झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद उसने सुसाइड कर लिया। झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद उसने सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2:00 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे पर लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जागे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात शुक्रवार की रात को रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव से सामने आई है। युवक ने बेटे की हत्या कर खुद क्यों जान दी, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। .
झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद उसने सुसाइड कर लिया। झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद उसने सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2:00 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे पर लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जागे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात शुक्रवार की रात को रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव से सामने आई है। युवक ने बेटे की हत्या कर खुद क्यों जान दी, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। .
- तीन को लाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया। लाखों की नकदी पकड़ी बैंक अकाउंट होल्ड कराए।1
- झांसी थाना रक्सा क्षेत्र में गांव ढीमरपुरा में मां के साथ सो रहे तीन साल के मासूम को उठाकर पिता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है lऔर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। शनिवार सुबह महिला ने पति व बेटे के शव बंद कमरे में देखे तो चीख पड़ी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव ढीमरपुरा निवासी प्रेम सिंह पत्नी, बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार देर रात पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ आंगन में बिछौना बिछाकर सो गई। जबकि प्रेम सिंह किसी शादी समारोह में गया था।आधी रात के बाद वह घर लौटा। उसने चुपके से मां के बगल में सो रहे तीन साल के मासूम बेटे भरत को गोद में उठाकर कमरे में ले गया। वहां चाकूओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर स्वयं रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। शनिवार करीब साढ़े तीन बजे पत्नी को आहट हुई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो चीख पड़ी। प्रेम सिंह का शव फंदे पर झूल रहा था।जबकि बेटे भरत का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कप मच गया। सूचना पर सीओ सदर रामवीर सिंह, डायल-112, थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप सिंह, फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- झांसी थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026 में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 25.04.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगरा हाट क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ से तीन अभियुक्तों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त बृजेन्द्र राजपूत एवं उसके सहयोगियों के मध्य व्हाट्सएप्प चैट एवं ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट के माध्यम से संचालित नेटवर्क का खुलासा हुआ। अभियुक्त नीरज निरंजन के मोबाइल में मास्टर/एजेंट/क्लाइंट आईडी, लेजर, कैश ट्रांजैक्शन एवं कमीशन से संबंधित डेटा प्राप्त हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि ऑनलाइन सट्टा साइट पर कुल 2,07,527/- रुपये के क्वाइन संचालित हो रहे थे तथा विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टा धनराशि का लेन-देन किया जा रहा था। जांच में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 12,55,963/- रुपये तथा एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644/- रुपये का ट्रांजैक्शन पाया गया, जो कुल 24,36,626/- रुपये की धनराशि को दर्शाता है, उक्त धनराशि के बैंक अकाउंट्स को फ़्रीज कराया जा रहा है। अभियुक्त हरेन्द्र सिंह परिहार उर्फ लल्ला परिहार के संबंध में जांच करने पर उसके बैंक खाते से 1,00,747/- रुपये का सट्टा लेन-देन पाया गया। वहीं अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ विजय परिहार द्वारा पूछताछ में यह स्वीकार किया गया कि उसने ऑनलाइन सट्टा खेलने हेतु आईडी प्राप्त की थी और वह लगभग 5,00,000/- रुपये सट्टे में हार चुका है। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह अपने व्यक्तिगत खाते का प्रयोग न कर अन्य व्यक्तियों/रिश्तेदारों के खातों के माध्यम से धनराशि का लेन-देन करता था। इसके अतिरिक्त मुख्य अभियुक्त बृजेन्द्र राजपूत के एचडीएफसी बैंक खातों की जांच के दौरान 75,520/- रुपये (सेविंग खाता) एवं 39,346/- रुपये (करंट खाता) की धनराशि पाई गई, जिसे कुल 1,14,866/- रुपये होल्ड कराया गया है। समस्त वित्तीय लेन-देन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्तगण संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर नियमानुसार मुकदमा उपरोक्त में धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत समय करीब 12:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया एवं मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।4
- झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एक पिता ने ही अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक साथ हुई दो मौत से गांव में हड़कम्प मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटना के कारणों का सच तलाशने में जुटी गई है। मृतक का नाम प्रेम केवट पुत्र काशीराम डिमरपुरा बताया गया है। मृत बेटे का नाम भरत था। प्रथम दृष्टता मृतक प्रेम शराब का आदि बताया जा रहा हैं, जिसने शराब के नशे में यह ख़ौफ़नाक कदम उठाया। वही पुलिस घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।4
- परिजनों को बताई प्रेमी संग खुश रहने की बात शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- Jhansi : पिता ने अपने ही 3 साल के बेटे का गला रे@त दिया फिर खुद भी लटक गया पूरी घटना रक्सा थाना क्षेत्र की है.... #Jhansi #jhansinews #thenewstantra #news #raksha1
- उरई (जालौन) 24 अप्रैल। गाजीपुर जिले के गांव कटरिया में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर विश्वकर्मा समाज में आक्रोश देखा गया है। आज अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो विश्वकर्मा समाज के लोग जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला अधिकारी राजेश पांडे को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर जिले के थाना करण्डा के अन्तर्गत गांव कटरिया में दबंग सवर्ण जाति विशेष के युवाओं द्वारा विश्वकर्मा समाज के सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बलात्कार किया गया और हत्या करके गंगा नदी के किनारे फेंक दिया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और हाल-चाल जानने के लिए 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विश्वकर्मा समाज के नेता पूर्व मंत्री राम श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक डेलिगेशन गाजीपुर के गांव कटारिया पहुंचा तो गांव के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशु ने पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों के साथ मिलकर पथराव कर दिया जिसमें पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित तमाम नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मांग कि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशू और पथराव करने वाले गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाये। निशा विश्वकर्मा के हथियारों को फांसी की सजा दी जाए ।पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाये तथा 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। घटना स्थल पर लापरवाही बरतने वाले सीओ सिटी गाज़ीपुर और थाना अध्यक्ष करण्डा सहित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए आदि मांगें की है। इस मौके पर रामलाल विश्वकर्मा, राम लक्ष्मण शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ पप्पू रूरा, शैलेन्द्र विश्वकर्मा,अतर सिंह राठौर,श्याम बाबू विश्वकर्मा,दुलीचंद विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, महेश शिरोमणि, लल्लू भैया विश्वकर्मा, मैयादीन पांचाल, गोविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,नीलकमल विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा मनीष विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश विश्वकर्मा,डा कमलकांत विश्वकर्मा,आशाराम विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा गौरव विश्वकर्म, जितेश एडवोकेट, राजेश विश्वकर्मा एडवोकेट, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रयाग नारायण विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, हर्षद मोहन विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, मयंक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अमरीश विश्वकर्मा, जलज विश्वकर्मा, कैलाश बाबू विश्वकर्मा, अवधेश शर्मा, विपिन ओझा, जीतू विश्वकर्मा, हनुमंत विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा सहित तमाम विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।3
- झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने विजय परिहार, लला परिहार सहित तीन को लाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया। लाखों की नकदी पकड़ी बैंक अकाउंट होल्ड कराए।1