सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव करेंगी शिरकत नारनौल। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वहीं पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव की शुरुआत सोमवार सुबह 9 बजे श्री गोपाल गौशाला के सामने स्थित श्री श्याम मंदिर से होगी, जहां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मोडावाला मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। मुख्य अतिथि आरती सिंह राव भी मोडावाला मंदिर पहुंचकर सबसे पहले सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी और इसके बाद जलाभिषेक करेंगी। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक चेतना का विशेष संगम देखने को मिलेगा। सुबह 10 से 12 बजे के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi गुजरात के सोमनाथ से राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय समारोह के माध्यम से प्रदेशवासियों से जुड़ेंगे। मोडावाला मंदिर परिसर में डिजिटल स्क्रीन के जरिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी प्रदर्शनी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर मोडावाला मंदिर परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी का विषय “एक हजार वर्षों की अडिग आस्था और पुनरोत्थान” रखा गया है। प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं को भगवान सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल और हड़प्पा सभ्यता से लेकर वर्तमान समय तक के ऐतिहासिक सफर की जानकारी मिलेगी। साथ ही पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर, त्रेता के रजत मंदिर, द्वापर के चंदन मंदिर और कलयुग के पाषाण मंदिर की गाथा को भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान सोमनाथ मंदिर की कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला, सूक्ष्म नक्काशी तथा प्रभास पाटन की खुदाई से प्राप्त प्राचीन सिक्के, रोमन बर्तन और समुद्री व्यापार से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्य भी प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी में सरदार वल्लभभाई पटेल, के.एम. मुंशी तथा वीर हमीरजी गोहिल के योगदान को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

- पश्चिम बंगाल की जनता को घुटने पर बैठकर किया नमन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पिता अटाली निवासी सतीश कुमार के अनुसार वह शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली को प्रसव के लिए नारनौल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे ने पॉटी कर रखी है और उसकी धड़कन भी सामान्य से कम है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ ने महिला की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। नारनौल का नागरिक अस्पताल समय पर नहीं मिली सहायता परिवार का कहना है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला लगातार दर्द से तड़पती रही और उसका पति बार-बार स्टाफ से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। स्टाफ ने दी मौत की सूचना पीड़ित पिता ने बताया कि सुबह करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच उसने स्टाफ को जाकर बताया कि डिलीवरी हो चुकी है, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में परिवार को नवजात की मौत की सूचना दी गई। तीन बेटियों के बाद हुआ था भावुक पिता ने कहा कि उनकी पहले से तीन बेटियां हैं और करीब सात साल बाद बेटे के जन्म की उम्मीद थी, लेकिन अस्पताल की कथित लापरवाही ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। आरती राव से जांच की मांग परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है तथा प्रसव के बाद “बधाई” के नाम पर पैसे मांगने जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 📍 नीमराणा के माजरीकलां क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। ➡️ टोल वसूली को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा बंद करा दिया। ➡️ ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ➡️ जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। ➡️ टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ➡️ ग्रामीण माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े हुए हैं। ⚠️ मौके पर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन व पुलिस की समझाइश जारी।1
- उपवन चंदन केसर सोसायटी में RWA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, शाम 5 बजे तक हुआ मतदान बहरोड़ की उपवन चंदन केसर सोसायटी में रविवार सुबह RWA चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई। चुनाव को लेकर सोसायटी में सुबह से ही हलचल और उत्साह का माहौल बना रहा। सोसायटी के कुल 349 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार, मुख्तयार यादव, प्रीति देवी और संजू कुमारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।3
- 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी ..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना तो यह है कि कोई धर्म- कर्म के तहत पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है। सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीलवाडी में जीवन सक्षम हेल्पिंग फाउंडेशन एवं आयोजक समिति के तत्वाधान में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ1
- रास्ते में पानी से आने जाने में परेशानियो का कारण गणेश्वर निकटवर्ती गांव गांवड़ी में आने जाने में रस्ते में बाधा उत्पम होती है जिसके कारण आने में परेशानियां होती है व ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। यहां आगी तक प्रशासन तक बात नहीं पहुंच पाई जिसके कारण यहां अभी तक रास्ते में ब्लॉक या कोई अच्छा मार्ग नहीं बन आया । वोट आने के दौरान उम्मीदवार यहां आते है और झूठे दिलासे देकर मत लेते हैं फिर आगे कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती3
- अटेली नारनौल महेंद्रगढ़ आर्य समाज वार्षिक उत्सव महासम्मेलन पाथेडा में यज्ञ करवाते हुए पुरोहित पण्डित कंवर सिंह आर्य, आनावास, महेंद्रगढ़। दिनांक 9/10 मई,2026 रविवार।1