मधेपुरा में कुख्यात का ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’? गिरफ्तारी के बाद निजी सफारी से कोर्ट, होटल में खाना और वायरल रील से उठे सवाल बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शंकरपुर थाना कांड के नामजद अभियुक्त अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को पुलिस वाहन की जगह निजी सफारी से ले जाया गया और रास्ते में होटल में भोजन भी कराया गया। ताजा मामला मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना कांड संख्या 240/25 से जुड़ा है। पुलिस ने मधेली वार्ड 13 निवासी अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय तक की यात्रा के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल रील में देखा जा सकता है कि अभियुक्त बिना हथकड़ी के निजी वाहन—बताया जा रहा है कि सफारी—में बैठा है। रास्ते में होटल में भोजन करता दिख रहा है और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वीडियो भी बनवाया गया। एक रील में “आज जेल हुई, कल बेल हुई” जैसे गाने पर दबंग अंदाज में प्रस्तुति भी दिख रही है। इन वीडियो में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार समेत कई पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। इससे आम लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पुलिस की मानक प्रक्रिया के अनुरूप है? “कुख्यात का वीआईपी ट्रीटमेंट?” “निजी वाहन से कोर्ट ले जाने पर सवाल” “होटल में भोजन और रील—किसकी जिम्मेदारी?” जानकारी के अनुसार, अंकज कुमार पर मधेपुरा के शंकरपुर थाना के अलावा सुपौल जिले के कई थानों में हत्या, लूट समेत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 के चर्चित शिक्षक राम बाबू हत्याकांड में भी वे नामजद अभियुक्त रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हों, ऐसे में इस तरह के दृश्य कानून के भय को कमजोर करते हैं। अब सवाल यह है कि क्या एक नामजद और कुख्यात अभियुक्त को निजी वाहन से ले जाना नियमों के अनुरूप है? क्या रास्ते में होटल में रुकना और सोशल मीडिया पर रील बनाना पुलिस की निगरानी में संभव हुआ? फिलहाल निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों पर हैं कि इस पूरे मामले की जांच होती है या नहीं और अगर हुई तो क्या कार्रवाई सामने आती है।
मधेपुरा में कुख्यात का ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’? गिरफ्तारी के बाद निजी सफारी से कोर्ट, होटल में खाना और वायरल रील से उठे सवाल बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शंकरपुर थाना कांड के नामजद अभियुक्त अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को पुलिस वाहन की जगह निजी सफारी से ले जाया गया और रास्ते में होटल में भोजन भी कराया गया। ताजा मामला मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना कांड संख्या 240/25 से जुड़ा है। पुलिस ने मधेली वार्ड 13 निवासी अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन
गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय तक की यात्रा के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल रील में देखा जा सकता है कि अभियुक्त बिना हथकड़ी के निजी वाहन—बताया जा रहा है कि सफारी—में बैठा है। रास्ते में होटल में भोजन करता दिख रहा है और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वीडियो भी बनवाया गया। एक रील में “आज जेल हुई, कल बेल हुई” जैसे गाने पर दबंग अंदाज में प्रस्तुति भी दिख रही है। इन वीडियो में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार समेत कई पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। इससे आम लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पुलिस की मानक प्रक्रिया के अनुरूप है? “कुख्यात का वीआईपी ट्रीटमेंट?” “निजी वाहन से कोर्ट ले जाने पर सवाल” “होटल में भोजन और रील—किसकी जिम्मेदारी?” जानकारी के अनुसार, अंकज कुमार
पर मधेपुरा के शंकरपुर थाना के अलावा सुपौल जिले के कई थानों में हत्या, लूट समेत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 के चर्चित शिक्षक राम बाबू हत्याकांड में भी वे नामजद अभियुक्त रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हों, ऐसे में इस तरह के दृश्य कानून के भय को कमजोर करते हैं। अब सवाल यह है कि क्या एक नामजद और कुख्यात अभियुक्त को निजी वाहन से ले जाना नियमों के अनुरूप है? क्या रास्ते में होटल में रुकना और सोशल मीडिया पर रील बनाना पुलिस की निगरानी में संभव हुआ? फिलहाल निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों पर हैं कि इस पूरे मामले की जांच होती है या नहीं और अगर हुई तो क्या कार्रवाई सामने आती है।
- मुंह देखेब नमाज के1
- है kos d fuofyikxhk1
- मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार को रतनपट्टी मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। घायल चालक की पहचान मधेपुरा थाना क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड संख्या 2 निवासी कुमोद कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच प्रतापनगर वार्ड संख्या 2 निवासी अंशु कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र कुमार जितेश ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट --डॉ. जितेंद्र कुमार जितेश बाइट ---स्थानीय लोग4
- piz सपोर्ट करे1
- सोमवार के देर शाम सौर बाजार थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयात अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान द्वारा होली को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च1
- सुपौल में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुपौल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को सुपौल थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसकी जानकारी सुपौल पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से आज सोमवार शाम 7:30 बजे साझा की गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल एवं वाहन के माध्यम से मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रहे, आपसी भाईचारा बना रहे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके, इसी उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। फ्लैग मार्च में संबंधित थाना अध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की भागीदारी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती, वाहन जांच एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि होली पर्व के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।1
- #shuruapps #madhepura1
- मैं बालकृष्ण निराला, बिहार के मधेपुरा (सिंहेश्वर) की मिट्टी से ताल्लुक रखता हूँ। मेरा हमेशा से एक ही सपना था— गायक बनना। आज 5 साल की मेहनत के बाद, मैं मैथिली, मगही और भोजपुरी गीतों के जरिए अपनी संस्कृति को आवाज दे रहा हूँ। 🌟 मेरे बारे में कुछ खास: संगीत का अनुभव: पिछले 5 वर्षों से गायकी के क्षेत्र में सक्रिय। शिक्षा: 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की, और अब पूरा समय अपने पैशन को दे रहा हूँ। क्षेत्र: मैथिली, मगही और भोजपुरी संगीत। मेरा लक्ष्य: अपनी क्षेत्रीय भाषा के संगीत को ग्लोबल लेवल पर ले जाना। 📱 मुझसे यहाँ जुड़ें: YouTube: Gupta Music 2.0 🎥 Instagram: @NKKrishna001 Facebook: Singer Balkrishna Kumar Nirala Facebook Page: MS LD Film World सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। मधेपुरा के एक छोटे से गांव से निकलकर इस मुकाम तक पहुँचना सिर्फ शुरुआत है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे! ❤️ #BalkrishnaNirala #Singer #MaithiliSinger #BhojpuriArtist #BiharTalent #MusicJourney #Madhepura #GuptaMusic #ViralPost1