logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

2 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago
0f9d5b19-ae6d-4bb8-b4f2-678e01190519
64c9ee8e-86e6-4348-b957-4391f7986bb4

शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

More news from बिहार and nearby areas
  • चावल नही गिरने से रोटेशन बंद तो पैक्स के पास धान खरीद का रुपया नही एस एफ सी डीएम ने कहा तीन से चार दिन में एफआरके की समस्या का निदान जिला सहकारिता कार्यालय जहां से है धान खरीद बंद शेखपुरा - एफआरके की समस्या दूर नही होने से पिछले एक पखवारे से जिला में सरकारी दर पर धान खरीद पर पूर्ण रूपेण ब्रेक लगा हुआ है। पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद बंद हो जाने से किसानों को मजबूरी में औने पौने दाम में धान को व्यपारियो के यहां बेचना पड़ रहा है। व्यपारी भी मिले इस अवसर का जमकर लाभ उठा रहे है। पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने कहा कि दो - दो लॉट चावल एसएफसी को दे दिया गया है पर एसएफसी के द्वारा पैक्स को बिल नही दिया जा रहा है जिस कारण से सरकार की ओर से सीसी नही दिया जा रहा है। अब किसी भी पैक्स के पास धान खरीदने का रुपया नही है जिस कारण से धान खरीद बंद है। अध्यक्ष ने कहा कि इतना ही नही एसएफसी के द्वारा बिल नही दिए जाने के कारण पैक्स को पहले मिले सीसी का बेमतलब में सूद भरना पड़ रहा है। एफआरके नही होने से एसएफसी चावल नही ले रहा है जिस कारण रोटेशन नही होने पैक्स का खजाना पूरी तरह से खाली है और धान खरीद बंद है। व्यपारी के यहां धान बेचने पर मजबूर मखदुमपुर के किसान अमरेंद्र कुमार, देवेन्द्र यादव आदि ने कहा कि पहले तो अक्टूबर में आये तूफान में फसल को बर्बाद किया और जो धान उपजा उसे भी औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 28 फरबरी तक ही धान की खरीद होगी और उसपर भी धान खरीद बंद है। आइये जाने की क्या है एफआरके. एफआरके एक मल्टी विटामिन पोषक तत्व है जो एक क्विंटल धान कुटाई के दौरान एक किलो एफआरके मिलाया जाता है। चावल में एफआरके मिलाए जाने के बाद ही एफआरके टैग दिया जाता है। सरकार की ओर से एफआरके देने के लिए यूपी की कम्पनी झुनझुनबाला को टैग किया है। यह कम्पनी एसएफसी को पोषक तत्त्व एफआरके देती है तथा एसएफसी के द्वारा मुफ्त में एफआरके मिलरों को देती है। इसके बाद मिलर के द्वारा एफआरके टैग लगा चावल एसएफसी को दिया जाता है तब एसएफसी पैक्स को बिल देती है फिर पैक्स को सरकार की ओर से सीसी दिया जाता है। सरकार से टैग कम्पनी के द्वारा एसएफसी को एफआरके दिया ही नही जा रहा है इस कारण से धान खरीद का चेन टूट गया है और इसका फल किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस सम्बंध में एसएफसी के डीएम रवि कुमार ने कहा कि एफआरके जिला को उपलब्ध कराने के लिए मेरे स्तर से और डीएम के स्तर से निगम व कम्पनी दोनों को कई दफा पत्राचार किया गया है। एसएफसी डीएम ने कहा कि दो से तीन दिन में इस समस्या का सामाधान कर लिया जाएगा। अबतक 2793 किसानों से 18243 एमटी धान की खरीद. जिला में अबतक 2793 किसानों से कुल 18243 एमटी धान की खरीद की गई है। डीसीओ प्रवीण कुमार सिंहा ने बताया कि खरीद का चेन टूट जाने के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। अबतक एसएफसी को 1740 एमटी चावल दिया जा चुका है। इस साल जिला को 28662 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिला में धान बेचने के लिए कुल 11083 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन दिया है। आप इसके बारे में क्या चाहते हैं कॉमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखें. खबर देखने के लिये धन्यवाद.
    1
    चावल नही गिरने से रोटेशन बंद तो पैक्स के पास धान खरीद का रुपया नही
एस एफ सी डीएम ने कहा तीन से चार दिन में एफआरके की समस्या का निदान
जिला सहकारिता कार्यालय जहां से है धान खरीद बंद
शेखपुरा - एफआरके की समस्या दूर नही होने से पिछले एक पखवारे से जिला में सरकारी दर पर धान खरीद पर पूर्ण रूपेण ब्रेक लगा हुआ है। पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद बंद हो जाने से किसानों को मजबूरी में औने पौने दाम में धान को व्यपारियो के यहां बेचना पड़ रहा है। व्यपारी भी मिले इस अवसर का जमकर लाभ उठा रहे है। पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने कहा कि दो - दो लॉट चावल एसएफसी को दे दिया गया है पर एसएफसी के द्वारा पैक्स को बिल नही दिया जा रहा है जिस कारण से सरकार की ओर से सीसी नही दिया जा रहा है। अब किसी भी पैक्स के पास धान खरीदने का रुपया नही है जिस कारण से धान खरीद बंद है। अध्यक्ष ने कहा कि इतना ही नही एसएफसी के द्वारा बिल नही दिए जाने के कारण पैक्स को पहले मिले सीसी का बेमतलब में सूद भरना पड़ रहा है। एफआरके नही होने से एसएफसी चावल नही ले रहा है जिस कारण रोटेशन नही होने पैक्स का खजाना पूरी तरह से खाली है और धान खरीद बंद है। व्यपारी के यहां धान बेचने पर मजबूर मखदुमपुर के किसान अमरेंद्र कुमार, देवेन्द्र यादव आदि ने कहा कि पहले तो अक्टूबर में आये तूफान में फसल को बर्बाद किया और जो धान उपजा उसे भी औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 28 फरबरी तक ही धान की खरीद होगी और उसपर भी धान खरीद बंद है।
आइये जाने की क्या है एफआरके.
एफआरके एक मल्टी विटामिन पोषक तत्व है जो एक क्विंटल धान कुटाई के दौरान एक किलो एफआरके मिलाया जाता है। चावल में एफआरके मिलाए जाने के बाद ही एफआरके टैग दिया जाता है। सरकार की ओर से एफआरके देने के लिए यूपी की कम्पनी झुनझुनबाला को टैग किया है। यह कम्पनी एसएफसी को पोषक तत्त्व एफआरके देती है तथा एसएफसी के द्वारा मुफ्त में एफआरके मिलरों को देती है। इसके बाद मिलर के द्वारा एफआरके टैग लगा चावल एसएफसी को दिया जाता है तब एसएफसी पैक्स को बिल देती है फिर पैक्स को सरकार की ओर से सीसी दिया जाता है। सरकार से टैग कम्पनी के द्वारा एसएफसी को एफआरके दिया ही नही जा रहा है इस कारण से धान खरीद का चेन टूट गया है और इसका फल किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस सम्बंध में एसएफसी के डीएम रवि कुमार ने कहा कि एफआरके जिला को उपलब्ध कराने के लिए मेरे स्तर से और डीएम के स्तर से निगम व कम्पनी दोनों को कई दफा पत्राचार किया गया है। एसएफसी डीएम ने कहा कि दो से तीन दिन में इस समस्या का सामाधान कर लिया जाएगा।
अबतक 2793 किसानों से 18243 एमटी धान की खरीद.
जिला में अबतक 2793 किसानों से कुल 18243 एमटी धान की खरीद की गई है। डीसीओ प्रवीण  कुमार सिंहा ने बताया कि खरीद का चेन टूट जाने के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। अबतक एसएफसी को 1740 एमटी चावल दिया जा चुका है। इस साल जिला को 28662 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिला में धान बेचने के लिए कुल 11083 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन दिया है। आप इसके बारे में क्या चाहते हैं कॉमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखें. खबर देखने के लिये धन्यवाद.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Atmanand Singh
    1
    Post by Atmanand Singh
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • केंद्र सरकार के बजट में बिहार के लिए विशेष एवं बिहार के बजट में लखीसराय को मिला मेडिकल कॉलेज साथ ही साथ किसानों को अब कर्पूरी सम्मान योजना के अंतर्गत ₹3000 प्रतिवर्ष दिया जाएगा
    1
    केंद्र सरकार के बजट में बिहार के लिए विशेष एवं बिहार के बजट में लखीसराय को मिला मेडिकल कॉलेज साथ ही साथ किसानों को अब कर्पूरी सम्मान योजना के अंतर्गत ₹3000 प्रतिवर्ष दिया जाएगा
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया। तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
    1
    पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया।
तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • चकदिन हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, सरमेरा बनी चैंपियन, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावॉ प्रखंड के चकदिन हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज लालबीघा और सरमेरा की टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कई रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल खेला गया। फाइनल मैच में लालबीघा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमेरा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और टूर्नामेंट की विजेता बनी। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि त्रिनयन नारायण कुमार और अमित कुमार ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।
    1
    चकदिन हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, सरमेरा बनी चैंपियन,
एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावॉ प्रखंड के चकदिन हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज लालबीघा और सरमेरा की टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कई रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल खेला गया।
फाइनल मैच में लालबीघा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमेरा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और टूर्नामेंट की विजेता बनी।
मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि त्रिनयन नारायण कुमार और अमित कुमार ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    49 min ago
  • Post by Ramdeo Chaudhary
    1
    Post by Ramdeo Chaudhary
    user_Ramdeo Chaudhary
    Ramdeo Chaudhary
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पर हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार, पिता छोटेलाल राम, निवासी कनहौली गांव, थाना जयरामपुर, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। इस संबंध में जयरामपुर थाना कांड संख्या 79/25 दर्ज है। जानकारी के अनुसार पुलिस पर हमला की घटना को लेकर जयरामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में जयरामपुर थानाध्यक्ष पियूष कुमार ने रविवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर हमला करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    1
    जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पर हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार, पिता छोटेलाल राम, निवासी कनहौली गांव, थाना जयरामपुर, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। इस संबंध में जयरामपुर थाना कांड संख्या 79/25 दर्ज है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पर हमला की घटना को लेकर जयरामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में जयरामपुर थानाध्यक्ष पियूष कुमार ने रविवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर हमला करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में सदर प्रखंड के दुगाय गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती सप्ताह के आयोजन के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी ने की, जबकि संचालन विहिप के जिला मंत्री बंटी ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और समरस समाज की स्थापना में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी को दलित समाज में प्रमुख समाज सुधारक के रूप में स्मरण किया जाता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में इतिहास से जुड़े विभिन्न संदर्भों का उल्लेख करते हुए वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी राय रखी।
    1
    लखीसराय।  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में   सदर  प्रखंड के दुगाय गांव में संत शिरोमणि रविदास   जयंती सप्ताह के आयोजन के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी ने की, जबकि संचालन विहिप के जिला मंत्री बंटी ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और समरस समाज की स्थापना में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी को दलित समाज में प्रमुख समाज सुधारक के रूप में स्मरण किया जाता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में इतिहास से जुड़े विभिन्न संदर्भों का उल्लेख करते हुए वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी राय रखी।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय जिले की रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में डोरी एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे राम आशीष यादव की पत्नी के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जप्ती वारंट जारी की गई थी जिसको लेकर तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने अपने दलबल के साथ झिनौरा गांव पहुंचकर विधि संगत कुर्की जप्ती की कार्यवाही पूरी किया।
    1
    लखीसराय जिले की रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में डोरी एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे राम आशीष यादव की पत्नी के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जप्ती वारंट जारी की गई थी जिसको लेकर तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने अपने दलबल के साथ झिनौरा गांव पहुंचकर विधि संगत कुर्की जप्ती की कार्यवाही पूरी किया।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.