logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर ठठिया में पाँचवां रासलीला वार्षिक उत्सव शुरू इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर ठठिया में पाँचवां रासलीला वार्षिक उत्सव शुरू, 10 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से पाँचवां रासलीला वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह रासलीला उत्सव 30 मार्च से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक वृन्दावन-मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर होंगे। रासलीला का कार्यक्रम इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में ही संपन्न होंगे। कार्यक्रम का समापन 10 अप्रैल को इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन भोले बाबा एवं विहारी जी की कृपा से संभव हो रहा है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना के साथ किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

1 hr ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
1 hr ago
3acf2b46-17a4-414b-819b-c69f49a2a5ef

इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर ठठिया में पाँचवां रासलीला वार्षिक उत्सव शुरू इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर ठठिया में पाँचवां रासलीला वार्षिक उत्सव शुरू, 10 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से पाँचवां रासलीला वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह रासलीला उत्सव 30 मार्च से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे

de11ae64-87d4-4582-9d37-915f42c25d84

तक वृन्दावन-मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर होंगे। रासलीला का कार्यक्रम इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में ही संपन्न होंगे। कार्यक्रम का समापन 10 अप्रैल को इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन भोले बाबा एवं विहारी जी की कृपा से संभव हो रहा है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना के साथ किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    1
    कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया। ​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। ​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    1
    यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया।
​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    1
    Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    1
    सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल"
हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।
मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है?
यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ट्रेन भाग 2
    1
    ट्रेन भाग 2
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय।
    1
    बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 min ago
  • Post by DD today news
    1
    Post by DD today news
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.