युद्ध की आशंकाओं के बीच गैस की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप गैस के दाम बढ़ते ही लोगों में बढ़ी बेचैनी घेरलु महिलाओं का गड़बड़ाया बजट युद्ध के हालातों की भ्रामक ख़बरों से गैस एजेंसी पर लोगों की दिखी लम्बी कतारें मोबाइल पर सूचना के माध्यम से सरकार कर रही भरपूर भंडारण का दावा अगर भंडारण पर्याप्त तो फिर लगभग दो मार्च की बुकिंग की डिलीवरी में अब तक विलम्ब क्यों? उपभोक्ता ने लगाया आरोप दो मार्च की बुकिंग के बाबजूद भुगतान बढ़े दामों पर आखिर क्यों? अगर भंडारण पर्याप्त तो गैस वितरण केंद्रों पर लम्बी कतारें क्यों? आखिर क्यों बिना सिलेंडर के वापस लौटे उपभोक्ता? जवाब दे सरकार या वास्तव में वैश्विक युद्ध से पड़ रहा आंशिक प्रभाव? सवाल अभी बाकी हैं जवाब लाइन में लगी जनता को चाहिए आखिर दाम बढ़ने के बाद भी और 14 दिन की जगह 25 दिन की शर्त मानने के बाद भी उपभोक्ता कर अपने आप को ठगा महसूस नहीं मिल पा रहा समय से सिलेंडर

- घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी BBN7 न्यूज टीवी चैनल तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।1
- Post by अनिल नीखरा जालौन3
- जालौन जिले के गणेश नगर (गड़ेरना) में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात के दौरान डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में नौ कन्याओं के माता-पिता ने एक साथ अपनी बेटियों के हाथ पीले किए और सभी दूल्हा-दुल्हन ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी माता कमेटी, गणेश नगर (गड़ेरना) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राघवेन्द्र राजावत (दीपू), आशीष कुमार द्विवेदी, ऋषि राना, हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह (बंटू), श्याम शुक्ला सहित पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।1
- Post by KD पत्रकारMEDIA1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी गैस वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की देखी गयी लम्बी कतारें1
- खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी हुई जहां आज़ देर शाम एक घटनाक्रम हो गया दरअसल सड़क पार कर रही महिला एक बाइक सवार जो वहां से गुजर रहा था उससे टकरा गई और इस घटनाक्रम में बाइक सवार और महिला दोनों ही घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है2