समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह पहुंचे निजी कोचिंग,2 शिक्षकों सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज! समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक के समीप संचालित एक निजी कोचिंग संस्थान के दो शिक्षकों समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कोचिंग में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों को कथित तौर पर राजनीतिक गतिविधियों और जेन-जी आंदोलन (Gen Z Movement) में शामिल कराने और सरकारी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार करने का आरोप लगाया है।उजियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश राजू के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में शिक्षक सह छात्र संगठन आइसा एवं आरवाईएफ नेता राहुल राय और रोहित पासवान समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर हुई पूछताछ : बताया गया कि मंगलवार की शाम समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उक्त कोचिंग संस्थान पहुंची। वहां छात्रों से पूछताछ करने के बाद मौके पर मौजूद शिक्षक रोहित पासवान और राहुल राय को पुलिस उजियारपुर थाना ले आई। थाना परिसर में एसपी के अलावा दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा और सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी ने दोनों शिक्षकों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों से इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई।पुलिस के अनुसार, वीडियो को लेकर आरोप है कि 6 सितंबर को पटना में आयोजित छात्रों के एक कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान से दर्जनों नाबालिग छात्रों को पैसे का लालच देकर ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों शिक्षकों समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान का निर्देश दिया है। भाकपा माले के नेता पहुंचे थाना : इधर, सूचना मिलने पर भाकपा माले के दर्जनभर नेता और कार्यकर्ता थाना पहुंचे। उन्होंने दोनों शिक्षकों को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की। देर रात करीब 10 बजे दोनों शिक्षकों से निजी मुचलके का बांड भरवाकर उन्हें हिरासत से मुक्त कर दिया गया।

- विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसरों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कि गई समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत राज हरदिया, नीरपुरभरड़ीया,वारी,महरा फुल्हारा इत्यादि ग्राम पंचायतों के नागरिकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों कि बैठक संपन्न1
- बेगूसराय में# स्वच्छता को जन क्रांति बनाएंगे शहर को बेहतर बनाएंगे डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान,,,,1
- प्यार में पागल युवक मां और पत्नी का बना दुश्मन। इंसाफ के लिए भटक रही महिला पति घूम रहा था प्रेमिका के साथ । पत्नी और मां दोनों किया समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल में बबाल। पुलिस सूचना पर आई साथ ले जाने की बात कह साथ लेकर गई। रस्ते में छोड़ देने का आरोप महिला ने लगाया। जब की महिला पूसा वैनी थाना में भी आवेदन दे चुकी है। मा और पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है युवक।1
- समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. व्यवसायी सह समाजसेवी ज्योति कुमार चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- आमने-सामने हुए बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ'त! समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित NH-28 पर सागर होटल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौ'त हो गई मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ वार्ड-7 के मो. कलीम के पुत्र मो. रहिस आज़म (19 वर्ष) और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा के बैजनाथ राम के पुत्र रामचंद्र राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है! घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है!1
- Darbhanga सिंहवाड़ा के कठलिया में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन रूट को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर। Police ने संभाला मोर्चा, देखिए SDP2 दरभंगा का बयान1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर बहेड़ी दक्षिणी मंडल के खरारी ग्राम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह के आवास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रथम दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर घर एवं मंदिर में आशीर्वाद का दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर.के. चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, विधानसभा संयोजक हेमचंद सिंह समेत गुलजारीलाल साह, आशुतोष सिंह, अरुण भगत, मुकेश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, प्रवीण सिंह, मिंटू सिंह, रामनाथ साह, अमरनाथ सिंह, अमर श्रीवास्तव, विनय कुमार चौधरी, चंदन सहनी, अरुण मंडल, सुनील सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1