logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष रेलवे कर्मचारियों का जन कन्वेंशन आयोजित किया गया।

6 hrs ago
user_Anil shriwastav
Anil shriwastav
दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
6 hrs ago

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष रेलवे कर्मचारियों का जन कन्वेंशन आयोजित किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, समस्तीपुर समाहरणालय से जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर, तिरंगा यात्रा की शुरुआत की.
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, समस्तीपुर समाहरणालय से जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर, तिरंगा यात्रा की शुरुआत की.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड से इस वक्त की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड से इस वक्त की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। जी हां... यह सड़क है विशनपुर अंभी पंचायत के वार्ड नंबर-01, करुआ गांव की, जो समस्तीपुर और एरौत मुसहरी को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण मुख्य सड़क है। लेकिन सवाल यह है कि... जब इस सड़क से होकर आम लोगों के साथ-साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि तक रोजाना गुजरते हैं, तो आखिर इस सड़क की बदहाली पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ रही? ग्राउंड रिपोर्ट— करीब 10 वर्षों से यह सड़क अपनी बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कहीं सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, तो कहीं गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस सड़क पर आए दिन लोग गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गड्ढों के कारण कई बार टोटो पलट जाती है, जिससे टोटो में बैठे यात्रियों को चोट लगती है। वहीं बाइक सवार भी संतुलन बिगड़ने के कारण गिर जाते हैं और गंभीर रूप से घायल होने का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के बाद यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढा कितना गहरा है। एंकर सवाल— अब जरा सोचिए... जिस सड़क से होकर रोजाना अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लोग गुजरते हैं, उस सड़क की हालत अगर ऐसी है... तो फिर ग्रामीण इलाकों में विकास किस स्तर तक पहुंचा है? देश में आधुनिक तकनीक और स्पेस टेक्नोलॉजी से सड़क निर्माण की बात की जाती है। तो ग्रामीणों का सवाल है— क्या करुआ की यह सड़क भी उसी स्पेस टेक्नोलॉजी से बनी है? क्योंकि अगर बनी है, तो इसकी हालत देखकर सवाल उठना लाजिमी है। ग्रामीणों की मांग— ग्रामीणों ने सरकार, स्थानीय विधायक, सांसद और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस सड़क की समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर फिलहाल सड़क का नया निर्माण संभव नहीं है, तो कम से कम तत्काल इसकी मरम्मत कराई जाए और बड़े-बड़े गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। क्योंकि सड़क सिर्फ ईंट, गिट्टी और तारकोल का नाम नहीं है... सड़क गांव के लोगों की जिंदगी, रोजी-रोटी और सुरक्षित आवागमन का रास्ता है। अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की इस आवाज को संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कब तक सुनते हैं... क्या सड़क की मरम्मत होगी? क्या इसका पुनर्निर्माण होगा? या फिर ग्रामीण इसी बदहाल सड़क पर आवागमन करने को मजबूर रहेंगे? इसी तरह के समाचार देखने के चैनल क़ो लाइक /सब्सक्राइब करें और बेल अवश्य दवाये।
    1
    समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड से इस वक्त की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है।
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड से इस वक्त की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है।
जी हां...
यह सड़क है विशनपुर अंभी पंचायत के वार्ड नंबर-01, करुआ गांव की, जो समस्तीपुर और एरौत मुसहरी को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण मुख्य सड़क है।
लेकिन सवाल यह है कि...
जब इस सड़क से होकर आम लोगों के साथ-साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि तक रोजाना गुजरते हैं, तो आखिर इस सड़क की बदहाली पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ रही?
ग्राउंड रिपोर्ट—
करीब 10 वर्षों से यह सड़क अपनी बदहाली का दंश झेल रही है।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं।
कहीं सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, तो कहीं गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस सड़क पर आए दिन लोग गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, गड्ढों के कारण कई बार टोटो पलट जाती है, जिससे टोटो में बैठे यात्रियों को चोट लगती है। वहीं बाइक सवार भी संतुलन बिगड़ने के कारण गिर जाते हैं और गंभीर रूप से घायल होने का खतरा बना रहता है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के बाद यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढा कितना गहरा है।
एंकर सवाल—
अब जरा सोचिए...
जिस सड़क से होकर रोजाना अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लोग गुजरते हैं,
उस सड़क की हालत अगर ऐसी है...
तो फिर ग्रामीण इलाकों में विकास किस स्तर तक पहुंचा है?
देश में आधुनिक तकनीक और स्पेस टेक्नोलॉजी से सड़क निर्माण की बात की जाती है।
तो ग्रामीणों का सवाल है—
क्या करुआ की यह सड़क भी उसी स्पेस टेक्नोलॉजी से बनी है?
क्योंकि अगर बनी है, तो इसकी हालत देखकर सवाल उठना लाजिमी है।
ग्रामीणों की मांग—
ग्रामीणों ने सरकार, स्थानीय विधायक, सांसद और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस सड़क की समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर फिलहाल सड़क का नया निर्माण संभव नहीं है, तो कम से कम तत्काल इसकी मरम्मत कराई जाए और बड़े-बड़े गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
क्योंकि सड़क सिर्फ ईंट, गिट्टी और तारकोल का नाम नहीं है...
सड़क गांव के लोगों की जिंदगी, रोजी-रोटी और सुरक्षित आवागमन का रास्ता है।
अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की इस आवाज को संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कब तक सुनते हैं...
क्या सड़क की मरम्मत होगी?
क्या इसका पुनर्निर्माण होगा?
या फिर ग्रामीण इसी बदहाल सड़क पर आवागमन करने को मजबूर रहेंगे?
इसी तरह के समाचार देखने के चैनल क़ो लाइक /सब्सक्राइब करें और बेल अवश्य दवाये।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर में निकली भव्य हर घर तिरंगा साइकिल रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। समाहरणालय परिसर से निकली रैली को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर सवार प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। रैली में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर राकेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एक राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।
    1
    समस्तीपुर में निकली भव्य हर घर तिरंगा साइकिल रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। समाहरणालय परिसर से निकली रैली को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर सवार प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
रैली में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर राकेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एक राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • हत्या के प्रयास मामले में भदौर पुलिस की कार्रवाई, विभीषण चौहान गिरफ्तार
    1
    हत्या के प्रयास मामले में भदौर पुलिस की कार्रवाई, विभीषण चौहान गिरफ्तार
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता को लेकर आयोजित हुआ फ्लैग मार्च, वार्डन ने कहा—बच्चों में बढ़ता है उत्साह:वार्डन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति और जागरूकता का भाव देखने को मिला। विद्यालय की वार्डन खुशबू कुमारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और उनमें उत्साह का संचार होता है। वहीं, विद्यालय के रात्रि प्रहरी श्याम कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसी तरह फ्लैग मार्च का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है।
    1
    मिर्जापुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता को लेकर आयोजित हुआ फ्लैग मार्च, वार्डन ने कहा—बच्चों में बढ़ता है उत्साह:वार्डन 
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति और जागरूकता का भाव देखने को मिला।
विद्यालय की वार्डन खुशबू कुमारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और उनमें उत्साह का संचार होता है। वहीं, विद्यालय के रात्रि प्रहरी श्याम कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसी तरह फ्लैग मार्च का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाला गिरोह का हुआ भंडाफोड़ । मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाला गिरोह का हुआ भंडाफोड़ । चोरी की गई पल्सर के साथ तीन चोर गिरफ्तार । जी हां आपने सही सुना मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेरी बरांठ निवासी शंभु राय के पुत्र राजीव राय, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी युगेश्वर पोद्दार के पुत्र प्रमोद पोद्दार तथा नवादा गांव निवासी मो. जहांगीर के पुत्र मो. सोनू के रूप में कि गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी बाइक चोरी के मामलों में आरोपित हैं। इस मामले में उक्त तीनों आरोपितों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने अब यह पता लगाने में जुट चुकी है कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी संगठित बाइक चोर गिरोह से संबंध है या नहीं।
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाला गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ।
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाला गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ।
चोरी की गई पल्सर के साथ तीन चोर गिरफ्तार ।
जी हां आपने सही सुना 
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने पूछताछ करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेरी बरांठ निवासी शंभु राय के पुत्र राजीव राय, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी युगेश्वर पोद्दार के पुत्र प्रमोद पोद्दार तथा नवादा गांव निवासी मो. जहांगीर के पुत्र मो. सोनू के रूप में कि गई है।
इस बाबत थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी बाइक चोरी के मामलों में आरोपित हैं। 
इस मामले में उक्त तीनों आरोपितों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं इस मामले में पुलिस ने अब यह पता लगाने में जुट चुकी है कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी संगठित बाइक चोर गिरोह से संबंध है या नहीं।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.