logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी में खाकी पर लगा गंभीर आरोप, क्या निर्दोष को बनाया जा रहा है निशाना रिपोर्टर अमित कौशिक ​ पुलिस पर "प्लांटेड" केस का आरोप! दोपहर में उठाया, रात को तमंचे के साथ बनाया वीडियो परिजनों ने लगाया फर्जी एनकाउंटर की धमकी का आरोप। ​ ​अवैध हिरासत का दावा शिवमंगल सिंह का आरोप है कि उनके भाई अर्जुन सिंह को 1 फरवरी 2025 को दोपहर 2:35 बजे तब उठाया गया जब वह दवा लेने गया था। गिरफ्तारी का समय और पुलिस के रिकॉर्ड में भारी अंतर का दावा। ​ऑडियो और लोकेशन की चुनौती: परिजनों का दावा है कि उनके पास पुलिस की स्वीकारोक्ति की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की और लोकेशन जांचने की मांग की है। ​जबरन वीडियो का सनसनीखेज आरोप है कि दरोगा आदर्श भारद्वाज ने रात 7 बजे अर्जुन को गांव की सड़क पर ले जाकर जबरन अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाया, जबकि उसे दोपहर में ही हिरासत में ले लिया गया था। ​ पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव के दबंग सोनू उर्फ सुंदरपाल तोमर और भानुप्रताप उर्फ विष्णु पुलिस से साठगांठ कर उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं। पहले भी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट का मामला सामने आ चुका है। ​एनकाउंटर का डर पीड़ित भाई ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि पुलिस उसे "हाफ एनकाउंटर" (पैर में गोली मारने) की धमकी दे रही है और फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। वाइट अर्जुन पंडित वाइट मनोज कुमार वाइट शंकर सिंह भदोरिया जिला अध्यक्ष

4 hrs ago
user_Mainpuri explorer
Mainpuri explorer
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मैनपुरी में खाकी पर लगा गंभीर आरोप, क्या निर्दोष को बनाया जा रहा है निशाना रिपोर्टर अमित कौशिक ​ पुलिस पर "प्लांटेड" केस का आरोप! दोपहर में उठाया, रात को तमंचे के साथ बनाया वीडियो परिजनों ने लगाया फर्जी एनकाउंटर की धमकी का आरोप। ​ ​अवैध हिरासत का दावा शिवमंगल सिंह का आरोप है कि उनके भाई अर्जुन सिंह को 1 फरवरी 2025 को दोपहर 2:35 बजे तब उठाया गया जब वह दवा लेने गया था। गिरफ्तारी का समय और पुलिस के रिकॉर्ड में भारी अंतर का दावा। ​ऑडियो और लोकेशन की चुनौती: परिजनों का दावा है कि उनके पास पुलिस की स्वीकारोक्ति की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की और लोकेशन जांचने की मांग की है। ​जबरन वीडियो का सनसनीखेज आरोप है कि दरोगा आदर्श भारद्वाज ने रात 7 बजे अर्जुन को गांव की सड़क पर ले जाकर जबरन अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाया, जबकि उसे दोपहर में ही हिरासत में ले लिया गया था। ​ पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव के दबंग सोनू उर्फ सुंदरपाल तोमर और भानुप्रताप उर्फ विष्णु पुलिस से साठगांठ कर उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं। पहले भी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट का मामला सामने आ चुका है। ​एनकाउंटर का डर पीड़ित भाई ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि पुलिस उसे "हाफ एनकाउंटर" (पैर में गोली मारने) की धमकी दे रही है और फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। वाइट अर्जुन पंडित वाइट मनोज कुमार वाइट शंकर सिंह भदोरिया जिला अध्यक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी में राजू दास महाराज द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया गया विवादित बयान सपा के किशनी विधानसभा अध्यक्ष ने किया पलटवार श्याम शरण शाक्य के ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर जिस तरीके का बयान दिया गया है वह गलत है राजू दास द्वारा विवादित बयान दिया गया है ऐसे संत को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए और ऐसे संत के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए
    1
    मैनपुरी में राजू दास महाराज द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया गया विवादित बयान सपा के किशनी विधानसभा अध्यक्ष ने किया पलटवार 
श्याम शरण शाक्य  के ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर जिस तरीके का बयान दिया गया है वह गलत है राजू दास द्वारा विवादित बयान दिया गया है ऐसे संत को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए और ऐसे संत के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विधानसभा में सपा का प्रदर्शन ​मैनपुरी के करहल से विधायक तेज प्रताप यादव और किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने लखनऊ विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया। ​मुख्य नारा: "सबको हक, सबको अधिकार, इस बार बनेगी PDA की सरकार।" ​उद्देश्य: पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (PDA) के अधिकारों की मांग बुलंद करना। ​प्रदर्शन का तरीका: विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया और अपनी एकजुटता दिखाई।
    2
    विधानसभा में सपा का प्रदर्शन
​मैनपुरी के करहल से विधायक तेज प्रताप यादव और किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने लखनऊ विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया।
​मुख्य नारा: "सबको हक, सबको अधिकार, इस बार बनेगी PDA की सरकार।"
​उद्देश्य: पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (PDA) के अधिकारों की मांग बुलंद करना।
​प्रदर्शन का तरीका: विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया और अपनी एकजुटता दिखाई।
    user_Mohd shami
    Mohd shami
    Local News Reporter Mainpuri, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मैनपुरी। तहसील मैनपुरी क्षेत्र के ग्राम रतिमानपुर में रेलवे लाइन के कारण किसानों की कृषि भूमि तक जाने वाला एकमात्र रास्ता बंद हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन के निर्माण के बाद गांव की कृषि भूमि तक जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पहले किसान रेलवे लाइन के ऊपर से होकर ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों से खेतों तक पहुंचते थे, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा 3 फरवरी 2026 को जेसीबी मशीन से अस्थायी रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके चलते गांव की लगभग 80 प्रतिशत कृषि भूमि तक पहुंचना असंभव हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से फसलों की बुवाई, सिंचाई और कटाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों की खड़ी फसलें खेतों में ही रह गई हैं। इससे गांव में भुखमरी जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने समाधान के लिए दो विकल्प सुझाए हैं। पहला विकल्प रेलवे अंडरपास का है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में वर्ष भर जलभराव की समस्या रहती है, जिससे यह किसानों के लिए व्यवहारिक नहीं है। दूसरा और सुरक्षित विकल्प रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सर्विस रोड का निर्माण है, जिससे किसान पास की रेलवे क्रॉसिंग तक आसानी से पहुंच सकते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रेलवे अधिकारियों को तत्काल सर्विस रोड निर्माण के निर्देश दिए जाएं, ताकि कृषि भूमि और किसानों की आजीविका को बचाया जा सके। ग्रामवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है।
    3
    मैनपुरी। तहसील मैनपुरी क्षेत्र के ग्राम रतिमानपुर में रेलवे लाइन के कारण किसानों की कृषि भूमि तक जाने वाला एकमात्र रास्ता बंद हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन के निर्माण के बाद गांव की कृषि भूमि तक जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पहले किसान रेलवे लाइन के ऊपर से होकर ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों से खेतों तक पहुंचते थे, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा 3 फरवरी 2026 को जेसीबी मशीन से अस्थायी रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके चलते गांव की लगभग 80 प्रतिशत कृषि भूमि तक पहुंचना असंभव हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से फसलों की बुवाई, सिंचाई और कटाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों की खड़ी फसलें खेतों में ही रह गई हैं। इससे गांव में भुखमरी जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने समाधान के लिए दो विकल्प सुझाए हैं। पहला विकल्प रेलवे अंडरपास का है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में वर्ष भर जलभराव की समस्या रहती है, जिससे यह किसानों के लिए व्यवहारिक नहीं है। दूसरा और सुरक्षित विकल्प रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सर्विस रोड का निर्माण है, जिससे किसान पास की रेलवे क्रॉसिंग तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रेलवे अधिकारियों को तत्काल सर्विस रोड निर्माण के निर्देश दिए जाएं, ताकि कृषि भूमि और किसानों की आजीविका को बचाया जा सके। ग्रामवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है।
    user_देवेंद्र सिंह पाल
    देवेंद्र सिंह पाल
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी* एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की जान समय पर मिली आपातकालीन चिकित्सा सहायता से बचा ली गई। यह सराहनीय कार्य एम्बुलेंस UP32 FG 1838 में तैनात ईएमटी ओमवीर एवं पायलट मनदीप की तत्परता, सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिणाम रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवक की पहचान निरंजन सिंह (पिता–राजेन्द्र सिंह), उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी तेजगंज गांव, थाना बेवर के रूप में हुई है। दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घायल को सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा ERCP डॉक्टर राहुल जी से टेलीकम्युनिकेशन संपर्क कर उनके निर्देशानुसार एम्बुलेंस में ही इंजेक्शन डाइक्लोफेनाक दिया गया तथा रक्तस्राव को नियंत्रित करने की समुचित प्रक्रिया अपनाई गई। एम्बुलेंस के भीतर पूरे रास्ते मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई। पायलट द्वारा सुरक्षित एवं संतुलित ड्राइविंग करते हुए मरीज को कम समय में जिला अस्पताल सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, यदि थोड़ी भी देरी होती तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। समय पर की गई यह कार्रवाई मरीज के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हुई। मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस स्टाफ एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, समन्वय और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह घटना सिद्ध करती है कि आपात स्थिति में समय पर चिकित्सकीय निर्देश, त्वरित निर्णय और मजबूत टीमवर्क किसी भी व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी*
एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की जान समय पर मिली आपातकालीन
चिकित्सा सहायता से बचा ली गई। यह सराहनीय कार्य एम्बुलेंस UP32 FG 1838 में तैनात ईएमटी ओमवीर एवं  पायलट मनदीप की तत्परता, सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिणाम रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवक की पहचान निरंजन सिंह (पिता–राजेन्द्र सिंह), उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी तेजगंज गांव, थाना बेवर के रूप में हुई है। दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घायल को सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा ERCP डॉक्टर राहुल जी से  टेलीकम्युनिकेशन संपर्क कर उनके निर्देशानुसार एम्बुलेंस में ही इंजेक्शन डाइक्लोफेनाक दिया गया तथा रक्तस्राव को नियंत्रित करने की समुचित प्रक्रिया अपनाई गई।
एम्बुलेंस के भीतर पूरे रास्ते मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई। पायलट द्वारा सुरक्षित एवं संतुलित ड्राइविंग करते हुए मरीज को कम समय में जिला अस्पताल सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया।
चिकित्सकों के अनुसार, यदि थोड़ी भी देरी होती तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। समय पर की गई यह कार्रवाई मरीज के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हुई।
मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस स्टाफ एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, समन्वय और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह घटना सिद्ध करती है कि आपात स्थिति में समय पर चिकित्सकीय निर्देश, त्वरित निर्णय और मजबूत टीमवर्क किसी भी व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
    user_रिपोर्टर  Kanheiyalal Rajput
    रिपोर्टर Kanheiyalal Rajput
    Speech Therapist मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    4
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी में बड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई CTET की परीक्षा ओर क्या कुछ कहते नजर आए
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी में बड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई CTET की परीक्षा ओर क्या कुछ कहते नजर आए
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हिन्दू सम्मेलन में संत के बयान ने मचाया बवाल, बयान सोशल मीडिया पर वायरल स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी को लेकर संत समाज और राजनीति आमने-सामने #BayanBanaMudda #VivaditBayan #SiyasatGaram #HinduNews #SantSamaj #DeshKiSiyasat #KishniBreaking #HinduSammelan #RajuDasStatement #AyodhyaMahant #SwamiPrasadMaurya #PoliticalControversy #ReligiousConference #UPNews #MainpuriNews #BreakingNewsHindi
    1
    हिन्दू सम्मेलन में संत के बयान ने मचाया बवाल, बयान सोशल मीडिया पर वायरल
स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी को लेकर संत समाज और राजनीति आमने-सामने
#BayanBanaMudda
#VivaditBayan
#SiyasatGaram
#HinduNews
#SantSamaj
#DeshKiSiyasat
#KishniBreaking
#HinduSammelan
#RajuDasStatement
#AyodhyaMahant
#SwamiPrasadMaurya
#PoliticalControversy
#ReligiousConference
#UPNews
#MainpuriNews
#BreakingNewsHindi
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी :बेवर विकासखंड क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में यूजीसी के समर्थन में शांति पदयात्रा नवीगंज में सोमवार को यूजीसी के समर्थन में एससी व ओबीसी समाज की ओर से शांति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का आयोजन धम्म सेवा संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें नवीगंज सहित आसपास के गांव से आए लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा सुबह 11:30 बजे सरकारी अस्पताल नवीगंज से प्रारंभ होकर नवीगंज-जासमई मार्ग होते हुए ओवरब्रिज के नीचे तक गई और पुनः सरकारी अस्पताल के पास संपन्न हुई। इस दौरान यूजीसी बिल लागू करो,भेदभाव नहीं बराबरी चाहिए, यूजीसी हमारा अधिकार है जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बा निवासी अश्वनी गौतम ने की। पदयात्रा शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
    1
    मैनपुरी :बेवर विकासखंड क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में यूजीसी के समर्थन में शांति पदयात्रा
नवीगंज में सोमवार को यूजीसी के समर्थन में एससी व ओबीसी समाज की ओर से शांति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का आयोजन धम्म सेवा संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें नवीगंज सहित आसपास के गांव से आए लोगों ने भाग लिया।
पदयात्रा सुबह 11:30 बजे सरकारी अस्पताल नवीगंज से प्रारंभ होकर नवीगंज-जासमई मार्ग होते हुए ओवरब्रिज के नीचे तक गई और पुनः सरकारी अस्पताल के पास संपन्न हुई। इस दौरान यूजीसी बिल लागू करो,भेदभाव नहीं बराबरी चाहिए, यूजीसी हमारा अधिकार है जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बा निवासी अश्वनी गौतम ने की। पदयात्रा शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मारपीट के मामले में तीन माह बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। पीड़िता सुनीता देवी पत्नी अंकित कुमार, निवासी नगला चक, थाना करहल ने जिलाधिकारी मैनपुरी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार 31 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता व उसके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और कई दांत टूट गए। घायल अवस्था में पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के संबंध में थाना करहल में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ न तो सख्त धाराएं बढ़ाईं और न ही उनकी गिरफ्तारी की। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बचते आ रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार भय के साये में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, जिससे उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके। फिलहाल, जिला प्रशासन स्तर पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    4
    मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मारपीट के मामले में तीन माह बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। पीड़िता सुनीता देवी पत्नी अंकित कुमार, निवासी नगला चक, थाना करहल ने जिलाधिकारी मैनपुरी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार 31 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता व उसके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और कई दांत टूट गए। घायल अवस्था में पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
पीड़िता का कहना है कि घटना के संबंध में थाना करहल में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ न तो सख्त धाराएं बढ़ाईं और न ही उनकी गिरफ्तारी की। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बचते आ रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार भय के साये में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, जिससे उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके।
फिलहाल, जिला प्रशासन स्तर पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    user_देवेंद्र सिंह पाल
    देवेंद्र सिंह पाल
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.