शादी के छह साल बाद ससुराल वालों ने दो बच्चों की मां से दो लाख रुपए की मांग को लेकर किया बेघर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज। दियोरिया कला। शादी के छह साल बाद दो बच्चों की मां से अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए मायके से लाने की मांग सामने रख दी विवाहिता द्वारा असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया विवाहिता ने दियोरिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की विवश होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति ससुर देवर देवरानी सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ैरा निवासी प्रीती पुत्री मुन्ना लाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व थाना क्योलड़िया के गांव नकटी नरायनपुर निवासी कालीचरन के पुत्र मनोज से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले उक्त दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में दो लाख रुपए लाने की मांग करते हुए विवाहिता को मार-पीट कर प्रताड़ित करने लगे विवाहिता ने थाना क्योलड़िया में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा इसी बीच विवाहिता ने दो बच्चों राज -5 वर्ष, रजत -2 वर्ष हुए विवाहिता ने बताया कि दोनों बच्चों की डिलीवरी का खर्चा उसके पिता द्वारा किया गया कुछ दिन बाद ससुराल वाले फिर दो लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को मार-पीट कर प्रताड़ित करने लगे आरोप है कि दहेज में दी गई बाइक पति द्वारा जुएं में गिरवी रख दी गई जिसे उसके पिता ने छुड़ाया ससुराल वालों ने दहेज का दबाव बनाते हुए विवाहिता का ज़ेवर छीनकर पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया विवाहिता ने पिता के साथ दियोरिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की विवश होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दियोरिया पुलिस ने पति मनोज ससुर कालीचरन देवर शनि देवरानी सुषमा निवासी नकटी नरायनपुर थाना क्योलडिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दहेज एक्ट में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- बीसलपुर के शादियां गाँव में अब हवा नहीं, जहर बिक रहा है। आबादी के बीच चल रहे ईंट भट्ठे ग्रामीणों की साँसों का सौदा कर रहे हैं। नियम ताक पर, मासूमों की जान खतरे में! प्राइमरी स्कूल के पास टायर जलाकर बच्चों के फेफड़ों में काला जहर भरा जा रहा है। क्या प्रशासन सो रहा है? कोयला महंगा है तो क्या इंसानी जान सस्ती है? भट्ठों में अवैध रूप से टायर और कचरा जलाया जा रहा है, और प्रदूषण विभाग धृतराष्ट्र बना बैठा है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता बचपन! स्कूल के ठीक बगल में भट्ठे की चिमनी मौत का धुआँ उगल रही है। लेखपाल और अधिकारी आखिर किसका संरक्षण कर रहे हैं?1
- एक तेज रफ्तार ट्रक के कहर ने बाइक सवार को कुचला बाइक के उड़े पडखच्चे युवक की दर्दनाक मौत1
- पीलीभीत में चमत्कार! गड्ढे के झटके से ब्रेन डेड महिला की लौटी सांस | UP Breaking News”1
- बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़रा सुमन में ग्राम प्रधान पर एक ग्रामीण के घर के अंदर से जबरन खड़ंजा डालने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि यह भूमि 70 साल से अधिक पुरानी है और प्रधान उन्हें घर गिराने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के अनुसार, ग्राम प्रधान मानक के विपरीत उनके घर के अंदर खड़ंजा निर्माण करवा रहा है। प्रधान अपनी मनमानी करते हुए पीड़ित को परेशान कर रहा है। आरोप है कि प्रधान ने पहले से मौजूद एक स्ट्रीट लाइट पैनल भी उखाड़ दिया है, जिससे इलाके में अंधेरा रहता है। पीड़ित ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, जहां पहले कुआँ, जानवरों का बाड़ा और सब्जी का बगीचा था। प्रधान अब इस खाली पड़ी जगह में खड़ंजा डालना चाहता है। पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान किसी भी आला अधिकारी से नहीं डरता और खुलेआम धमकी देता हैपीड़ित ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, जहां पहले कुआँ, जानवरों का बाड़ा और सब्जी का बगीचा था। प्रधान अब इस खाली पड़ी जगह में खड़ंजा डालना चाहता है। पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान किसी भी आला अधिकारी से नहीं डरता और खुलेआम धमकी देता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह स्थिति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश के विपरीत है, जिसमें गरीबों को परेशान न करने की बात कही गई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी जमीन पर दो फीट गहरी नाली भी बना दी गई है। प्रधान और हल्का लेखपाल मिलकर उनकी पुरानी बुनियादें उखाड़कर खड़ंजा डलवाना चाहते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि नाली या खड़ंजा नया बनाया जाता है, तो दोनों तरफ से बराबर जगह छोड़कर बनाया जाए ताकि उनकी संपत्ति सुरक्षित रहे।3
- पीलीभीत ।पीलीभीत यात्रा के दूसरे दिन राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टि से भारत ही नहीं विश्व का आकर्षक गंतव्य बन गया है। इससे पीलीभीत भी लाभान्वित हो रहा है। यहां के औद्योगिक कॉरिडोर में विकास का नया अध्याय कायम होगा। राज्य सूचना आयुक्त ने वाईफरकेशन निरीक्षण भवन में कहा कि विश्व में इस समय युद्ध और तनाव का माहौल है। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा ने दुनिया को एक संदेश दिया है। संदेश यह कि शांति व्यवस्था के माहौल में ही विकास और मानव कल्याण के कार्य हो सकते है। सिंगापुर और जापान के साथ हुए समझौतों से यह प्रमाणित हुआ। उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। इसलिए यहां विकास कार्य सहजता के साथ आगे बढ़ रहे है। भारत ही नहीं दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश को बेहतर गंतव्य के रूप में मानने लगे है। पीलीभीत में औद्योगिक विकास भी प्रगति पर है। अमरिया में एशिया का सबसे बड़ा खमीर प्लांट लग रहा है। औद्योगिक हब का विकास हो रहा है। शारदा सागर के पास पर्यटन विकास और नए बस स्टेशन का निर्माण भी शामिल है। शारदा सागर के किनारे पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है। सिंगापुर और जापान से तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। जापान की तकनीक यूपी के विकास में सहायक होगा। बौद्ध और रामायण सर्किट पर भी द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति बनी। यूपी भारत की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।3
- उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा से पावन नगरी पर साधू बाबा वेशधारी जी फ़िर क्या था पुलिस के सामने ही भीडतंत्र एक्टिव हुई और वहीं जमकर कुटाई की। इस तरह की पब्लिक प्लेस पर पिटाई की हम कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।।1
- बारादरी थाना क्षेत्र के गुलजार नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर तारा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार तारा काफी समय से स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में सप्लाई कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।1
- पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर गड्ढे को देखकर भड़के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार1