    4
    सलखन में रेलवे ब्रिज का हाइट बीम गिरा बाल-बाल बचे राहगीर*
सहज स्वरूप किरण गौड़
सोनभद्र सलखन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाइट बीम का लोहे का मजबूत रेलिंगनुमा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी-भरकम लोहे के ढांचे के अचानक गिरने से मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क  पड़े लोहे के ढांचे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
बड़ा सवाल आखिर कैसे गिरा मजबूत हाइट बीम?
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे ब्रिज के नीचे लगे हाइट बीम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह भारी लोहे का ढांचा किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर हाइट बीम की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचकर दिए ज्ञापन सोनभद्र जनपद में डीएम कार्यालय पहुंचे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देंगे डीएम को ज्ञापन कुछ दिन पहले बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी के के आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मनबढ़ो द्वारा चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया था आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा मिली भगत से हमारे ऊपर जानलेवा हमला कराया जा रहा है जिसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में के 75 जिला में कार्यकर्ताओं द्वारा डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया जा रहा है इसमें बताया जा रहा है कि जानलेवा हमला करने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना ना हो पाए आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता अपने दम खम के साथ भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले डीएम कार्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंचे हुए हैं कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को विज्ञापन सौंपेंगे संवेदनशील मामलों को लेकर गाड़ी कार्रवाई होने की संभावना है
    1
    भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचकर दिए ज्ञापन
सोनभद्र जनपद में डीएम कार्यालय पहुंचे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देंगे डीएम को ज्ञापन कुछ दिन पहले बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी के के आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मनबढ़ो द्वारा चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया था आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा मिली भगत से हमारे ऊपर जानलेवा हमला कराया जा रहा है जिसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में के 75 जिला में कार्यकर्ताओं द्वारा डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया जा रहा है इसमें बताया जा रहा है कि जानलेवा हमला करने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना ना हो पाए आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता अपने दम खम के साथ भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले डीएम कार्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंचे हुए हैं कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को विज्ञापन सौंपेंगे संवेदनशील मामलों को लेकर गाड़ी कार्रवाई होने की संभावना है
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिंगरौली: सरई में अवैध शराब दुकानों और तस्करी के खिलाफ संगठन ने सौंपा ज्ञापन। सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब दुकानों और शराब तस्करी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सरई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
    1
    सिंगरौली: सरई में अवैध शराब दुकानों और तस्करी के खिलाफ संगठन ने सौंपा ज्ञापन।

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब दुकानों और शराब तस्करी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सरई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बाहाहारा पंचायत के ग्रामीण एवं महिलाओं के सुविधाओं के लेकर उत्तरी जिला परिषद सदस्य संपूर्ण देवी उप स्वास्थ्य केंद्र का राखीआधारशिला। इस संबंध में बताते चले की आज बुधवार 2:00 बजे दिन में रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में यहां के बुजुर्ग ग्रामीण बच्चों एवं महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए उत्तरी जिला परिषद सदस्य संपूर्ण तिवारी उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला रखकर वहां के ग्रामीण महिलाओं का दिल जीत लिया इस संबंध में जिला परिषद सदस्या संपूर्ण तिवारी ने बतलाई की मैं अपने क्षेत्र में विकास करना चाहती हूं जो यहां के लोग रंका यानी की 14 किलोमीटर दूर जाकर अपना इलाज करते थे उनके सुविधा को देखते हुए मैं आज मैं बाहाहारा में उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला आज बुधवार 2:00 बजे दिन में रखा है जो बहुत जल्द ही उपस्वास्थ्य केंद्र बनकर यहां के ग्रामीण महिलाओं का सुविधा प्रदान करेगी मौके पर बाहर पंचायत के हीरामणि देवी एवं उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राहुल तिवारी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर इस कार्य के लेकर संपूर्ण तिवारी को लोगों ने आभार व्यक्त किया है
    1
    बाहाहारा पंचायत के ग्रामीण एवं महिलाओं के सुविधाओं के लेकर उत्तरी जिला परिषद सदस्य संपूर्ण देवी उप स्वास्थ्य केंद्र का राखीआधारशिला।

 इस संबंध में बताते चले की आज बुधवार 2:00 बजे दिन में रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में यहां के बुजुर्ग ग्रामीण बच्चों एवं महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए उत्तरी जिला परिषद सदस्य संपूर्ण तिवारी उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला रखकर वहां के ग्रामीण महिलाओं का दिल जीत लिया इस संबंध में जिला परिषद सदस्या संपूर्ण तिवारी ने बतलाई की मैं अपने क्षेत्र में विकास करना चाहती हूं जो यहां के लोग रंका यानी की 14 किलोमीटर दूर जाकर अपना इलाज करते थे उनके सुविधा को देखते हुए मैं आज मैं बाहाहारा में  उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला आज बुधवार 2:00 बजे दिन में रखा है जो बहुत जल्द ही उपस्वास्थ्य केंद्र बनकर यहां के ग्रामीण महिलाओं का सुविधा प्रदान करेगी मौके पर बाहर पंचायत के हीरामणि देवी एवं उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राहुल तिवारी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर इस कार्य के लेकर संपूर्ण तिवारी को लोगों ने आभार व्यक्त किया है
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    25 min ago
  • 🙏🚩 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की भव्य कलश वंदन यात्रा 🚩🙏 पांडू प्रखंड के ग्राम गगनकेडी एवं कजरू कला में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर कलश वंदन यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा। 🙏🌺 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी.पी. शुक्ला जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक बबन राम,जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश पासवान,उंटारी रोड मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, विमल चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा,कन्हाई राम, मंडल मंत्री विनोद प्रजापति, डब्लू गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, अजय राम, पुजारी भूखन राम, मिट्ठू राम, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र राम, सगुनी साहू, नंद किशोर चंद्रवंशी, विजय प्रसाद गुप्ता, सुखदेव राम, जगनारायण विश्वकर्मा, अनील राम, सतेंद्र गुप्ता, मलू राम, नरेश बैठा, रमेश राम, नारायण राम, प्रसाद राम, शिवनाथ राम, सुदेश्वर राम, सीता राम, बीरेंद्र राम, नागेंद्र राम एवं जगदीश राम सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 🌺 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी का जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। 🌺 🙏 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की जय! 🚩 सामाजिक समरसता अमर रहे! 🚩 #संत_रविदास_जी #रविदास_जयंती #कलश_वंदन_यात्रा #650वीं_जयंती #गगनकेडी #कजरू_कला #पांडू #पलामू #सामाजिक_समरसता #संत_रविदास #जय_रविदास #Palamu #Jharkhand #BJP
    1
    🙏🚩 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की भव्य कलश वंदन यात्रा 🚩🙏
पांडू प्रखंड के ग्राम गगनकेडी एवं कजरू कला में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर कलश वंदन यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।
कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा। 🙏🌺
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी.पी. शुक्ला जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संयोजक बबन राम,जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश पासवान,उंटारी रोड मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, विमल चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा,कन्हाई राम, मंडल मंत्री विनोद प्रजापति, डब्लू गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, अजय राम, पुजारी भूखन राम, मिट्ठू राम, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र राम, सगुनी साहू, नंद किशोर चंद्रवंशी, विजय प्रसाद गुप्ता, सुखदेव राम, जगनारायण विश्वकर्मा, अनील राम, सतेंद्र गुप्ता, मलू राम, नरेश बैठा, रमेश राम, नारायण राम, प्रसाद राम, शिवनाथ राम, सुदेश्वर राम, सीता राम, बीरेंद्र राम, नागेंद्र राम एवं जगदीश राम सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🌺 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी का जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। 🌺
🙏 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की जय!
🚩 सामाजिक समरसता अमर रहे! 🚩
#संत_रविदास_जी #रविदास_जयंती #कलश_वंदन_यात्रा #650वीं_जयंती #गगनकेडी #कजरू_कला #पांडू #पलामू #सामाजिक_समरसता #संत_रविदास #जय_रविदास #Palamu #Jharkhand #BJP
    user_Ajit kumar Chandravanshi
    Ajit kumar Chandravanshi
    Engineer उनतरी रोड, पलामू, झारखंड•
    1 hr ago
  • कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल
    1
    कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल


कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.