logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेगा विधिक सहायता शिविर को लेकर ज़बरदस्त तैयारी, चोपन में हुआ प्री-कैम्प का आयोजन सोनभद्र।दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को चोपन विकास खण्ड कार्यालय सभागार में प्री-कैम्प का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्री राम सुलीन सिंह के आदेश पर किया गया।प्री-कैम्प का संचालन राहुल, सिविल जज (सी.डी.) एवं पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों की सहभागिता रही तथा 67 पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि पंकज यादव, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ऋषिकान्त शुक्ला, पशु चिकित्सक डॉ अनुभव सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग पवन कुमार, बाल विकास अधिकारी शिवानी, राजस्व विभाग से लेखपाल चन्दन शर्मा, थाना चोपन से उपनिरीक्षक श्यामदेव यादव एवं डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी. सोनभद्र सत्यारमण त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया और बताया कि किस प्रकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग सरकारी लाभ उठा सकता है।सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि —“इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना है। निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और परामर्श सेवाओं के माध्यम से लोगों को सीधे न्याय से जोड़ा जाएगा।”उन्होंने यह भी बताया कि 22 फरवरी 2026 को विकास भवन, कलेक्ट्रेट सोनभद्र स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में होने वाले मेगा शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत और नगर निकाय जैसे विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान करेंगे।कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी. सोनभद्र सत्यारमण त्रिपाठी द्वारा किया गया।

11 hrs ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
09b89f8b-aff8-4d15-89a0-f15b26ea7dbd

मेगा विधिक सहायता शिविर को लेकर ज़बरदस्त तैयारी, चोपन में हुआ प्री-कैम्प का आयोजन सोनभद्र।दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को चोपन विकास खण्ड कार्यालय सभागार में प्री-कैम्प का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्री राम सुलीन सिंह के आदेश पर किया गया।प्री-कैम्प का संचालन राहुल, सिविल जज (सी.डी.) एवं पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों की सहभागिता रही तथा 67 पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि पंकज यादव, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ऋषिकान्त शुक्ला, पशु चिकित्सक डॉ अनुभव सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग पवन कुमार, बाल विकास अधिकारी शिवानी, राजस्व विभाग से लेखपाल चन्दन शर्मा, थाना चोपन से उपनिरीक्षक श्यामदेव यादव एवं डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी. सोनभद्र सत्यारमण त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया और बताया कि किस प्रकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग सरकारी लाभ उठा सकता है।सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि —“इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना है। निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और परामर्श सेवाओं के माध्यम से लोगों को सीधे न्याय से जोड़ा जाएगा।”उन्होंने यह भी बताया कि 22 फरवरी 2026 को विकास भवन, कलेक्ट्रेट सोनभद्र स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में होने वाले मेगा शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत और नगर निकाय जैसे विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान करेंगे।कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी. सोनभद्र सत्यारमण त्रिपाठी द्वारा किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे रावसट्रगंज–खलियारी मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। :बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हिरालाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज सीएचसी में जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से। एक पल की लापरवाही कैसे जानलेवा बन जाती है, यह हादसा उसी की एक और मिसाल बन गया है।
    1
    सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे रावसट्रगंज–खलियारी मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
:बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हिरालाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज सीएचसी में जारी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से। एक पल की लापरवाही कैसे जानलेवा बन जाती है, यह हादसा उसी की एक और मिसाल बन गया है।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।टक्कर इतनी प्रबल थी कि एक बाइक सवार ने तत्काल दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक जागरूकता की मांग तेज कर दी है।
    1
    सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।टक्कर इतनी प्रबल थी कि एक बाइक सवार ने तत्काल दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक जागरूकता की मांग तेज कर दी है।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोनभद्र के हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    सोनभद्र के हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौत हो गई।
ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by पत्रकार अमान खान
    1
    Post by पत्रकार अमान खान
    user_पत्रकार अमान खान
    पत्रकार अमान खान
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में रिहंद डैम के नाले को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम बच्ची पानी मे गिर गये, घटना के बाद पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया परंतु चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई वही किनारे पर पहुंचे पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया तो मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया। वही मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया,एसडीआरएफ ने लगभग 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव को मंगलवार दोपहर 3 बजे नदी से बरामद कर लिया , दोनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही इस मामले में डैम से तैरकर बाहर निकले मृतका के पति राहुल ने बताया कि रोज की भांति कल शाम को हम अपने पत्नी ऊषा उम्र 24 वर्ष और भतीजी उम्र 04 वर्ष को लेकर ट्यूब के सहारे वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक दोनों ट्यूब से फिसल गए जिससे वो दोनों नदी में गिर गए, मै तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गया पर मेरी पत्नी और भतीजी डूब गए। हमने डायल 112 को सूचना दिया इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बरामद किया, वही मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि कल ट्यूब पर बैठकर नाला पार कर रहे पति-, पत्नी और एक 04 वर्षीय बच्ची के पानी में गिर जाने से पत्नी और मासूम की डूब कर मौत हो गई आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    4
    सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में रिहंद डैम के नाले को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम बच्ची पानी मे गिर गये, घटना के बाद पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया परंतु चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई वही किनारे पर पहुंचे पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया तो मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया।
वही मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया,एसडीआरएफ ने लगभग 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव को मंगलवार दोपहर 3 बजे नदी से बरामद कर लिया , दोनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
वही इस मामले में डैम से तैरकर बाहर निकले मृतका के पति राहुल ने बताया कि रोज की भांति कल शाम को हम अपने पत्नी ऊषा उम्र 24 वर्ष और भतीजी उम्र 04 वर्ष को लेकर ट्यूब के सहारे वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक दोनों ट्यूब से फिसल गए जिससे वो दोनों नदी में गिर गए, मै तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गया पर मेरी पत्नी और भतीजी डूब गए। हमने डायल 112 को सूचना दिया इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बरामद किया,
वही मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि कल ट्यूब पर बैठकर नाला पार कर रहे पति-, पत्नी और एक 04 वर्षीय बच्ची के पानी में गिर जाने से पत्नी और मासूम की डूब कर मौत हो गई आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    user_ANOOP KUMAR
    ANOOP KUMAR
    पत्रकार रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र.... - 2 बाइको की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत - भयानक हादसे में तीन अन्य घायल, मचा हड़कंप - आस पास के लोगों द्वारा तुरंत 108 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी वैनी लें जाया गया - अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने देखते ही हिरालाल को मृतक घोषित कर दिया - जितेन्द्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर - सूचना पर मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी गईं है - पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी - रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास की घटना।
    1
    सोनभद्र....
- 2 बाइको की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत
- भयानक हादसे में तीन अन्य घायल, मचा हड़कंप 
- आस पास के लोगों द्वारा तुरंत 108 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी वैनी लें जाया गया 
- अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने देखते ही हिरालाल को मृतक घोषित कर दिया 
- जितेन्द्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर
- सूचना पर मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी गईं है 
- पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी 
- रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास की घटना।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरुखाड में स्थित नेशनल हाईवे एनएच-39 पर बालू से लदा एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना मंगलवार देर रात लगभग 3:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जोरुखाड निवासी विश्वामित्र कुशवाहा ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत घर से बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बालू से लदा टिपर सड़क पर पलटा हुआ है। उन्होंने बताया कि टिपर का नंबर UP64AT4998 है और यह वाहन कुडवा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रात में चलने वाले भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    सोनभद्र विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरुखाड में स्थित नेशनल हाईवे एनएच-39 पर बालू से लदा एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना मंगलवार देर रात लगभग 3:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जोरुखाड निवासी विश्वामित्र कुशवाहा ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत घर से बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बालू से लदा टिपर सड़क पर पलटा हुआ है। उन्होंने बताया कि टिपर का नंबर UP64AT4998 है और यह वाहन कुडवा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रात में चलने वाले भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सोनभद्र।थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत बेलवादह बन्धा/नदी पार करते समय एक महिला एवं एक बच्ची की डूबने से मृत्यु होने तथा SDRF टीम एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा शवों को बरामद करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की बाइट-
    1
    सोनभद्र।थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत बेलवादह बन्धा/नदी पार करते समय एक महिला एवं एक बच्ची की डूबने से मृत्यु होने तथा SDRF टीम एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा शवों को बरामद करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की बाइट-
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.