Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के ग्राम रामनगर थाना बसरेहर की सुनीता देवी पत्नी पूरन सिंह अपने भाइयों के साथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के ग्राम रामनगर थाना बसरेहर की सुनीता देवी पत्नी पूरन सिंह अपने भाइयों के साथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश परासिया जाटाछापर में 450 मीटर सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न1
- जंगल में भड़की भीषण आग, गांव तक पहुंचा खतरा, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई बस्ती!1
- सिवनी जिले के आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को जब प्वाइंट मिला कि एक बलेनो कार में कुछ लोग बरगी थाना क्षेत्र से लूट की घटना को अंजाम देकर भागे हैं तो थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र के जोबा नेशनल हाईवे पर वाहनों को चेक करते समय यूपी के बाबो को धर दबोचा जो बरगी निवासी ठेकेदार को सड़क पर लूट कर भागे थे. इसी दौरान लखनादौन पुलिस ने भी आरोपियों की घेराबंदी की गौरतलब है कि सभी आरोपी बाबा यूपी के हैं. पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना बरगी थाना क्षेत्र की है इसलिए सभी आरोपियों को बरगी पुलिस लेकर जाएगी फिलहाल नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बाबाओ के भेष पर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.1
- Brahm Kamal1
- 🔹*“किराये की मशीन हड़पने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थ्रेसर बरामद” 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल ने .तृत्व एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में आपराधिक विश्वासघात के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *घटना का विवरण:* दिनांक 10.04.2026 को प्रार्थी नागोराव धोटे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पास किसान एग्रो की डबल फेन हडंबा थ्रेसर मशीन थी, जिसे उसने दिनांक 15.01.2025 को आरोपी कुंजीलाल पिता काशीराम जामुनकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी दहेन्द्री, चौकी काटकुंभ, थाना चिखलदरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को परिचितों के माध्यम से 70,000/- रुपये में किराये पर दिया था। आरोपी द्वारा 60,000/- रुपये अग्रिम दिए गए, शेष राशि 10,000/- रुपये बकाया थी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी ने न तो मशीन वापस की और न ही शेष राशि का भुगतान किया, जिससे प्रार्थी को संदेह हुआ कि मशीन का दुरुपयोग अथवा विक्रय कर दिया गया है। 🔹प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में *अपराध क्रमांक 43/26 धारा 316(2) बीएनएस के* तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *विवेचना एवं कार्यवाही:* विवेचना के दौरान प्रार्थी के कथन लिए गए तथा 500 रुपये के ई-स्टांप पर तैयार किरायेनामा प्रस्तुत किया गया, जिसमें मशीन को दिनांक 15.01.2025 से 15.04.2025 तक किराये पर देने का उल्लेख था। 🔹पुलिस द्वारा आरोपी कुंजीलाल जामुनकर को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके चाचा परसराम के घर ग्राम बुटीदा से प्रार्थी की हडंबा थ्रेसर मशीन बरामद कर जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वहीद खान, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश नावरे, प्रधान आरक्षक 260 आशीष कवडकर, आरक्षक 669 हर्षवर्धन, सैनिक 97 विनोद एवं सैनिक 195 अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- बैतूल।शहर में एक निजी अस्पताल से लापता हुए मरीज का शव माचना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान इटावा (थाना बोरदेही) निवासी इशोप पंडोले (उम्र लगभग 58-60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने पिछले 10 दिनों से उनकी तलाश की थी। *किडनी पथरी के इलाज के लिए कराया था भर्ती* जानकारी के अनुसार, इशोप पंडोले को 31 मार्च 2026 को किडनी में पथरी की शिकायत के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था और 3 अप्रैल तक उनकी एंट्री आयुष्मान पोर्टल पर दर्ज थी। *3 अप्रैल को अचानक हुए लापता* बताया गया है कि 3 अप्रैल को मरीज अचानक अस्पताल से लापता हो गए। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अस्पताल से बाहर जाते हुए देखा गया है। प्रबंधन का दावा है कि उस समय उनके साथ एक अटेंडेंट भी मौजूद था और परिजनों को इसकी जानकारी थी। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की निगरानी में चूक के कारण ही मरीज लापता हुआ। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 5 अप्रैल को कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और एसपी कार्यालय में भी शिकायत की। *माचना नदी में मिला शव* इसी बीच कंट्रोल रूम को भयावाड़ी क्षेत्र के पास माचना नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शव 5 से 6 दिन पुराना बताया गया। जारी किए गए पंपलेट के आधार पर शव की पहचान इशोप पंडोले के रूप में की गई। *पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा* कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मरीज अस्पताल से निकलकर नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। *जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन* घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। *बड़ा सवाल: लापरवाही या हादसा?* अस्पताल से मरीज का इस तरह लापता होना और फिर उसका शव नदी में मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या यह महज एक हादसा है या किसी बड़ी लापरवाही का परिणाम—यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।2
- तामिया मोयापानी होमस्टे पहुंचे केंद्रीय मंत्री मक्के की रोटी टमाटर की चटनी और सरसों का साग खाकर ग्रामीणों1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की पारस विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित *गांव चलो,बस्ती चलो अभियान के तहत आज परासिया वार्ड नंबर 7 में स्थित महाकाल मोक्ष धाम में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कार्य किया आज अभियान में विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया जी मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, प्रभारी नरेंद्र विश्वकर्मा संतोष डेहरिया पार्षद सुखनंदन जावरे, राजू माहोरे,गणेश देशमुख रिंकू घोरके, मनोज खेलवाड़ी, आकाश माहौर राज वन्देवार संजय सूर्यवंशी ,नीलेश यादव पुष्पेंद्र कुशवाह सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- अगर मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा है, नहीं तो फोटो पर माला लग जाती; BJP नेता ने क्यों कहा ऐसा मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल नहीं जाऊंगा। मुझ पर वहां 38 फर्जी केस किए गए हैं। वहां मेरी गिरफ्तारी का खतरा है। अगर मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा है, नहीं तो फोटो पर माला लग जाती।1