परीक्षा देने जा रही 8 वर्षीय छात्रा को बालू लदे ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; पिता के साथ स्कूटी से जा रही थी श्रेया समस्तीपुर। समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर डीएवी स्कूल मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूसरी कक्षा की 8 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान श्रेया कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पिता आशुतोष रंजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर परीक्षा देने जा रही थी। परिजनों के अनुसार, रात में धार्मिक कार्यक्रम में देर तक जागने के कारण श्रेया की नींद पूरी नहीं हुई थी। मंगलवार सुबह पिता के साथ स्कूटी से स्कूल जाते समय उसे रास्ते में झपकी आ गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परीक्षा देने निकली मासूम की इस तरह दर्दनाक मौत से इलाके में भी शोक की लहर है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की पर्याप्त नींद और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित करता है।

- ओमान तट पर तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, वैशाली का नाविक 4 दिनों से लापता इंजन रूम में फंसे होने की आशंका, परिजनों ने सरकार से तत्काल रेस्क्यू की लगाई गुहार वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर राजाराम गांव निवासी 35 वर्षीय मर्चेंट नेवी नाविक सुमित कुमार सिंह ओमान तट के पास तेल टैंकर MT El Gaia पर हुए मिसाइल हमले के बाद पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, जहाज पर कुल 25 क्रू सदस्य थे, जिनमें से 23 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो नाविक अब भी लापता हैं। सुमित के भाई विवेक कुमार सिंह का कहना है कि हमले के बाद इंजन रूम में भीषण आग लगी और आग बुझाने के दौरान वहां पानी भर गया। परिजनों को आशंका है कि सुमित इंजन रूम में फंसे हो सकते हैं। परिजनों ने विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सघन सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की मांग की है। सुमित के लापता होने से परिवार में मातम और चिंता का माहौल है।1
- आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो की मौत मुसरीघरारी। थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित एनएच-28 पर सागर होटल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. रहिस आज़म (19), पिता मो. कलीम अंसारी, ग्राम डगरुआ, वार्ड संख्या-7, मुसरीघरारी, समस्तीपुर तथा राम चंद्र राम (करीब 45), पिता बैजनाथ राम, ग्राम झखड़ा, थाना सरायरंजन के रूप में हुई है।1
- न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, हजारीबाग में पांच गिरफ्तार1
- मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और गुंजन सिंह पहुचे मोर🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। #Mokama #मोकामा #BiharPolice #DistrictAdministration #AnantSingh #GunjanSingh 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी1
- जज्बे और मेहनत ने जीता हर दिल, खिलाड़ी का संघर्ष देख भावुक हुए दर्शक—स्टेडियम में खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से किया सम्मान, मैदान पर गूंजा हौसला और सम्मान का शोर1
- बाढ़ पीड़ितों को GR राशि मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता पिंकू सिंह ने सरकार को जताया आभार। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत महमद्दीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकेत कुमार सिंह पिंकू ने बाढ़ पीड़ितों को GR राशि प्राप्त होने पर बिहार सरकार को किया आभार व्यक्त । ।1
- घेराबंदी, तलाशी और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद,STF ने नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में,घर के अंदर छिपे जमीन कारोबारी सह लोजपा नेता रोहित ईश्वर उर्फ अंटू को खोज निकाला और गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।1