Shuru
Apke Nagar Ki App…
पचमढ़ी रोड पर बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल, 112 डायल ने पहुंचाया अस्पताल पिपरिया - रविवार की रात पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर द लर्निंग स्टेम स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया हादसे में 35 वर्षीय करण घायल हो गया जो पचमढ़ी का निवासी बताया जा रहा है । घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाने की डायल-112 वाहन के चालक परवेज हाशमी और आरक्षक रजत पटेल मौके पर पहुंचे दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल पिपरिया पहुंचाया, अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया दुर्घटना बाइक फिसलने के कारण होना बताई जा रही है ।
Pankaj Pal
पचमढ़ी रोड पर बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल, 112 डायल ने पहुंचाया अस्पताल पिपरिया - रविवार की रात पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर द लर्निंग स्टेम स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया हादसे में 35 वर्षीय करण घायल हो गया जो पचमढ़ी का निवासी बताया जा रहा है । घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाने की डायल-112 वाहन के चालक परवेज हाशमी और आरक्षक रजत पटेल मौके पर पहुंचे दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल पिपरिया पहुंचाया, अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया दुर्घटना बाइक फिसलने के कारण होना बताई जा रही है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मालाखेड़ी में बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, 8500 उपभोक्ताओं को सीधा फायदा 368 लाख की लागत से बने 33/11 केवी उपकेंद्र का प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण, ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत नर्मदापुरम। मालाखेड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 368 लाख रुपये की लागत से तैयार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का रविवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने लोकार्पण किया। नए उपकेंद्र के शुरू होने से करीब 8500 घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक स्थिर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। अब तक मालाखेड़ी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति मिल्क डेयरी उपकेंद्र से होती थी। अधिक विद्युत भार के चलते फीडरों पर दबाव बढ़ने से बार-बार बिजली ट्रिप होने और कम वोल्टेज की समस्या सामने आती थी। नए उपकेंद्र के शुरू होने से इस भार का विभाजन होगा और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा। 6.5 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन, तीन नए फीडर तैयार नवीन उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसे मुख्य विद्युत व्यवस्था से जोड़ने के लिए 33 केवी की 6.5 किलोमीटर और 11 केवी की 2.8 किलोमीटर लाइन तैयार की गई है। साथ ही तीन नए 11 केवी फीडर बनाए गए हैं। इन फीडरों से मालाखेड़ी, बाबई रोड, चक्कर रोड, गोदावरी विहार, रेशम केंद्र और राधाकृष्ण गार्डन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे इन क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या और बार-बार ट्रिपिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। नए उपकेंद्र के शुरू होने से मिल्क डेयरी उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर भी भार कम होगा। फीडरों की लंबाई और विद्युत भार घटने से पुराने क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होने की संभावना है।1
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत9977447750 करेली प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से प्रारंभ सेवा संकल्प कार्यक्रमों के तहत करेली के पीएम श्री स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया ।1
- नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम इमझिरा मै विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल इमझिरा मैं चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं द्वारा की गई जिसमें सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम इमझिरा मै विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल इमझिरा मैं चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं द्वारा की गई जिसमें सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया1
- नरसिंहपुर में 15 साल पुराना बिजली संकट! कुसमी में फसल को छू रहे तार, किसान खुद लकड़ी से उठा रहे करंट1
- *स्लोगन----सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों ने मानदेय एवं कमीशन निर्धारित करने दिया सामूहिक ज्ञापन* *एंकर*--नरसिंहपुर जिले के महिला स्व सहायता समूहों एवं सहकारी समितियों के सभी सदस्यों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में स्व सहायता समूहों और सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं सदस्यों को मानदेय एवं कमीशन सहित अन्य आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया गया है। राशन विक्रेताओं का कहना है कि अन्य विभागों की तुलना में उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जा रहा है, जिसके कारण जीवन यापन और दुकान संचालन करना बहुत ही कठिन होता जा रहा है। अन्य मांगों में प्रमुख मांगे गए है कि कमीशन 200 रुपया प्रति क्विंटल किया जाए ,शहरी एवं ग्रामीण दुकानों की आय 40 हजार रुपये किया जाए, राशन की क्षतिपूर्ति क्विंटल पर 2 किलोग्राम की जाए, ऐसी ही और भी मांगे हैं जिनका निराकरण इस माह के अंत तक पूरा नहीं किया जाता है तो समस्त राशन विक्रेताओं द्वारा जिला प्रशासन नरसिंहपुर और मध्यप्रदेश शासन भोपाल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जबाबदेही शासन प्रशासन की होगी।2
- नरसिंहपुर - लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते सहकारिता विभाग के अधिकारी गिरफ्तार नरसिंहपुर में सोमवार शाम जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सिंह को कथित रूप से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई नेहरू स्कूल के सामने स्थित कार्यालय में की गई। जानकारी के अनुसार बरहेटा समिति प्रबंधक अशोक पटेल ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि राजेंद्र सिंह द्वारा उनसे 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर अमित श्रीवास्तव को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम संबंधित अधिकारियों और दस्तावेजों को सर्किट हाउस ले गई, जहां पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई जारी रही। मामले में लोकायुक्त की विस्तृत कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।1
- "इटारसी के पीपल ढाना गाँव में 15 दिनों से नल सूखे, साइकिल पर पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण!" मध्य प्रदेश के इटारसी के पास स्थित ग्राम पीपल ढाना के ग्रामीण इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहाँ नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है और पिछले 10 से 15 दिनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को अपनी रोज़मर्रा की मजदूरी छोड़कर साइकिल पर दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच और सचिव से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की इस गहरी लापरवाही पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Itarsi #PeepalDhana #WaterCrisis #MPNews #ItarsiNews #MadhyaPradesh #JalSankat #PublicIssues #GroundReport #NewsUpdate #ViralReels #VoiceForJustice "इटारसी के पीपल ढाना गाँव में 15 दिनों से नल सूखे, साइकिल पर पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण!" मध्य प्रदेश के इटारसी के पास स्थित ग्राम पीपल ढाना के ग्रामीण इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहाँ नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है और पिछले 10 से 15 दिनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को अपनी रोज़मर्रा की मजदूरी छोड़कर साइकिल पर दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच और सचिव से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की इस गहरी लापरवाही पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Itarsi #PeepalDhana #WaterCrisis #MPNews #ItarsiNews #MadhyaPradesh #JalSankat #PublicIssues #GroundReport #NewsUpdate #ViralReels #VoiceForJustice1
- नरसिंहपुर में कार की डिक्की से 53 किलो गांजा जब्तः ओडिशा से रायसेन के रास्ते ला रहे थे, 5 आरोपी गिरफ्तार1
- अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 53 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार भी जप्त।1