logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, तोड़फोड़ कर बंद कराने की मांग महोबा। थाना चरखारी क्षेत्र के सूपा गांव में देशी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ करते हुए ठेका बंद कराने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण कई परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं। शराब के नशे में घर लौटने वाले पति आए दिन मारपीट और घरेलू कलह करते हैं, जिससे महिलाएं परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ विरोध जताया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले में पुलिस द्वारा घटना की जांच और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। #महोबा #चरखारी #सूपा #शराब_का_ठेका #महिलाओं_का_विरोध #ikvnews #mahobainsight #Trending #नितेन्द्रझां #ब्रेकिंग

9 hrs ago
user_Nitendra Jha
Nitendra Jha
Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
9 hrs ago

शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, तोड़फोड़ कर बंद कराने की मांग महोबा। थाना चरखारी क्षेत्र के सूपा गांव में देशी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ करते हुए ठेका बंद कराने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण कई परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं। शराब के नशे में घर लौटने वाले पति आए दिन मारपीट और घरेलू कलह करते हैं, जिससे महिलाएं परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ विरोध जताया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले में पुलिस द्वारा घटना की जांच और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। #महोबा #चरखारी #सूपा #शराब_का_ठेका #महिलाओं_का_विरोध #ikvnews #mahobainsight #Trending #नितेन्द्रझां #ब्रेकिंग

  • user_राजीव कुमार पत्रकार
    राजीव कुमार पत्रकार
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश
    बहुत ही सही कार्य किया 🙏🙏🙏🙏
    7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिलाओं ने शराब ठेके पर जाकर किया कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस #महोबा शराबियों की धमाचौकड़ी से परेशान महिलाओं के सब्र का टूटा बांध, दर्जनों महिलाओं ने शराब ठेके में तोड़फोड़ क़र जताया विरोध, आक्रोषित महिलाओं ने की शराब ठेका बंद कराने की माँग, पैरों से शराब की बोतलों को रौंदती महिलाओं का वीडियो वायरल, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को कराया शांत, चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गाँव स्थित सरकारी देशी शराब ठेका का मामला।
    1
    महिलाओं ने शराब ठेके पर जाकर किया कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस
#महोबा
शराबियों की धमाचौकड़ी से परेशान महिलाओं के सब्र का टूटा बांध,
दर्जनों महिलाओं ने शराब ठेके में तोड़फोड़ क़र जताया विरोध,
आक्रोषित महिलाओं ने की शराब ठेका बंद कराने की माँग,
पैरों से शराब की बोतलों को रौंदती महिलाओं का वीडियो वायरल,
मौक़े पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को कराया शांत,
चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गाँव स्थित सरकारी देशी शराब ठेका का मामला।
    user_RAHUL KASHYAP
    RAHUL KASHYAP
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बारिश में गिरा गरीब परिवार का आशियाना छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र का मामला बारिश में भरभराकर गिरा गरीब का कच्चा मकान,परिवार बाल-बाल बचा #Chhatarpur #HeavyRain #RainDamage #BreakingNews #GroundReport #MadhyaPradesh #RainAlert #VillageNews #GroundZero #SameerAwasthi
    1
    बारिश में गिरा गरीब परिवार का आशियाना छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र का मामला 
बारिश में भरभराकर गिरा गरीब का कच्चा मकान,परिवार बाल-बाल बचा
#Chhatarpur #HeavyRain #RainDamage #BreakingNews #GroundReport #MadhyaPradesh #RainAlert #VillageNews #GroundZero #SameerAwasthi
    user_SAMEER AWASTHI
    SAMEER AWASTHI
    राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *हमीरपुर: मासूम की मौत पर युवक का भड़काऊ वीडियो वायरल, डॉक्टर को दी कुत्ता बनाने की धमकी* *डीएम को टैग कर फेसबुक पर दी 1000 लोगों के साथ अस्पताल घेरने की चेतावनी* हमीरपुर। जिला अस्पताल में 55 दिन के मासूम की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निवादा निवासी अंकित पंडित नाम के युवक ने डीएम के नाम वीडियो जारी कर डॉक्टर और जिला प्रशासन को खुली धमकी दी है। वायरल वीडियो में युवक गाली-गलौज करते हुए कह रहा है - *"कार्रवाई नहीं हुई तो अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को कुत्ता बना दूंगा, 1000 लोगों के साथ अस्पताल का घेराव करूंगा।"* बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 55 दिन के मासूम की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर युवक ने फेसबुक पर उग्र वीडियो पोस्ट किया है। युवक द्वारा जिला प्रशासन को खुलेआम उग्र चेतावनी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    *हमीरपुर: मासूम की मौत पर युवक का भड़काऊ वीडियो वायरल, डॉक्टर को दी कुत्ता बनाने की धमकी*
*डीएम को टैग कर फेसबुक पर दी 1000 लोगों के साथ अस्पताल घेरने की चेतावनी*
हमीरपुर। जिला अस्पताल में 55 दिन के मासूम की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निवादा निवासी अंकित पंडित नाम के युवक ने डीएम के नाम वीडियो जारी कर डॉक्टर और जिला प्रशासन को खुली धमकी दी है।
वायरल वीडियो में युवक गाली-गलौज करते हुए कह रहा है - *"कार्रवाई नहीं हुई तो अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को कुत्ता बना दूंगा, 1000 लोगों के साथ अस्पताल का घेराव करूंगा।"*
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 55 दिन के मासूम की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर युवक ने फेसबुक पर उग्र वीडियो पोस्ट किया है।
युवक द्वारा जिला प्रशासन को खुलेआम उग्र चेतावनी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 320 करोड़ की बाईपास परियोजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण 📍 बेतवा पुल के 13 स्पैन का निर्माण पूरा, जल्द शुरू हो सकता है एक लेन पर यातायात। 📍 यमुना पुल के 32 में से 5 स्पैन तैयार। 📍 डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
    1
    320 करोड़ की बाईपास परियोजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
📍 बेतवा पुल के 13 स्पैन का निर्माण पूरा, जल्द शुरू हो सकता है एक लेन पर यातायात।
📍 यमुना पुल के 32 में से 5 स्पैन तैयार।
📍 डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • छतरपुर की मऊ पंचायत में सरकारी योजनाओं पर सवाल, सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप; कलेक्टर से जांच की मांग छतरपुर की मऊ पंचायत में सरकारी योजनाओं पर सवाल, सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप; कलेक्टर से जांच की मांग
    1
    छतरपुर की मऊ पंचायत में सरकारी योजनाओं पर सवाल, सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप; कलेक्टर से जांच की मांग
छतरपुर की मऊ पंचायत में सरकारी योजनाओं पर सवाल, सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप; कलेक्टर से जांच की मांग
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नमो तालाब में बारिश के बाद रिसाव, विधायक अरविंद पटेरिया के प्रयासों से दो दिन में कराया गया मरम्मत कार्य खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित नमो तालाब में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते बंधान से पानी का रिसाव होने लगा था। पानी निकलने की सूचना के बाद रहवासियों में चिंता का माहौल बन गया। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के निर्देशन में लगातार दो दिनों तक मरम्मत कार्य कराया गया, जिसके बाद तालाब से पानी का रिसाव बंद हो गया। विधायक के प्रयासों से समस्या का समाधान होने पर स्थानीय रहवासियों ने राहत की सांस ली और उनके प्रयासों की सराहना की। बताया गया कि नमो तालाब के पिछले हिस्से में जल्द ही सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे तालाब का स्वरूप और अधिक आकर्षक होगा तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से शैलेंद्र सिंह, राधे बाबा, सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।
    1
    नमो तालाब में बारिश के बाद रिसाव, विधायक अरविंद पटेरिया के प्रयासों से दो दिन में कराया गया मरम्मत कार्य
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित नमो तालाब में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते बंधान से पानी का रिसाव होने लगा था। पानी निकलने की सूचना के बाद रहवासियों में चिंता का माहौल बन गया।
राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के निर्देशन में लगातार दो दिनों तक मरम्मत कार्य कराया गया, जिसके बाद तालाब से पानी का रिसाव बंद हो गया। विधायक के प्रयासों से समस्या का समाधान होने पर स्थानीय रहवासियों ने राहत की सांस ली और उनके प्रयासों की सराहना की।
बताया गया कि नमो तालाब के पिछले हिस्से में जल्द ही सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे तालाब का स्वरूप और अधिक आकर्षक होगा तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से शैलेंद्र सिंह, राधे बाबा, सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मऊरानीपुर भाजपा नेता रमेश श्रीवास के आवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का जोरदार स्वागत, मऊरानीपुर भाजपा नेता रमेश श्रीवास के आवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का जोरदार स्वागत,
    1
    मऊरानीपुर भाजपा  नेता रमेश श्रीवास के आवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का जोरदार स्वागत,
मऊरानीपुर भाजपा  नेता रमेश श्रीवास के आवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का जोरदार स्वागत,
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में सोने चांदी की दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप 📍 दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, चोरी करते CCTV कैमरे में हुए कैद। 📍 दुकानदार गणेश उत्सव में शामिल होने मुंबई स्थित अपने घर गया था, पीछे बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना। 📍 सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की चोरी का अनुमान। 📍 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 📍 मामला राठ कोतवाली कस्बे का।
    1
    हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में सोने चांदी की दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप 
📍 दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, चोरी करते CCTV कैमरे में हुए कैद।
📍 दुकानदार गणेश उत्सव में शामिल होने मुंबई स्थित अपने घर गया था, पीछे बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना।
📍 सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की चोरी का अनुमान।
📍 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
📍 मामला राठ कोतवाली कस्बे का।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा ब्रेकिंग - स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 8 दिन से अनशन पर बैठीं JDU नेत्री, सपा नेता ने की मुलाकात। बांदा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी पटेल पिछले 8 दिनों से अशोक लाट पर अनशन पर बैठी हैं। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। *VO -* जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल का कहना है कि वह 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठी हैं, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मरीजों को दवा से लेकर जांच तक सब कुछ बाहर से खरीदना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। वहीं अनशन स्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे जिला अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेज, हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश सरकार को इस पर सख्त कदम उठाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी मांगें मानकर अनशन खत्म कराना चाहिए।
    4
    बांदा ब्रेकिंग - स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 8 दिन से अनशन पर बैठीं JDU नेत्री, सपा नेता ने की मुलाकात।
बांदा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी पटेल पिछले 8 दिनों से अशोक लाट पर अनशन पर बैठी हैं। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
*VO -* जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल का कहना है कि वह 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठी हैं, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मरीजों को दवा से लेकर जांच तक सब कुछ बाहर से खरीदना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
वहीं अनशन स्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे जिला अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेज, हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश सरकार को इस पर सख्त कदम उठाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी मांगें मानकर अनशन खत्म कराना चाहिए।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.