logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय इटखोरी महोत्सव : डीसी ने ली तैयारियों का जायजा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, यातायात एवं सांस्कृतिक मंच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 19 फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे मुख्य अतिथि के आगमन, दर्शन-पूजन एवं विधिवत उद्घाटन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। उद्घाटन सत्र में सुषमा नाग एवं स्वागतम् ग्रुप द्वारा कड़सा लोकनृत्य-गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। उद्घाटन उपरांत वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती (सायं 4:30 से 5:30 बजे तक) आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख एवं डमरू वादन, मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी एवं सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति तथा कर्नाटक का यक्षगान प्रस्तुत किया जाएगा। सायं 7:20 बजे से 7:35 बजे तक आकाश में आकर्षक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके बाद पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप द्वारा रात्रि 11:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 20 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक सेमिनार का आयोजन होगा। सायंकालीन सत्र में शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता, दीप्ती मिश्रा आदि की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही ओड़िशा का गोटीपुवा नृत्य, ओड़िसी लोकनृत्य, सिमरन शाह डांस ग्रुप द्वारा कृष्ण भक्ति नृत्य एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। 21 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, जो महोत्सव अवधि तक जारी रहेगी।सायंकालीन कार्यक्रम में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, रवि त्रिपाठी (बॉलीवुड गायक), किस्सु राहुल डांस ग्रुप की प्रस्तुति होगी। रात्रि 9:15 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके उपरांत रात्रि 11:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, महोत्सव में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्य मंच परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी गई तथा समन्वित एवं जिम्मेदाराना ढंग से कार्य संपादन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर प्रस्तावित भव्य गंगा आरती की तैयारियों की भी समीक्षा की और सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

5 hrs ago
user_Jitendra Tiwari
Jitendra Tiwari
पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
5 hrs ago
ee544a46-9c1f-4ede-94e1-797dea6c61fa

राजकीय इटखोरी महोत्सव : डीसी ने ली तैयारियों का जायजा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, यातायात एवं सांस्कृतिक मंच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 19 फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे मुख्य अतिथि के आगमन, दर्शन-पूजन एवं विधिवत उद्घाटन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। उद्घाटन सत्र में सुषमा नाग एवं स्वागतम् ग्रुप द्वारा कड़सा लोकनृत्य-गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। उद्घाटन उपरांत वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती (सायं 4:30 से 5:30 बजे तक) आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख एवं डमरू वादन, मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी एवं सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति तथा कर्नाटक का यक्षगान प्रस्तुत किया जाएगा। सायं 7:20 बजे से 7:35 बजे तक

e843d934-57fd-468a-9bc8-3dd1729cf0a3

आकाश में आकर्षक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके बाद पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप द्वारा रात्रि 11:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 20 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक सेमिनार का आयोजन होगा। सायंकालीन सत्र में शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता, दीप्ती मिश्रा आदि की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही ओड़िशा का गोटीपुवा नृत्य, ओड़िसी लोकनृत्य, सिमरन शाह डांस ग्रुप द्वारा कृष्ण भक्ति नृत्य एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। 21 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, जो महोत्सव अवधि तक जारी रहेगी।सायंकालीन कार्यक्रम में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, रवि त्रिपाठी (बॉलीवुड गायक), किस्सु राहुल डांस ग्रुप की प्रस्तुति होगी। रात्रि 9:15 बजे

855d83b0-00ae-4e53-b81f-01a88bcc228c

से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके उपरांत रात्रि 11:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, महोत्सव में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्य मंच परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी गई तथा समन्वित एवं जिम्मेदाराना ढंग से कार्य संपादन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर प्रस्तावित भव्य गंगा आरती की तैयारियों की भी समीक्षा की और सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • SBMCH #BloodBank व #BloodSeparationUnit #हजारीबाग का #उद्घाटन दिनांक 18/12/2023 को माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren के कर कमलों द्वारा हुआ था...इस समारोह में Satyanand Bhogta Jayant Sinha जयंत सिन्हा एवं Manish Jaiswal ने भी अपनी-अपनी उपस्तिथि दर्ज कराए थे। दुख की बात है कि 2 साल 2 महीने गुजर गए पर ना इस भवन में #LiftInstall हो पाया ना Blood Separation Unit लग पाया। ज्ञात हो कि #Lift का सारा सामान भी यूं ही परिसर में Dump किया हुआ है जो वीडियो में देखा जा सकता है। अतः सभी संबद्ध मंत्रियों,जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर Lift व Blood Separation Unit लगाने की कृपा प्रदान करें। Irfan Ansari DC Hazaribagh प्रदीप प्रसाद समर्थक हजारीबाग
    1
    SBMCH #BloodBank व #BloodSeparationUnit #हजारीबाग का #उद्घाटन  दिनांक 18/12/2023 को माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren 
के कर कमलों द्वारा हुआ था...इस समारोह में Satyanand Bhogta Jayant Sinha जयंत सिन्हा एवं Manish Jaiswal 
ने भी अपनी-अपनी उपस्तिथि दर्ज कराए थे।
दुख की बात है कि 2 साल 2 महीने गुजर गए पर ना इस भवन में 
#LiftInstall हो पाया ना Blood Separation Unit लग पाया।
ज्ञात हो कि #Lift का सारा सामान भी यूं ही परिसर में Dump किया हुआ है जो वीडियो में देखा जा सकता है।
अतः सभी संबद्ध मंत्रियों,जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर Lift व Blood Separation Unit लगाने की कृपा प्रदान करें।
Irfan Ansari DC Hazaribagh प्रदीप प्रसाद समर्थक हजारीबाग
    user_M.Haque Bharti
    M.Haque Bharti
    Social worker Katkamsandi, Hazaribagh•
    17 hrs ago
  • चतरा जिला इटखोरी महोत्सव में विस्थापित क्यों हो गए नाराज देखिए वीडियो का इस रिपोर्ट में
    1
    चतरा जिला इटखोरी महोत्सव में विस्थापित क्यों हो गए नाराज देखिए वीडियो का इस रिपोर्ट में
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • #राजनीति # इंडिया#भारत#न्यूज़
    1
    #राजनीति # इंडिया#भारत#न्यूज़
    user_DeoNarayan Tudu
    DeoNarayan Tudu
    Barkagaon, Hazaribagh•
    10 hrs ago
  • Post by Boltajharkhand
    1
    Post by Boltajharkhand
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    5 hrs ago
  • हज़ारीबाग पुराना समाहरणालय के बाहर अब नहीं मिलेगी सब्जियाँ, नगर निगम ने कचहरी गेट के अंदर दी जगह
    1
    हज़ारीबाग पुराना समाहरणालय के बाहर अब नहीं मिलेगी सब्जियाँ, नगर निगम ने कचहरी गेट के अंदर दी जगह
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by महेंद्र शर्मा
    1
    Post by महेंद्र शर्मा
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by User3607
    3
    Post by User3607
    user_User3607
    User3607
    Hazaribag, Hazaribagh•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग जिला के बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र में 48वें दिन से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल बिरसा विस्थापन यूनियन के भू-विस्थापितों के द्वारा अभी भी जारी है, या धरना चट्टी बरियातू कोयल माइंस पगार कर्बला के सामने किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चित हड़ताल धरना जारी रहेगा
    1
    हजारीबाग जिला के बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र में 48वें दिन से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल बिरसा विस्थापन यूनियन के भू-विस्थापितों के द्वारा अभी भी जारी है, या धरना चट्टी बरियातू कोयल माइंस पगार कर्बला के सामने किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चित हड़ताल धरना जारी रहेगा
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.