बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में पदयात्रा कर ऐतिहासिक विजय की अपील की कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). धनबाद नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने वार्ड 6 क्षेत्र में विशाल पदयात्रा निकाला गया। यह पदयात्रा भेलाटांड, नया श्याम बाजार, पुराना श्याम बाजार होते हुए जोगता मोड़ तक निकाली गई। पदयात्रा में हजारों समर्थक उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए। माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो एवं मेयर प्रत्याशी ने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समर्थकों ने “हरी मिर्च” चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जनसमर्थन का प्रतीक बताया।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में पदयात्रा कर ऐतिहासिक विजय की अपील की कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). धनबाद नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने वार्ड 6 क्षेत्र में विशाल पदयात्रा निकाला गया। यह पदयात्रा भेलाटांड, नया श्याम बाजार, पुराना श्याम बाजार होते हुए जोगता मोड़ तक निकाली गई। पदयात्रा में हजारों समर्थक उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए। माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो एवं मेयर प्रत्याशी ने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समर्थकों ने “हरी मिर्च” चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जनसमर्थन का प्रतीक बताया।
- *हम कुर्सी के लिए नहीं, आपके भरोसे के लिए मैदान में हैं। नेता बनकर दूर नहीं रहेंगे, बेटा बनकर हर घर का हिस्सा बनेंगे। आपका दर्द हमारी जिम्मेदारी, आपका सपना हमारा संकल्प। वार्ड का विकास ही हमारी असली पहचान होगा*1
- कतरास क्षेत्र के शाखा टांड़ में चार पहिया वाहन एवं ट्रक के बीच बुधवार को संध्या बुधवार को संध्या जोरदार टक्कर हुई जिससे चार पहिया वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि इसको बचाने के क्रम में एक और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में1
- दो पक्ष भिड़े, पुलिस वाहन में तोड़फोड़, असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील,रेंगुनी में गिरे हुए पार्सल की पूछताछ को लेकर हुआ विवाद धनबाद ।पार्सल गिरने के बाद हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार रेंगुनी निवासी एक युवक पार्सल डिलीवरी का काम करता है। असर्फी कैंसर अस्पताल के पास रास्ते में उसका एक पार्सल गिर गया था, जिसे पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों ने उठा लिया। जब डिलीवरी ब्वाय अपने तीन-चार साथियों के साथ सामान ढूंढने वहां पहुंचा, तो मकान में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई। मारपीट के बाद युवक ने रेंगुनी आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी और तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में भूली ओपी की पुलिस भी बुलाई गई। रेंगुनी दलित टोला के पास खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी कुछ लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वर्तमान में वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार शांति बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।1
- धनबाद,जनता के दरबार में रुस्तम अंसारी, बोले – शहर की तस्वीर बदलनी है।1
- श्री सुधांशु जी महाराज का कथा आयोजन 17 तारीख प्रथम दिवस झारखंड प्रदेश बोकारो जिला सेक्टर थर्ड चक्की मोड प्रारंभ1
- वार्ड संख्या 36 की सम्मानित जनता से अपील वार्ड नंबर 36 की पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करती हैं कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद दें। उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया है। आपका एक-एक वोट वार्ड 36 के उज्जवल भविष्य और निरंतर विकास की दिशा तय करेगा। आइए, विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। धन्यवाद। श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी का चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर छाप कर्मा संख्या 2 पर मोहर लगाकर विजयी बनावे धन्यवाद1
- देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रमुख जुलैखा बीबी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यकारणी की बैठक आयोजित हुई।इस दौरान।विकास योजना को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में पंचायत समिति मद से किए गए कार्यों की समीक्षा किया।कुछ पंचायतों में काम अधूरा है।उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।1
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). झारखण्ड मुक्ति मोर्चा समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के नेतृत्व में कतरास में एक विशाल पद यात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा कतरी नदी किनारे श्री श्री सूर्यनारायण मन्दिर से प्रारम्भ होकर पचगढ़ी बाजार कतरास बाज़ार तक आयोजित की गई. इस पदयात्रा में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के अलावा मन्नू आलम रमेश टुडू डब्लू महथा राजेंद्र प्रसाद राजा समेत सेकड़ो लोग शामिल थे. इस मौके पर लोगो से मेयर प्रत्याशी के समर्थन में आगामी 23 फरवरी को गुलाबी बैलेट पेपर पर क्रमांक नंबर 6 पर बिस्कुट छाप में मतदान करने एवं भारी मतों से श्री अग्रवाल को मेयर पद का ताज पहनाने की अपील की गई.1