logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार सेंदड़ा थाना क्षेत्र के बाडिया रामा दूदा गांव की निवासी ममता पुत्री श्री छगन सिंह ने जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 22/2026 के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 को प्रार्थिया के घर चोरी की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत सेंदड़ा थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को उसके पिता छगन सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई तथा 31 अगस्त 2025 को उसके भाई महेंद्र सिंह के साथ भी झगड़ा किया गया। बीच-बचाव के दौरान दिलीप सिंह द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। प्रार्थिया ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को आरोपियों ने 10-15 लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में सेंदड़ा थाने में एफआईआर संख्या 22/2026 दर्ज है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और एक माह के भीतर समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। प्रार्थिया ने 7 फरवरी 2026 को भी शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर पुनः जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

7 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
7 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार सेंदड़ा थाना क्षेत्र के बाडिया रामा दूदा गांव की निवासी ममता पुत्री श्री छगन सिंह ने जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 22/2026 के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 को प्रार्थिया के घर चोरी की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत सेंदड़ा थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को उसके पिता छगन सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई तथा 31 अगस्त 2025 को उसके भाई महेंद्र सिंह के साथ भी झगड़ा किया गया। बीच-बचाव के दौरान दिलीप सिंह द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। प्रार्थिया ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को आरोपियों ने 10-15 लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में सेंदड़ा थाने में एफआईआर संख्या 22/2026 दर्ज है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और एक माह के भीतर समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। प्रार्थिया ने 7 फरवरी 2026 को भी शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर पुनः जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह आयोजित हुआ । इस मौके पर संस्था प्रधान राजकुमार मीणा ने बताया कि ग्राम से आए हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। इसके अलावा वर्षभर आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने पर पुरुस्कार दिया गया। समारोह में संस्था प्रधान में विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के सूत्र बताए एवं कार्यक्रम का समापन किया गया और बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में 30 विद्यार्थी अध्ययनरत है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह आयोजित हुआ । इस मौके पर संस्था प्रधान राजकुमार मीणा ने बताया कि ग्राम से आए हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। इसके अलावा वर्षभर आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने पर पुरुस्कार दिया गया। समारोह में 
संस्था प्रधान में विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के सूत्र बताए एवं कार्यक्रम का समापन किया गया और बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में 30 विद्यार्थी अध्ययनरत है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुशालपुरा से निम्बेड़ा जाने वाला रोड
    1
    कुशालपुरा से निम्बेड़ा जाने वाला रोड
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *मांगलियावास में ओलों की बारिश*
    1
    *मांगलियावास में ओलों की बारिश*
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गायक कृष्णा वीर गुर्जर का Exclusive interview सुनिये सुरीली आवाज B.K News पर
    1
    गायक कृष्णा वीर गुर्जर का Exclusive interview सुनिये सुरीली आवाज B.K News पर
    user_Singer_Krishna_veer_gurjar
    Singer_Krishna_veer_gurjar
    Actor सोजत, पाली, राजस्थान•
    22 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | सेंदड़ा क्षेत्र में बदला मौसम सेंदड़ा (ब्यावर)। ब्यावर ज़िले के निकट सेंदड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं बादलों की तेज़ गरज और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | सेंदड़ा क्षेत्र में बदला मौसम
सेंदड़ा (ब्यावर)।
ब्यावर ज़िले के निकट सेंदड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं बादलों की तेज़ गरज और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया।
सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के पूरे पश्चिमी मानसून एक बार पुनः सक्रिय होने की वजह से किसानों के चेहरे पर आज फिर एक बार चिंता की लकीरें उबर आई है क्योंकि किसानों के खेतों में पक्की लगभग फैसले अब कटाई के कगार पर है और आने वाले समय के अंदर अगर बारिश होती है तो किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है इस समय राजस्थान का किसान दुखी है परेशान है क्योंकि उनकी जो लगभग लगभग फैसले पक चुकी है अब वह कटी हुई फसले लता में पड़ी हुई है और अब किसानों के चेहरे पर चिंता के अलावा कुछ भी नहीं बचाए अगर बारिश होती है तो उनकी तीन या चार महीने की जो मेहनत है पसीना करके जो फसले वही उनको फसले चौपट होने की कगार पर है
    1
    राजस्थान के पूरे पश्चिमी मानसून एक बार पुनः सक्रिय होने की वजह से किसानों के चेहरे पर आज फिर एक बार चिंता की लकीरें उबर आई है क्योंकि किसानों के खेतों में पक्की लगभग फैसले अब कटाई के कगार पर है और आने वाले समय के अंदर अगर बारिश होती है तो किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है इस समय राजस्थान का किसान दुखी है परेशान है क्योंकि उनकी जो लगभग लगभग फैसले पक चुकी है अब वह कटी हुई फसले लता में पड़ी हुई है और अब किसानों के चेहरे पर चिंता के अलावा कुछ भी नहीं बचाए अगर बारिश होती है तो उनकी तीन या चार महीने की जो मेहनत है पसीना करके जो फसले वही उनको फसले चौपट होने की कगार पर है
    user_मारवाड तक
    मारवाड तक
    सोजत, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Daulat Ram
    1
    Post by Daulat Ram
    user_Daulat Ram
    Daulat Ram
    गोविंदगढ़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में होली एवं बादशाह मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेला इस बार और अधिक भव्य व आकर्षक होगा — जिला कलेक्टर कमल राम मीना ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होली एवं बादशाह मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेले को इस बार और अधिक ख्याति एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे तथा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में मेला संयोजक बादशाह मेला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि 4 मार्च को बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने का आह्वान किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, सफाई, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय कानून एवं शांति व्यवस्था- मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर अशांति फैलाने वालों तथा अनुचित तरीके से गुलाल फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं- मेला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, मंच, साउंड, आतिशबाजी एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सवारी मार्ग में बाधक पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा तथा अनधिकृत दुकानों को नियंत्रित कर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। मेले में अच्छी गुणवत्ता की लाल गुलाल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मेले से पूर्व आवारा पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा तथा मेला समाप्ति के बाद शहर एवं मार्ग की सफाई करवाई जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था- संभावित दुर्घटनाओं, चर्म एवं नेत्र रोग आदि के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेले के दिन जिला कार्यालय में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रहेगी तथा गुलाल के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था- विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर उनकी ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। अग्निशमन एवं परिवहन व्यवस्था- अग्निशमन विभाग द्वारा फायर वाहन अलर्ट रखे जाएंगे। राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा तथा मेले के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। जनसम्पर्क एवं अन्य व्यवस्थाएं- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सुरक्षित एवं अच्छी गुणवत्ता की गुलाल उपयोग करने की अपील जारी की जाएगी। मेला समिति द्वारा सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी। बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग द्वारा सवारी मार्ग के ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी विभागों एवं जनसंस्थाओं से समन्वय एवं सहयोग के साथ होली एवं बादशाह मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बादशाह मेला समिति के सदस्य अमित बंसल, मुकेश गर्ग, अजय गोयल, कमल सर्राफ, मेला संयोजक बादशाह मेला समिति ब्यावर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, संजय गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कुलज्योति जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
ब्यावर में होली एवं बादशाह मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेला इस बार और अधिक भव्य व आकर्षक होगा — जिला कलेक्टर कमल राम मीना
ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होली एवं बादशाह मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेले को इस बार और अधिक ख्याति एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे तथा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में मेला संयोजक बादशाह मेला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि 4 मार्च को बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने का आह्वान किया गया।
बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, सफाई, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
कानून एवं शांति व्यवस्था-
मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
शराब पीकर अशांति फैलाने वालों तथा अनुचित तरीके से गुलाल फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं-
मेला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, मंच, साउंड, आतिशबाजी एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
सवारी मार्ग में बाधक पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा तथा अनधिकृत दुकानों को नियंत्रित कर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा।
मेले में अच्छी गुणवत्ता की लाल गुलाल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
मेले से पूर्व आवारा पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा तथा मेला समाप्ति के बाद शहर एवं मार्ग की सफाई करवाई जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था-
संभावित दुर्घटनाओं, चर्म एवं नेत्र रोग आदि के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
मेले के दिन जिला कार्यालय में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रहेगी तथा गुलाल के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाएगी।
विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था-
विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर उनकी ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अग्निशमन एवं परिवहन व्यवस्था-
अग्निशमन विभाग द्वारा फायर वाहन अलर्ट रखे जाएंगे।
राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा तथा मेले के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
जनसम्पर्क एवं अन्य व्यवस्थाएं-
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सुरक्षित एवं अच्छी गुणवत्ता की गुलाल उपयोग करने की अपील जारी की जाएगी।
मेला समिति द्वारा सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी।
बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग द्वारा सवारी मार्ग के ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी विभागों एवं जनसंस्थाओं से समन्वय एवं सहयोग के साथ होली एवं बादशाह मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान करते हुए बैठक समाप्त की गई। 
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बादशाह मेला समिति के सदस्य अमित बंसल, मुकेश गर्ग, अजय गोयल, कमल सर्राफ, मेला संयोजक बादशाह मेला समिति ब्यावर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, संजय गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कुलज्योति जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.