नौबतपुर के बारा गांव में शिव मंदिर स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण नौबतपुर में शिव मंदिर स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण, भव्य धार्मिक आयोजन से गूंजा बारा गांव पटना (नौबतपुर)। प्रखंड के बारा गांव स्थित शिव मंदिर के स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा छक्कन बीघा स्थित पुनपुन नदी से जल भरकर बारा गांव तक पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गांव के मुखिया रूपक शर्मा, पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, दिनेश कुमार, टूटू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता और आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव मंदिर स्थापना दिवस को हर वर्ष इसी तरह भव्य रूप से मनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों में भी धार्मिक आस्था और संस्कृति का संचार हो सके। पूरे आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। गांव के लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम को एक यादगार पर्व का रूप दे दिया, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में बसा रहेगा।

- पटना जिले के बिहटा नगर परिषद के वार्ड 8 में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई जल आपूर्ति योजना फेल हो गई है। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा और वे हैंडपंप पर निर्भर हैं। गंदगी बढ़ने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग की है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- दानापुर थाना क्षेत्र के आर पी एस मोड़ के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान हुई लुट कि घटना में शामिल पांच लोग को हथिया और लूटी गई कुछ सामान एवं बाइक के साथ विभिन्न जगहों से तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के तहत गिरफ्तार किया।1
- पटना मे शराव पकड़ा गया साथ मे एक ट्रक एक पिकप बाहन 102 लीटर के साथ 8 तस्कर को गिरफ्तार किया गया पटना के उत्पाद विभाग की टीम ने गौरीचक थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित एक वेयरहाउस में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक ट्रक और एक पिकअप वाहन के साथ कुल 702 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। बरामद शराब की क़ीमत लगभग 8.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही वेयरहाउस को सील कर दिया। इस दौरान विभाग ने आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। #ApnaCityTakNews #Patna #Bihar #News #VairlNews #Sraw #PatnaPolice #Cr2
- राजधानी पटना के अलग-अलग चौक चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर जदयू कार्यकर्ता की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है जनता जनार्दन आपसे हाथ जोड़कर कर रहा पुकार एक बार फिर से करें पुनर्विचार। है जन ईश्वर अभी आप नहीं, मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार... वहीं, दूसरी तरफ फ्यूचर सीएम ऑफ़ बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बताया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने को लेकर ठीक इसी तरह जदयू कार्यकर्ता की तरफ से पोस्टर लगाया जाता था, और अब भविष्य का मुख्यमंत्री जदयू के कार्यकर्ता के तरफ से बता रहा है। दरअसल, 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ लेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे फिर प्रदेश में नई सरकार जल्द ही बनने की संभावना है। लेकिन उसके ठीक पहले बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू है।2
- दानापुर गोलारोड स्थित "वरेण्यम इंडेन" गैस डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया सच... ''नहीं है गैस की किल्लत ..।''1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- दानापुर नासरीगंज स्थित मुरलीधर इंडेन गैस एजेंसी के रिप्रेजेंटेटिव अजीत जी ने Cylinder scarcity को लेकर क्या कुछ कहा....!! सच मे समस्या है या नही जान लीजिये???1
- Mahendra Prasad Soni3