logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांच माह से गायब सरकारी चीनी, रक्षाबंधन में भी फीकी पड़ी गरीबों के घर की मिठास देवघर : गरीब परिवारों के घर की चाय और अन्य पकवानों में मिठास घोलने वाली सरकारी चीनी पिछले पांच माह से गायब है. देवघर में जनवितरण प्रणाली के माध्यम से अंत्योदय अन्न योजना के प्रत्येक कार्डधारी को हर माह रियायती दर पर एक किलो चीनी देने का प्रावधान है. लेकिन चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अब तक न तो चीनी की खेप पहुंची और न ही इसका आवंटन जनवितरण प्रणाली की दुकानों तक उपलब्ध कराया गया है। बाजार से 70 रुपये किलो चीनी खरीदने की मजबूरी सरकारी चीनी की आपूर्ति नहीं होने के कारण अति-गरीब परिवारों को बाजार से करीब 70 रुपये किलो की दर से चीनी खरीदनी पड़ रही है. इससे इन परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में अंत्योदय अन्न योजना के 14,833 कार्डधारी हैं. इन कार्डों से कुल 62,771 सदस्य जुड़े हैं. ऐसे में पांच माह से सरकारी चीनी की आपूर्ति नहीं होने का सीधा असर हजारों गरीब परिवारों पर पड़ रहा है. न आवंटन मिला, न स्टॉक पहुंचा जिला आपूर्ति कार्यालय, देवघर का कहना है कि चीनी का न तो आवंटन प्राप्त हुआ है और न ही स्टॉक मिला है. इसी वजह से जनवितरण प्रणाली की दुकानों में चीनी की खेप नहीं पहुंची है. रक्षाबंधन पर भी फीकी रही मिठास रक्षाबंधन के दौरान चीनी की बाजार दर बढ़ने से मिठाइयों के दाम भी चढ़ गये. ऐसे में गरीब परिवारों के लिए त्योहार की मिठास भी बजट से बाहर हो गयी. अंत्योदय परिवारों को जब सरकार ने रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है, तो पांच माह से इसकी आपूर्ति बाधित रहना चिंता का विषय है. कार्डधारियों ने विभाग से जल्द से जल्द चीनी का आवंटन कर जनवितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से वितरण शुरू कराने की मांग की है, ताकि गरीब परिवारों को बाजार की महंगी चीनी खरीदने से राहत मिल सके।

2 hrs ago
user_Objectionnews
Objectionnews
Media company देवघर, देवघर, झारखंड•
2 hrs ago
15afd460-3e7c-40f7-ad90-4a401c731e13

More news from झारखंड and nearby areas
  • कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित निशुल्क कमरिया सेवा शिविर का समापन समारोह में अपने बातों को रखते कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति
    1
    कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित निशुल्क कमरिया सेवा शिविर का समापन समारोह में अपने बातों को रखते कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति
    user_Awadhesh Kumar Prajapati
    Awadhesh Kumar Prajapati
    Voice of people देवघर, देवघर, झारखंड•
    14 hrs ago
  • RJD अध्यक्ष प्रमुख तेजस्वी यादव रक्षाबंधन भाई बहन प्यार
    1
    RJD अध्यक्ष प्रमुख तेजस्वी यादव  रक्षाबंधन भाई बहन प्यार
    user_Press UpendraYadav 7250559863
    Press UpendraYadav 7250559863
    Farmer चानन, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • vlog hamare jid nhi jindgi hai Jo ki kabhi nhi chhod sakate hai
    1
    vlog hamare jid nhi jindgi hai Jo ki kabhi nhi chhod sakate hai
    user_Satya raj
    Satya raj
    कटोरिया, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी ने गुरुवार को कानो में आयोजित पुल शिलान्यास कार्यक्रम में पथ प्रमंडल देवघर अन्तर्गत कानो से मदनकट्टा भाया महुआटांड़ मुरलीपहाड़ी, बस्कुपी, बदिया पथ के चैनेज 1+100 किलोमीटर में अवस्थित बगडरो नदी पर 8 करोड़ 25 लाख 53 हजार 200 रुपये की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
    1
    सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी ने गुरुवार को कानो में आयोजित पुल शिलान्यास कार्यक्रम में पथ प्रमंडल देवघर अन्तर्गत कानो से मदनकट्टा भाया महुआटांड़ मुरलीपहाड़ी, बस्कुपी, बदिया पथ के चैनेज 1+100 किलोमीटर में अवस्थित बगडरो नदी पर 8 करोड़ 25 लाख 53 हजार 200 रुपये की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    2 hrs ago
  • 🚨 रक्षाबंधन पर बांका में बड़ी पहल! महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब ‘अभया ब्रिगेड’ मैदान में 🎀 रक्षाबंधन के अवसर पर बांका पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। 👮‍♀️ बिहार सरकार की राज्य स्तरीय पहल के तहत बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों से ‘पुलिस दीदी’ स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेंगी। 🛡️ महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलाई जाएगी। 📍 बांका पुलिस की यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। 📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Banka Today News Digital के साथ।
    1
    🚨 रक्षाबंधन पर बांका में बड़ी पहल! महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब ‘अभया ब्रिगेड’ मैदान में
🎀 रक्षाबंधन के अवसर पर बांका पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।
👮‍♀️ बिहार सरकार की राज्य स्तरीय पहल के तहत बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों से ‘पुलिस दीदी’ स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेंगी।
🛡️ महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
📍 बांका पुलिस की यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Banka Today News Digital के साथ।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग लेकर गिरिडीह जिला के हिरोडीह जमखोखरो पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, युवाओं ने दिया साथ!! भर्ती व्यवस्था के खि*ला*फ देवेंद्रनाथ महतो की द*हा*ड़,? भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग लेकर गिरिडीह जिला के हिरोडीह जमखोखरो पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, युवाओं ने दिया साथ!! भर्ती व्यवस्था के खि*ला*फ देवेंद्रनाथ महतो की द*हा*ड़,? #DevendraNathMahato #Jamua #Giridih #JharkhandNews #RecruitmentReform #CorruptionFreeRecruitment #YouthVoice #JharkhandYouth #24DistrictTour #JSSC #JSSCNews #RecruitmentNews #GiridihNews #JamuaNews #Jharkhand #BreakingNews #samachartimes
    1
    भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग लेकर गिरिडीह जिला के हिरोडीह जमखोखरो पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, युवाओं ने दिया साथ!!
भर्ती व्यवस्था के खि*ला*फ देवेंद्रनाथ महतो की द*हा*ड़,?
भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग लेकर गिरिडीह जिला के हिरोडीह जमखोखरो पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, युवाओं ने दिया साथ!!
भर्ती व्यवस्था के खि*ला*फ देवेंद्रनाथ महतो की द*हा*ड़,?
#DevendraNathMahato #Jamua #Giridih #JharkhandNews #RecruitmentReform #CorruptionFreeRecruitment #YouthVoice #JharkhandYouth #24DistrictTour #JSSC #JSSCNews #RecruitmentNews #GiridihNews #JamuaNews #Jharkhand #BreakingNews #samachartimes
    user_Samachar times
    Samachar times
    Journalist Jamua, Giridih•
    9 hrs ago
  • सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।
    1
    सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना
सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम  से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    13 hrs ago
  • इसका हिन्दी अर्थ: “सुधार अच्छी बात है, लेकिन बच्चों को जबरदस्ती जमीन पर बैठाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। ये बच्चे इससे क्या सीखेंगे? उन्हें अच्छी बातें और अच्छे संस्कार सिखाइए, न कि भ्रष्टाचार या गलत चीजों को बढ़ावा देने वाली बातें।”
    1
    इसका हिन्दी अर्थ:

“सुधार अच्छी बात है, लेकिन बच्चों को जबरदस्ती जमीन पर बैठाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। ये बच्चे इससे क्या सीखेंगे? उन्हें अच्छी बातें और अच्छे संस्कार सिखाइए, न कि भ्रष्टाचार या गलत चीजों को बढ़ावा देने वाली बातें।”
    user_Press UpendraYadav 7250559863
    Press UpendraYadav 7250559863
    Farmer चानन, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.