भागवत कथा तीसरा दिन प्राश्चित करना ही मुक्ति पाने का उपाय है,पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री सेमरिया,सेमरिया नगर परिषद अंतर्गत नगर परिषद के समीप सिंह परिवार द्वारा आयोजित श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वक्ता पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री (श्री धाम गोवर्धन बृंदावन ) ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। व्यासपीठाधीश्वर ने बुधवार को भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर भक्ति भाव में गोता लगाते नजर आए महाराज ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए। इससे पूर्व मुख्य यजमान श्री मती कुसुम सिंह,गुलाब सिंह की ओर से पूजा-अर्चना की गई। कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानेंद्र सिंह चंदे सरपंच ग्राम पंचायत बरा द्वारा क्षेत्रीय जनों से विन्रम अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर अपने जीवन को धन्य करे

- Post by Prakash Pathak Satna1
- Post by Beerendar Aadiwashi1
- Post by Prime 24 News1
- विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली के तत्वावधान में मड़वास खण्ड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामचरित मानस पाठ एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रामचरित मानस प्रारम्भ 1 अप्रैल 2026 और समापन 2 अप्रैल 2026 वहीं 1 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमें DJ ,बैंड के साथ पूरे मड़वास क्षेत्र में भृमड करवाया गया सुंदर झाँकी के साथ जगह जगह पूजन पाठ किया गया तथा शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारम्भ होकर मड़वास बाजार के आस पास के सभी गाँवो में भृमड कर मड़वास तहसील होते हुए महावीरन धाम में यात्रा का समापन हुआ इसमें मुख्य रूप से आयोजक महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय जी समस्त परिवार की ओर से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई इसमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार पांडेय,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमन मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथी रहे मौजूद1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की पहुंचे सिहावल दिए लोगों को आवश्यक निर्देश1
- Post by Devendra yadav1
- Post by Prakash Pathak Satna1