वाराणसी *अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल* फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया। मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

- कंधई क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मुरलीधर रजक कंधई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था कि पड़ोस के हरिनाथ रजक व अंकित हरीराम रंजीत कल्लू मुसाफिर अवनीश व उनके दो दोस्त जो मछली शहर के थे बीते 24 मार्च को इनको मारा पीटा गया था कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर इन्होंने कोई कार्य वाही नहीं की परंतु दोबारा 1 मार्च को उपरोक्त लोगों ने इनके साथ मारपीट गाली गलौज किया मुरलीधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई पीड़ित तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस ने अपराध संख्या 71 धारा 115(3) 352 351 (3) 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। विवेचन एस आई विकास निषाद ने बताया मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना जारी है।1
- एंकर... अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सियासी मर्यादा हुई तार -तार दिलीपपुर बाजार में आयोजित एक मैरिज हाल में पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के बीच हुई तीखी नोक झोंक। समर्थकों में हुई जमकर गाली गलौज। एक दूसरे नेता को देख लेने की धमकी!, BJP के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हुई जमकर तकरार। एंकर... अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सियासी मर्यादा हुई तार -तार दिलीपपुर बाजार में आयोजित एक मैरिज हाल में पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के बीच हुई तीखी नोक झोंक। समर्थकों में हुई जमकर गाली गलौज। एक दूसरे नेता को देख लेने की धमकी1
- 🔥 हाइवे किनारे भीषण आग, दर्जनों पेड़ जलकर खाक लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के राणा नगर पेट्रोल पम्प के पास हाइवे किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वन विभाग द्वारा लगाए गए दर्जनों पेड़ इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।2
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Krishnaabhan singh1
- Post by Rahat time's1
- *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨* *कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने मालदा हिंसा, चुनाव आयोग की भूमिका और महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जनता का विश्वास मौजूदा Chief Election Commissioner से डगमगाया हुआ है।' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौजूदा केंद्र सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहा है।* *➡️ अबकी बार 50 हज़ार पार! ⬅️* *मेरा वोट 🗳️ मीना दीदी जी को ।* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by Anupam tiwari1