प्रज्ज्वल भारत हेल्प फाउंडेशन द्वारा रावतभाटा में विभिन्न जगह सस्ती दरों में एल ई डी बल्ब वितरण कैंप का आयोजन शुरू। प्रज्ज्वल भारत हेल्प फाउंडेशन के प्रतिनिधि निरंजन जोशी और रमेश पांचाल के तत्वाधान में पूर्व पार्षद मनीष गिरी के सहयोग से शुक्रवार 21 फरवरी को रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर की आवासीय एन टी सी कॉलोनी के गेट के सामने एलईडी बल्ब वितरण का एक दिवसीय कैंप आयोजित किया गया जिसमें सभी नगर एवं कॉलोनीवासियों ने इस योजना का लाभ उठाया निरंजन जोशी ने बताया कि ऊर्जा की खपत कम करने व घरेलू बिजली बिल में कमी लाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस योजना को प्रदेशभर में इस योजना को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। बिजली बिल अथवा राशन कार्ड दिखा कर न्यूनतम मूल्य मात्र 30 रु का शुल्क दे कर 9 वाट के एलईडी बल्ब प्राप्त किए जा सकते है इस बल्ब की वारंटी 1 वर्ष की रहेगी बल्ब में खराबी आने पर बल्ब के डिब्बे पर लिखे फोन नंबर पर संपर्क करके नया बल्ब प्राप्त किया जा सकता है। मनीष गिरी ने बिजली के बिल में कमी लाने के एनजीओ के इस प्रयास की सराहना की साथ ही जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को लगने वाले मुख्य हाट बाजार एवं नियाज़ होटल के पास मेन रोड नीचे बाजार में कैंप लगा कर एल ई डी बल्ब का वितरण प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा ।मनीष गिरी ने बताया कि शनिवार को कॉलोनवासियों ने बड़ी संख्या में एल ई डी बल्ब खरीदे प्रातः 9 बजे से शाम 1.30 बजे तक 950 से ज्यादा बल्ब का वितरण किया गया।

- Post by VKH NEWS1
- कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार कार्यक्रम रविवार को हनुमंत वाटिका में श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 60 बच्चों का जनेऊ संस्कार संतों एवं विद्वान पंडितों के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं वैदिक यज्ञ के साथ हुई। उपस्थित संत-महात्माओं ने बच्चों को धर्म, संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं समाजजन मौजूद रहे। ब्राह्मण कल्याण परिषद की संभागीय महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी ने बताया कि परिषद का उद्देश्य नई पीढ़ी को वैदिक परंपराओं से जोड़कर उनमें संस्कारों की मजबूत नींव स्थापित करना है। संभागीय युवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि सामूहिक उपनयन संस्कार समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम में डॉ. मनीष तिवारी, ओम प्रकाश टंकारिया, जितेंद्र, गजेंद्र जोशी, कमल शर्मा, योगेश व्यास, कृष्णा शर्मा, सुनीता शर्मा, भगवती शर्मा, राधे तिवारी, प्रमिला जोशी, प्रीति व्यास, अनीता शर्मा सहित ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। समारोह के अंत में सभी बच्चों को आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण किया गया।1
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: चेचट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महाकाल उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत:1
- Post by अप्सरा अंसारी जिलाप्रभारी कोटा उत्तर महिला कांग्रेस सेवादल Ansari3
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा के ऐतिहासिक श्री मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर के पहले चरण का शिलान्यास रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। यह मंदिर वल्लभ संप्रदाय के पुष्टिमार्ग की पहली पीठ है, जहां भक्तों की आस्था का केंद्र है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सड़कों को चौड़ा करना, मंदिर परिक्रमा मार्ग का सौंदर्गीकरण, पार्किंग सुविधा और यात्रियों के लिए होटल निर्माण शामिल है, जिस पर कुल 66.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।1
- मन की बात कार्यक्रम नयापुरा मंडल में सामूहिक रूप से सुना गया नयापुरा मंडल में रसोई जूस सेंटर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अमित, मंडल महामंत्री मुकेश चावला, मंडल उपाध्यक्ष शकुंतला पांचाल, मुकेश, मंडल मंत्री हनुमान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना गया और राष्ट्रहित के संदेशों पर चर्चा की गई।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Kishan Lal jangid1