Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर: विंध्याचल धाम में महिला दर्शनार्थी की संदिग्ध मौत विंध्याचल धाम में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अतिथि गृह वापस लौट रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल महिला को विंध्याचल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Khulasach TV
मिर्जापुर: विंध्याचल धाम में महिला दर्शनार्थी की संदिग्ध मौत विंध्याचल धाम में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अतिथि गृह वापस लौट रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल महिला को विंध्याचल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भदोही जनपद के डिघ स्थित ग्राम सभा कलनूआ गांव में खड़ंजा का कार्य अधूरा पड़ा है। बिपुल दुबे जी द्वारा आधा रोड ही बनवाया गया है, जबकि बाकी हिस्सा अभी भी अधूरा है। आपसे निवेदन है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।1
- नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के पावन धाम विंध्याचल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मीरजापुर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन (और आसपास के दिनों में) मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक दूर-दूर तक भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। मंगला आरती के समय कपाट खुलते ही "जय माता दी" के जयकारों से पूरा विंध्याचल गूंज उठता है। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर मां के दरबार में पहुंच रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन शामिल हैं। मंदिर 20 घंटे खुले रहते हैं, लेकिन चार आरतियों के दौरान एक-एक घंटे के लिए पट बंद रहता है। स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई गई है ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यह धाम अपनी खासियत के कारण जाना जाता है, जहां मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां काली के दर्शन एक साथ हो सकते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां रोजाना लाखों भक्त आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं, और इस बार भी भक्ति का यह उमड़ा सैलाब मां की महिमा का जीता-जागता प्रमाण है।1
- u1
- #वाराणसी_गंगानदी_मे_इफ्तार_पार्टी संघ मानवादी विचारधारा के तहत BJP का राजनीतिक षड्यंत्र भाषाविश्वविद्यालय मेष मे इफ्तार पे प्रतिबन्ध क्यो ? #बहुआयामी_दल_की_सामाजिक अपील व प्रश्न?1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- यह हैंड पंप काफी दिन से खराब है जल्द से जल्द बनवाने की कोशिश करें पता है दौलतपुरा उसरा गांव पाण्डेयपुर वाराणसी नियर हनुमान जी के मंदिर के पास सामने वाले गली में है जल्द से जल्द कोशिशकरें🙏🏻🙏🏻2
- मिर्जापुर। सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष से ही सुचारु संचालन के बीच बी.टेक के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में स्टार्टअप परियोजनाओं और नवाचारों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर और स्क्लैंसर प्राइवेट लिमिटेड के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में लगभग 10 से अधिक टीमों ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडियाज़ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की उपयोगिता और जागरूकता को देखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को भी इसमें भाग लेने का अवसर दिया गया। स्क्लैंसर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राजीव राजेश ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने और नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर के. एस. वर्मा ने ऑनलाइन संबोधन के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पी. के. वर्मा, आशीष श्रीवास्तव और मणि प्रकाश ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्थाना मौर्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आशीष मोहन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591