Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडी की तीसा पुलिस ने पंचायत चुनावों से पहले शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके।
JAI पंडित
मंडी की तीसा पुलिस ने पंचायत चुनावों से पहले शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से राहगीरों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठ रही है।1
- कुल्लू के अवर लेडी ऑफ़ द स्नो स्कूल में "0 से AI" विषय पर एक हेरिटेज एग्ज़िबिशन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि नकुल खुल्लर ने बच्चों को 'नो टू ड्रग्स' का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य फादर एंटनी सोलोमन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।1
- साइकिल चलाते समय नाले में गिरा 17 साल का नाबालिग, हुई मौत, मां-बाप का इकलौता बेटा था अंकित कुमार शर्मा हमीरपुर थाना भोरंज के तहत गांव साईं द घाट में दर्दनाक हादसे में 17 साल के नाबालिग की मौत हुई। मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव साईं द घाट डाकघर भुक्कड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शनिवार रात करीब सात बजे की है। अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल खड़ी करते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क के साथ बने नाले में गिर गया। सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाया गया पैराफिट भी युवक के साथ नीचे जा गिरा, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल अंकित को तुरंत सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थीं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कुल्लू में निजी गाड़ी चलाते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही परिजन बैरी ब्राहमणा पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पैराफिट मजबूत होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।1
- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणामों में जिला बिलासपुर के झंडूत्ता ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च विद्यालय मलाँगन की छात्रा मनीषा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणामों में जिला बिलासपुर के झंडूत्ता ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च विद्यालय मलाँगन की छात्रा मनीषा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 690 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। मनीषा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सरकारी स्कूल की छात्रा द्वारा हासिल की गई इस बड़ी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हर मंजिल पाई जा सकती है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई और शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने मनीषा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि मनीषा शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार और अनुशासित छात्रा रही हैं। नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के कारण उन्होंने यह शानदार सफलता हासिल की है। परिजनों ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि मनीषा ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी इसे झंडूत्ता ब्लॉक और बिलासपुर जिले के लिए गर्व की बात बताया। अन्य विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा मनीषा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं।1
- आज रामपुर बुशैहर में तथा आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर टीम ग्राउंड जीरो ने किया मंथन #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1
- Darama Presented At North Zone Culture City Patiala Punjab Written by Director Inayat Ali ji Chief guest dr Satish Kumar Verma ji ( News Reporter Krishna Babu ji 🙏🙏 )4
- सिध्यानी स्कूल की बेटी राधिका ने हिमाचल में किया कमाल | 10वीं बोर्ड में प्रदेशभर में 9वां स्थान सिध्यानी स्कूल की बेटी राधिका ने हिमाचल में किया कमाल | 10वीं बोर्ड में प्रदेशभर में 9वां स्थान1
- कुल्लू में गौ सेवा दल लगातार गौधन की सेवा के लिए सक्रिय है। इस दल का मुख्य उद्देश्य बेसहारा और बीमार पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करना है।1
- प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्रा पुर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्रा पुर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। पूर्णिमा शर्मा के बेहतर प्रदशर्न के चलते स्कूल में खुशी की लहर है। वहीं, परिजन भी बेहद खुश हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में मिठाई बांटी गई। परिजनों ने भी अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की कड़ी मेहनत के चलते ही उसे सफलता मिली है। पुर्णिमा शर्मा के पिता जोगिंद्र पाल वन विभाग में कार्यरत हैं। वहीं, माता मंजू कुमारी गृहणी हैं। वहीं, पुर्णिमा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन व परिजनों के आर्शीवाद से उसे सफलता मिली है। उन्होंने कहा है कि अब वह आगामी भविष्य में सॉफ्ट इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह एक निर्धारित टाइम टेबल के तहत अपनी पढ़ाई करती थी। जिसके चलते उसे सफलता मिल पाई है। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल का कहना है कि यह छात्रा शुरू से ही होनहार रही है। उन्होंने कहा है कि अन्य बच्चों को भी इस बेटी से सीख लेने की आवश्यकता है। अन्य बच्चों से भी आह्वान किया है कि कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने पुर्णिमा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।2