भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- किलाचौक पर फटाखेबाज बुलेट सवार ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़े, साइलेंसर जब्त, ₹1000 का चालान दतिया। शहर के किलाचौक पर तेज आवाज और फटाखे छोड़ते हुए बुलेट बाइक दौड़ाना युवकों को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर लिया और बाइक चालक पर ₹1000 का चालान किया। जानकारी के अनुसार कुछ युवक बुलेट बाइक पर फटाखे जैसी आवाज निकालते हुए शहर में घूम रहे थे। इसी दौरान किलाचौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जांच में बाइक में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा मिला, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए का चालान काटा। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- भांडेर अनुभाग में मंगलवार 12 मई 2026 को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाईरामगढ़ रोड पर स्थित नवीन तहसील एवं संयुक्त कार्यालय भांडेर में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होगी। जनसुनवाई को लेकर प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सोमवार शाम 06 बजे भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने आदेश जारी कर अनुभाग के समस्त खंड स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना है।1
- बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला। बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला।1
- मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।* *सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।* *गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।1
- दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।1
- नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस दतिया। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराधियों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का नगर में जुलूस निकाला। बताया गया है कि आरोपी पर करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान गौरव शर्मा एवं अरविंद भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाते हुए आमजन को यह संदेश दिया कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।1
- दतिया में अब बुलेट से तेज आवाज और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुलिस ऐसे चालकों के खिलाफ तत्काल चालान काटकर जुर्माना वसूलेगी।1
- धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे। धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे।1