सौंसर BMO डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों का मोर्चा पांढुर्णा:-मांगें अनसुनी, 17 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल… स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट। सौंसर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। BMO डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ अब स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खुला मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और मांगें रखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने 17 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते सौंसर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो और उग्र रूप भी ले सकता है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करेगा और कब तक इस हड़ताल का समाधान निकलेगा?
सौंसर BMO डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों का मोर्चा पांढुर्णा:-मांगें अनसुनी, 17 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल… स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट। सौंसर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। BMO डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ अब स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खुला मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और मांगें रखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने 17 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते सौंसर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो और उग्र रूप भी ले सकता है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करेगा और कब तक इस हड़ताल का समाधान निकलेगा?
- गंज थाना पुलिस की कार्यवाही श्री जटाशंकर मंदिर धाम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔹 *चोरी गया चांदी का सामान एवं नगदी बरामद* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। 🔹इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को फरियादी मनीष सिंह रघुवंशी, निवासी ग्राम राठीपुर द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री जटाशंकर मंदिर धाम से श्री हनुमान जी के चांदी के आभूषण (तिलक, बोहे, हाथ एवं पैर की पट्टियां) तथा दान पेटी से लगभग 3000 रुपये नगद चोरी कर लिये गये हैं। प्रकरण में थाना गंज में *अपराध क्रमांक 101/26 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राठीपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का चांदी का सामान बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास पिता मोजीलाल मालवी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ससुद्रा थाना आमला बताया तथा जटाशंकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। 🔹आरोपी के कब्जे से श्री हनुमान जी की मूर्ति के चांदी के तिलक, हाथ एवं पैर के कड़ेनुमा पट्टे, बोहे तथा नगद 2,500 रुपये बरामद किये गये। 🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। 🔹 *विशेष योगदान* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा, प्रधान आरक्षक मंतराम सरयाम, आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक नरेन्द्र धुर्वे एवं आरक्षक नवीन रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।1
- छिंदवाड़ा गोधूलि वृद्धाश्रम में जैन बंधुओं ने मनाया उपकार दिवस, बुजुर्गों को भोजन कराया छिंदवाड़ा। स्वर्णपुरी के संत कहान गुरुदेवश्री के 137वें उपकार दिवस और अक्षय तृतीया पर अहिंसा प्रेमी जैन बंधु ने आज रविवार दोपहर 2 बजे गोधूलि वृद्धाश्रम पहुंचे। दीपक राज जैन, ऊषा किरण जैन समेत जैन परिवार ने बुजुर्गों को स्वादिष्ट भोजन कराया, पंखे लगाए, पौधारोपण किया और पक्षियों के लिए घरौंदे व जलपात्र स्थापित किए। जिनशासन सेवक सन्मत जैन की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य हुआ। दीपक राज जैन ने जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और ग्रीष्म में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। बुजुर्गों ने जैन बंधुओं को आशीर्वाद दिया।1
- *छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो गंभीर* अमरवाड़ा: छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिंडई डबीर पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। *सड़क किनारे मिले बेसुध, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल* स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद बाइक सड़क किनारे गिरी पड़ी थी और तीनों युवक आसपास बेसुध हालत में थे। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। *शिनाख्त जारी, हादसे की जांच में जुटी पुलिस* पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक और घायल युवकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सिंगोड़ी पुलिस ने मामला जांच में लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परमं पूज्य संत श्री आशाराम जी गोशाला खजरीं द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छाछ सेवा अनवरत जारी है ।यह सेवा श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से की जा रही है । प्रति रविवार बस स्टैंड पर हजारों राहगीरों द्वारा छाछ का लाभ लिया जा रहा है ।इस सेवा में खजरीं गोशाला के संचालक जय राम भाई और समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई के अलावा बहुत से साधक भाई बहन सेवाए दे रहे है ।1
- Wcl क्वार्टर आवंटन में फर्जीवाड़ा एक कामगार को चार चार क्वार्टर एलर्ट 50-50 किलोमीटर से अरे1
- Post by Namdev gujre Khabar bhart news1
- शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी खेतों की नरवाई मे लगाई जा रही है,आगजनी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश । नपा का एक फायर वाहन हुआ ख़राब एक वाहन लगातार बुझा रहा है आग मुलताई। इन दिनों लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है अधिकांश जगहों पर खेतों की नरवाई मे आग लगाने से खेत की फसल कृषि उपकरण और भी अन्य सामान आगजनी का शिकार हो रहे है। जानकारी अनुसार एक दिन मे चार से पांच जगहों पर नपा की दमकल टीम आग बुझा रही है, बताया जा रहा है कि मुलताई नगर पालिका के पास दो दमकल वाहन है जिसमे से एक ख़राब हो जाने से सुधार के लिए बैतूल भेजा गया है वही बचा एक वाहन लगातार आग बुझाने मे लगा है। नगर पालिका की पीआईसी की बैठक मे नया फायर वाहन खरीदने का प्रस्ताव पिछली बैठक मे लिया गया था फिर भी पुराने वाहन कों सुधार कर काम चलाया जा रहा है। शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी नरवाई मे आग लगाई जा रही है जिससे नपा के एक फायर वाहन पर भार बढ़ गया है।1
- सांसद बंटी साहू ने 26 लाख के छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम में सांसद बंटी विवेक साहू ने 26 लाख के दो नए टेराफ्लेक्स सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का आज रविवार शाम 6 बजे शुभारंभ किया। खिलाड़ियों के साथ खेलकर उन्होंने हौसला बढ़ाया। सांसद ने कहा, इससे खिलाड़ियों का स्तर तेजी से सुधरेगा। उन्होंने ग्रास फील्ड निर्माण का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुल 10 करोड़ से अधिक की खेल सौगातें दिलाईं।1
- सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1