तीन पत्नियों वाले करोड़पति चपरासी का खेल... साली-सास और महिला मित्रों को भेज दी करोड़ों की सरकारी रकम पीलीभीत के DIOS ऑफिस में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक चपरासी इल्हाम शम्सी उर्फ रहमान ने अपनी पत्नियों, साली, सास, सलहज और महिला मित्रों के खातों में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए. पुलिस ने इस घोटाले में सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी और विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच चल रही है. यूपी के पीलीभीत में तीन पत्नियों वाले चपरासी ने करोड़ों का खेल कर डाला. उसने अपनी पत्नियों के साथ ही साली, साल, रिश्तेदार और महिला मित्रों के खातों में करोड़ों रुपये की सरकारी रकम ट्रांसफर कर दी. जब ये मामला सामने आया तो जांच शुरू हुई. अब इस मामले में पुलिस ने 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें आरोपी की दो पत्नियां, साली, सास, सलहज और दो महिला मित्र शामिल हैं. दरअसल, आरोपी चपरासी जिला विद्यालय निरीक्षक यानी DIOS कार्यालय में तैनात था, जहां ये करोड़ों रुपये का गबन हुआ. आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाम इल्हाम शम्सी उर्फ रहमान है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिलाओं के खातों में करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जिनमें से 5 करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम फ्रीज कराई जा चुकी है. बड़ा सवाल यह है कि साल 2018 से चल रहे इस खेल की भनक विभागीय अधिकारियों और तत्कालीन DIOS को कैसे नहीं लगी? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. यह मामला 14 फरवरी को सामने आया था, जब DIOS राजीव कुमार की तहरीर पर कोतवाली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ केस दर्ज किया गया. केस दर्ज होने के बाद अर्शी खातून को अरेस्ट कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी इल्हाम शम्सी लंबे समय तक जमानत पर बाहर रहा.

- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडधारी, नैनीताल, उत्तराखंड🙏1 hr ago
- डिलेवरी बॉय1
- Post by Prashant mishra1
- Post by Mr Salim1
- मंदिर की जमीन पर खड़े पेड़ों को एक दबंग ने कटवाया। ग्राम प्रधान और मंदिर पुजारी ने पेड़ों को रुकवाया। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश में पेड़ों को मंदिर की जमीन पर पाया। धार्मिक स्थल पर खड़े पेड़ों को कटवाए जाने पर गांव में तनाव। बीसलपुर। बरखेड़ा यासीन में मंदिर की जमीन पर खड़े हरे भरे पेड़ों को गांव के ही एक दबंग ने अपने खेत में होने का दावा करते हुए कटवा लिया मंदिर के पुजारी की सूचना पर ग्राम प्रधान हरीश भारती ने काटे गए पेड़ों को रुकवा दिया और मामले की सूचना बीसलपुर उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय को दी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल पृथ्वीराज वर्मा, धर्मेन्द्र भारती, कानून गो सहित पांच लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश की। राजस्व टीम द्वारा की गई पैमाइश के आधार पर पेड़ों को मंदिर की जमीन पर होना पाया गया उसके बाद दबंगों ने मंदिर के पुजारी से गाली गलौज की सूचना मिलते बर्रामऊ मंदिर के महंत धर्मदास जी के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर की जमीन पर खड़े पेड़ों की बिक्री का पैसा मंदिर जीर्णोद्धार में लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बीस दिन पहले काटे गए पेड़ सूख रहे हैं जिससे मंदिर की संपत्ति को आर्थिक नुकसान हो रहा है मंदिर पर मौजूद ग्रामीणों में मंदिर के पुजारी रामगिरी, ग्राम प्रधान हरीश भारती, छत्रपाल गंगवार, बीसलपुर सहकारी गन्ना समिति के संचालक रजनीश गंगवार, ओमपाल गंगवार, धर्मपाल गंगवार, अनिल गंगवार आदि तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।4
- पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है।1
- खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां खटीमा क्षेत्र के बरी अंजनिया में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर 'बालगीत दिवस' का आयोजन बाल गीत के संस्थापक रावेंद्र कुमार (रवि) के निर्देशानुसार कराया गया। जिसे उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में न सिर्फ बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। बरी अंजनिया में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत बालगीतों के साथ हुई, जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट की ओर से बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए एक सम्मान समारोह भी रखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को ट्रस्ट द्वारा प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी कला को मंच देना और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा "हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। बच्चों ने आज बालगीत दिवस पर बच्चों का उत्साह देखकर हम बहुत खुश हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। वहीं इस सफल कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी,बल्कि समाज में शिक्षा और कला के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया।वहीं आर डी पब्लिक स्कूल के निशा कुशवाहा ने स्कूल के बच्चों को प्रतिभाग कराया। इस दौरान बरी अंजनिया के ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश पासी ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए प्रतिभागी बच्चों के मनोबल को बढ़ाया। साथ ही जजों में वंदना सिंह तोमर ने बताया कि ऐसे ही कार्यक्रम बच्चों के कलाओं को देखकर बहुत ही अच्छा लगा। वहीं प्रतियोगिता में विजेता बालक-बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत,आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों में आदर्श ग्यान निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य मोती लाल ने बच्चों की मेहनत,लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं। इस दौरान आए हुए अभिभावक,बच्चों एवं अतिथिगणों को जलपान कराया गया। खटीमा से गुड्डू खान की रिपोर्ट।1
- Post by समाचार Crime News1
- Post by Mr Salim1
- Post by Prashant mishra1