Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर UP की खबर है- पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह (झूठे केस से वसूली) का पर्दाफाश किया, 12 लोग गिरफ्तार लेकिन हंगामा तब हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक आरोपी महिला रो-रोकर बोली "साहब हमें बचा लीजिए, गलत फंसाया जा रहा"। पुलिस ने जैसे तैसे उस महिला को शांत कराया.... पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों से अपील हुई कि कृपया यह वाली क्लिप ना चलाएं लेकिन कोई धाकड़ पत्रकार खेल कर गया और ये वीडियो वायरल हो गया
Star ToDay Samachar
बिजनौर UP की खबर है- पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह (झूठे केस से वसूली) का पर्दाफाश किया, 12 लोग गिरफ्तार लेकिन हंगामा तब हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक आरोपी महिला रो-रोकर बोली "साहब हमें बचा लीजिए, गलत फंसाया जा रहा"। पुलिस ने जैसे तैसे उस महिला को शांत कराया.... पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों से अपील हुई कि कृपया यह वाली क्लिप ना चलाएं लेकिन कोई धाकड़ पत्रकार खेल कर गया और ये वीडियो वायरल हो गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एटा के निधौली कलां ब्लॉक के ग्राम सिराँव में मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण। पाइपलाइन बिछाने, घर-घर पानी कनेक्शन और निर्माण कार्यों की ली प्रगति की जानकारी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के दिए सख्त निर्देश। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय से पूरा कराने पर दिया जोर। कार्य में देरी से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने की मंडलायुक्त ने जताई चिंता। इसके बाद पंचायत भवन में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का लिया जायजा, छात्रों से जुड़ी सुविधाओं की ली जानकारी। मंडलायुक्त ने वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी अरविंद सिंह ग्राम पंचायत प्रधान प्रवीन शर्मा अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।1
- असफाबाद शांति नगर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर घायल आगरा रेफर किए गए फ़िरोज़ाबाद के आसफाबाद में शांति नगर में छत के ऊपर से गुजर रही 220 KVA विद्युत लाइन से मकान में आग लगने की घटना में चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे में राजन (7), जानवी (13), संजना (16) और ऋषभ (9) पुत्र श्री माताप्रसाद शंखवार गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों की हालत में वांछित सुधार न होने पर विधायक सदर मनीष असीजा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और बच्चों के बेहतर उपचार के लिए उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कराया। विधायक ने बच्चों के उपचार को लेकर चिकित्सकों से जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Updated News-21/सितम्बर/26-AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- UGC एक्ट के विरोध में आगरा में बवाल! सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन, एक्सप्रेसवे जाम… पुलिस ने बरसाईं लाठियां एत्मादपुर में यूजीसी रोलबैक और आरक्षण संशोधन की मांग को लेकर निकले ट्रैक्टर मार्च के दौरान रविवार को कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्च में करीब एक हजार लोग और 200 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की थी, लेकिन धक्का-मुक्की के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों का एक गुट यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया, जहां करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पदाधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा गया। वहीं नाई की सराय के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे हटाया। खास बात यह रही कि लाठीचार्ज से पहले ही आंदोलन के पदाधिकारियों ने एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप दिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का एक गुट आगरा की ओर बढ़ने लगा, जिसके चलते नाई की सराय पर तनाव की स्थिति बनी। फिलहाल स्थिति शांत है। मामले को देखते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस बल तैनात रहा।1
- सादाबाद ब्लॉक प्रमुख डॉ रीना चौधरी की पति यथार्थ चौधरी ने यात्रा में पहुंचने की समर्थकों से की अपील। सादाबाद ब्लॉक प्रमुख डॉ रीना चौधरी की पति यथार्थ चौधरी ने यात्रा में पहुंचने की समर्थकों से की अपील। उन्होंने बताया कि आज नारी सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए और शुभारंभ करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आ रहे हैं सभी लोग समर्थन और जनता से अपील करते हुए कहा के यात्रा में अधिक से अधिक मुरसान पहुंचकर यात्रा को सफल बनाये।1
- • यूजीसी मुद्दे को लेकर मुड़ी चौराहे पर ट्रैक्टर मार्च • प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, • यूजीसी मुद्दे को लेकर मुड़ी चौराहे पर ट्रैक्टर मार्च • प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, मांगें शासन तक पहुंचाने का मिला आश्वासन • एक्सप्रेसवे पर चढ़ने का प्रयास कर रहे युवाओं को प्रदर्शनकारियों ने समझाकर रोका • आंदोलन के दौरान हुई असुविधा को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जताया खेद • युवाओं को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की दी गई चेतावनी • आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था संभालने पर आगरा पुलिस का जताया आभार • प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग को बताया सराहनीय • कार्यक्रम को बताया सफल, राहगीरों को असुविधा न होने का किया दावा1
- फिरोजाबाद में सेवा संकल्प का धमाका! विकास भवन में सजी योजनाओं की खास प्रदर्शनी, देखने उमड़ी भीड़1
- *ब्रेकिंग न्यूज: रूस पर यूक्रेन का भीषण हमला, 1600 ड्रोनों के हमलों से दहला रूस*... यूक्रेन ने रूस पर भीषण पलटवार करते हुए एक साथ 1600 ड्रोनों से हमलों को अंजाम दिया है। मास्को कीमिया तेल रिफाइनरियों, हथियारों के गोदामों और रिहाईशी इलाको में इन ड्रोनों से यूक्रेन ने हमलों को दिया है अंजाम। 5 वर्षों से अधिक समय से जारी रूस यूक्रेन युद्व में यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के इन ताजा हमलों के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कर सकते हैं भीषण पलटवार।1
- फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर में हाई टेंशन लाइन से हुई बड़ी दुर्घटना, कई घायल हुए फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रविवार को दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया | हादसा हाई टेंशन विद्युत लाइन से हुआ बताया जा रहा है कि करीब 50 घरों में घरेलु विधुत लाइन में हाई टेंशन लाइन के सम्पर्क में आने से घरों में हाई वोल्टेज पहुंचने के कारण कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ब्लास्ट हो गया, घरों की दीवारों में करंट दौड़ गया | कई लोगो के घायल होने की खबर है मौके पर विधायक मनीष असीजा पहुँचे | जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अस्पताल पहुँचे | डीएम ने दुर्घटना में संभावित विभागीय लापरवाही की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नमामिगंगे ) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा एवं अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय क्षेत्र को सदस्य नामित किया गया है। जांच समिति को दो दिवस के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यदि किसी भी स्तर पर विभागीय लापरवाही अथवा जिम्मेदारी निर्धारित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, दुर्घटना में झुलसे एवं घायल हुए सभी व्यक्तियों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। Updated News-21/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- सपा का पी डी ए के तहत मुरसान में कुशवाह समाज का सम्मान और योगदान सादाबाद विधानसभा में मुरसान के फार्म हाउस में सपा का पी डी ए के तहत मुरसान में कुशवाह समाज का सम्मान और योगदान रहा जिसमें कुशवाहा समाज के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और सांसद व जिला अध्यक्ष ने बैठक की और उनका उत्साह वर्धन किया और सभी का साफा और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।1