logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। लगातार वेतन रुके होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर 02 बजे कर्मचारियों ने बताया कि समय पर ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें मेहनताना नहीं मिल पा रहा, जिससे परिवार का पालन-पोषण और रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से वेतन जारी कराने की मांग भी की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कर्मचारियों में इस बात को लेकर नाराज़गी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल में लगातार सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

5 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.