*आज शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प क्लासेज में उन्हें याद आज शुक्रवार को 3:00 बजे शाहिद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर संकल्प क्लासेज में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही विद्यार्थियों के मध्य उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। आजाद जी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हर युवा के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है। चन्द्रशेखर 'आजाद जी भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। सन् 1922 में गाँधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन को अचानक बन्द कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गये। इस संस्था के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में पहले 9 अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड किया और फरार हो गये। इसके पश्चात् सन् 1927 में 'बिस्मिल' के साथ ४ प्रमुख साथियों के बलिदान के बाद उन्होंने उत्तर भारत की सभी क्रान्तिकारी पार्टियों को मिलाकर एक करते हुए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया तथा भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सॉण्डर्स की हत्या करके लिया एवं दिल्ली पहुँच कर असेम्बली बम काण्ड को अंजाम दिया।ऐसा भी कहा जाता हैं कि आजाद को पहचानने के लिए ब्रिटिश हुक़ूमत ने 700 लोग नौकरी पर रखे हुए थे। आजाद के संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (HSRA) के सेंट्रल कमेटी मेम्बर वीरभद्र तिवारी अंग्रेजो के मुखबिर बन गए थे और आजाद की मुखबिरी की थी. संगठन के क्रांतिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने उरई जाकर तिवारी पर गोली भी चलाई थी. लेकिन गोली मिस होने से वीरभद्र तिवारी बच गए और गुप्ता की गिरफ्तारी हुई और फिर 10 साल की सजा अल्फ्रेड पार्क में अपने एक मित्र सुखदेव राज से मन्त्रणा कर ही रहे थे तभी सी०आई०डी० का एस०एस०पी० नॉट बाबर जीप से वहाँ आ पहुँचा। उसके पीछे-पीछे भारी संख्या में कर्नलगंज थाने से पुलिस भी आ गयी। दोनों ओर से हुई भयंकर गोलीबारी में आजाद ने तीन पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया और कई अंग्रेज़ सैनिक घायल हो गए। अंत में जब उनकी बंदूक में एक ही गोली बची तो वो गोली उन्होंने खुद को मार ली और वीरगति को प्राप्त हो गए। यह दुखद घटना २७ फ़रवरी १९३१ के दिन घटित हुई और हमेशा के लिये इतिहास में दर्ज हो गयी।

- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण म.प्र. ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17.02.2026 से 26.02.2026 तक संचालित किया गया। उक्त आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, सीधी, पायंली, गांधीसागर अभ्यारण्य से 16 एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम से 8 कुल 24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत कार्य प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा के श्री मदन मोहन राव द्वारा दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को वोट चालन, तैराकी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत में शामिल समस्त प्रशिक्षणाथियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की ओर से टी शर्ट, कैप, डायरी, पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन, वनविभाग एवं ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज दिनांक 26/2/2026 को श्रीमति राखी नंदा क्षेत्रसंचालक महोदया स.टा.रि. नर्मदापुरम, श्री राहुल उपाध्याय वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कामती, श्री विलास डोंगरे वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी बागडा बफर, श्री मदन मोहन राव प्रशिक्षक एवं वन परिक्षेत्र कामती के स्टॉफ की उपस्थिति में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा की ओर से बोट चालन का लाइसेंस दिया जावेगा।1
- Post by Shanu Ali3
- Post by Manish3
- एक दुखद घटना तब सामने आई जब एक 15 साल के लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता की कार बिना इजाज़त के ले ली और उसका एक्सीडेंट हो गया जिसमें 3 साल की बच्ची घायल हो गई। यह मामला कम उम्र में गाड़ी चलाने के गंभीर खतरों और गाड़ी की सुरक्षा और देखरेख के महत्व को दिखाता है।1
- रायसेन जिले के सिलवानी वन परिक्षेत्र पश्चिम की खमारिया बीट में कथित पेड़ कटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोप है कि वीडियो साझा करने वाले युवक आजाद खा को वन विभाग टीम अपने साथ ले गई। परिजनों ने मारपीट का दावा किया है। सीसीएफ ने जांच के निर्देश देने की बात कही है।1
- सविधान अपनी स्थान पर रहे धन्यवाद1
- भारतीय किसान संघ का पीपल चौक पर धरना-प्रदर्शन कई सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने पीपल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से किसानों की समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रमुख मांगों में फसलों का उचित समर्थन मूल्य, समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, बिजली की अघोषित कटौती बंद करने तथा फसल बीमा दावों का शीघ्र भुगतान शामिल है। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में संघ के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक पदाधिकारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।3
- Post by Shanu Ali1
- मुख्यमंत्री द्वारा कराए जा रहे विभागों के निरीक्षण को लेकर मंत्री सारंग का बयान मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावित के कर जा रहे हैं निरीक्षण को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग में बयान देते हुए कहा यह बेहद सराहनीय कार्य में मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं विपक्ष के आरोप पर मंत्री सारंग ने कहा सरकार और प्रशासन में बेहतर समन्वय है और दोनों की विधान पालिका हो या प्रशासन सभी मिलकर मध्य प्रदेश के विकास में कार्य कर रहे हैं बाइट - विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री1