Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनघटा तहसील क्षेत्र के बंडा सिवान में उस समय हड़कंप मच गया, जब शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कड़ी मेहनत से तैयार की गई फसल कुछ ही समय में राख में बदल गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
रवि चन्द्र पत्रकार
धनघटा तहसील क्षेत्र के बंडा सिवान में उस समय हड़कंप मच गया, जब शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कड़ी मेहनत से तैयार की गई फसल कुछ ही समय में राख में बदल गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- बेसहारों की उम्मीद बनी “सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट” ने नव सदस्यों का किया भव्य सम्मान समारोह संत कबीर नगर/खलीलाबाद। मानव सेवा और समाज उत्थान के संकल्प के साथ कार्यरत सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट “बेसहारों का सहारा” द्वारा खलीलाबाद स्थित कस्तूरी बेकर्स में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों का उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल उत्साह और प्रेरणा से भर उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अखलाक अहमद के मार्गदर्शन में हुई, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र दूबे, अनूप राय, भजुराम गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर माया गौड़, संध्या श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, रूपल विश्वकर्मा, ताबूसन अफजल, सुनबूल खातून, मीरा गौड़, सुनैना, ज्ञानमती दूबे, शांति देवी विश्वकर्मा, जयंती देवी, चांदमती देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, हरिश्चंद्र, आशुतोष दूबे, प्रकाश सहित अनेक लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की और समाज सेवा के इस अभियान से जुड़े। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अखलाक अहमद ने अपने संबोधन में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ट्रस्ट का मुख्य लक्ष्य बेसहारा, जरूरतमंद और वंचित वर्ग को सहारा देना है, ताकि समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सके। वहीं मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र दूबे ने जानकारी दी कि संस्था का रजिस्ट्रेशन 16 जुलाई 2020 को हुआ था, जिसके बाद से संस्था ने निरंतर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर समर्पित भाव से कार्य कर रही है और आने वाले समय में और व्यापक स्तर पर जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों और नवसदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज सेवा के इस मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल नए सदस्यों के स्वागत का मंच बना, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पण और एकजुटता का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।1
- गोरखपुर में निर्माण को लेकर खूनी झड़प | बच्ची समेत कई घायल | Rajghat Alahdadpur Gorakhpur Fight News1
- चाइनीज माझा से पतंग उड़ाने पर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद मारपीट और जानलेवा हमले में तब्दील, घायल अवस्था में पीड़ित ने बयान किया अपना दर्द।1
- पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी को हड़िया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया और न्यायालय भेज दिया गया। 👉 महिला अपराध के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। रिपोर्ट – संतकबीरनगर1
- तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, रिटायर्ड जज पिता ने पेश की नई मिसाल समाज में आमतौर पर बेटी के तलाक और उसकी मायके वापसी को दुख या बदनामी का विषय माना जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेवानिवृत्त जिला जज ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह से तोड़ते हुए एक नई मिसाल पेश की है। शनिवार को फैमिली कोर्ट से बेटी का तलाक मंजूर होने पर पिता ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उसका भव्य स्वागत किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर 'आई लव माय डॉटर' लिखा था। कचहरी से लेकर घर तक नाचते-गाते परिजनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गई थी प्रताड़ना शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी प्रणिता शर्मा की शादी 14 दिसंबर 2018 को शाहजहांपुर के रहने वाले आर्मी मेजर गौरव अग्निहोत्री के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। एक बेटा होने के बावजूद ससुराल में प्रणिता को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब 7-8 साल तक हालात नहीं सुधरे, तो आखिरकार प्रणिता ने मेरठ फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को अदालत ने इस तलाक को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी।1
- संत कबीर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली। मामला संत कबीर नगर के बघौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मरवतिया का है, जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन को बिना पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद किए ही काम पर भेज दिया गया था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1