बांदा जनपद 20/4/026 शादी के दिन ही स्मार्ट मीटर से बिजली गुल! दूल्हा बरात लेकर पहुंचा DM ऑफिस; बोला- घर में दुल्हन को कैसे लाएं बांदा में अपनी शादी से ठीक पहले स्मार्ट मीटर से बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान दूल्हे ने बारातियों संग बैंड-बाजे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उसने कहा कि बिजली के बिना दुल्हन को घर लाना मुश्किल है. यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है. शादी के दिन ही स्मार्ट मीटर से बिजली गुल! दूल्हा बरात लेकर पहुंचा DM ऑफिस; बोला- घर में दुल्हन को कैसे लाएं दूल्हे का बारातियों संग DM ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन बांदा में एक युवक की शादी से ठीक पहले स्मार्ट मीटर से बिजली गुल हो गई. ऐसे में वह बढ़े हुए बिल से परेशान होकर बारातियों संग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर. दुल्हे के साथ बैंड-बाजे वाले भी थे, जहां बारातियों संग अनोखा प्रदर्शन किया गया. दुल्हे ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि बिना बिजली के दुल्हन को घर कैसे घर में लाया जा सकता है. स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर दूल्हा और बारातियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी. कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है. घर में दुल्हन को अंधेरे में कैसे लाएं? दूल्हे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है. कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह घर में दुल्हन को अंधेरे में कैसे लाएं? इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. उसका कहना है स्मार्ट मीटर लगने से बिल बढ़े हैं, जिसे चुकाना मुश्किल हो गया है. मनमानी, बिजली कटौती जिले की समस्या इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने प्रीपेड मीटरों की मनमानी और बिजली कटौती को पूरे जिले की समस्या बताया. उन्होंने कहा कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं. रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है. बैलेंस खत्म होने के 3 दिन तक नहीं केटेगी बिजली नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है. यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है. हालांकि, अब बैलेंस खत्म होने के बाद भी अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक की बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, UPPCL ने यगह नया आदेश जारी किया है.

- Post by Rohit Kumar2
- Post by Kanhaiya lal1
- हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार: अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई जसवंतनगर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह सोमवार को जसवंतनगर थाने में अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाठकपुरा से धनुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए स्थान पर एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ विजय कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम धनुआ, थाना जसवंतनगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूस पर 8 MM KF अंकित था। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने गांव में पुरानी रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी युवक ने 10 अप्रैल को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ विजय कुमार के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को मौके पर ही सील कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप पर भी अपलोड की गई है।1
- इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है। उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके। ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके। गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।1
- Post by विनोद राजपूत1
- सत्यपथ यात्रा के चौथे दिन पूज्य संत समाज के हुए प्रवचन भिंड , अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज द्वारा सत्य पथ धर्म यात्रा की जा रही है जिसमें महाराज जी भिंड जिले की परिक्रमा पैदल ही कर रहे हैं आज सत्य पथ धर्म यात्रा का टीकरी के भक्तों ने सम्मान किया आज पद यात्रा लहार मेहनी माता मंदिर, काकशी सरकार मंदिर सहित कई गांव टोलो में संत समाज ने आम जन को प्रवचन देते हुए कहा कि कन्या ,बुजुर्ग , पेड़,गौ ,नदी जीवंत ईश्वर इनके प्रति हर हाल में हो सम्मान का भाव महाराज जी ने सामूहिक परिवार परम्परा टूटने पर चिंता व्यक्त की साथ ही महाराज ने कहा बच्चों को माता पिता मोबाइल देने से बच्चे ,आपसी सद्भाव प्रेम के बिना समाज का नैतिक बिकास हो पाना मुश्किल ,महाराज जी ने लड़ाई झगड़ों को पूरी तरह तिलांजलि देने की अपील की ,सभी नौजवानो से कहा नशा नाश की जड़ है नशा छोड़कर परिवार को शिक्षित बनाओ आज की पद यात्रा में पूज्य संत रंजीतानंद जी महाराज , पूज्य संत पुरुषोत्तम दास जी महाराज, पूज्य संत मोहन दास जी महाराज पूज्य संत मूर्तिदास जी महाराज रौन,पूज्य संत अयोध्यादास जी महाराज के अलावा समाज सेवियों में जीतू भदौरिया जामपुरा, कुलदीप सिंह भदौरिया,अनुराग सिंह भदौरिया सहित कई ग्रामीण जन शामिल रहे2
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Kanhaiya lal1