Shuru
Apke Nagar Ki App…
gghhinbmhfcvnmmklouv u. komjvt infobells cff dekh ch jk
Ashish shing Rajput
gghhinbmhfcvnmmklouv u. komjvt infobells cff dekh ch jk
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गैस किल्लत में ओवर रेटिंग का खुला खेल #आपदा में अवसर, जनता पर भारी “डिलीवरी चार्ज”1
- शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा निवासी ग्राम टाह खुर्द, थाना खुटार को चमराबोझी मोड़ के पास से सुबह 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को थाना खुटार में मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस तथा धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की भी वृद्धि की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।1
- शाहजहांपुर। जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र निवासी कुख्यात तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की संपत्तियों की नपाई शुरू कर दी गई। करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को तिलहर सीओ ज्योति यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। टीम ने विभिन्न स्थानों पर फीते से नापजोख कर संपत्तियों का सत्यापन किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।1
- मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।1
- जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट पर बजरी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में उतर गया। चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय किसानों ने कई ट्रैक्टरों की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत हुई। जोगेंद्र पाल सिंह व राघवेंद्र सिंह समेत किसानों ने स्थिति संभाली। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को नदी से निकाला जा सका.क्षेत्र में चिंता का माहौल है, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। खबर शनिवार दोपहर के 2:001
- *प्रेस नोट थाना खुटार* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक - 28.03.2026* *थाना खुटार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी खुटार के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान, अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना खुटार पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई। *संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 23.03.2026 को थाना खुटार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा नि0ग्रा0 टाह खुर्द थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर की विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस व धारा 3(2)(V)SC/ST एक्ट की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 28.03.2026 को मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर अभियुक्त तौफीक उपरोक्त को चमराबोझी मोड के पास से समय 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा उम्र करीब 21 वर्ष नि0ग्रा0 टाह खुर्द थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस व धारा 3(2)(V)SC/ST एक्ट थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः-* दिनांक 28.03.2026, समय 10.05 बजे, चमराबोझी मोङ के पास *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* उ0नि0 प्रान्जल सिंह यादव हे0का0 आदित्य प्रकाश वर्मा1
- शाहजहांपुर /रामनवमी के पावन अवसर पर परी नमकीन के मालिक विनय अग्रवाल ने अपने निवास परी पैलेस में देव रूपी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का तिलक कर, आरती उतारी और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किए। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और भक्ति की भावना देखने को मिली। परिवार और उपस्थित लोगों ने माता रानी से सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। विनय अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी और कन्या पूजन हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में सेवा, सम्मान और संस्कार का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- अयोध्या में राम मंदिर के पास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन भीषण आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग बुझा ली और कोई जनहानि नहीं हुई. इस घटना पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए आरोप लगाया कि पैसे बचाने के चक्कर में बिना विशेषज्ञों के यह आयोजन किया गया और उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की है🔥 अयोध्या में महायज्ञ के दौरान बड़ा अग्निकांड अयोध्या में राम मंदिर के पास आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन अचानक भीषण आग लग गई। 👉 यह महायज्ञ सरयू तट पर “बाटी वाले बाबा” के पास लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में आयोजित किया गया था। 🚨 क्या हुआ घटना में? अज्ञात कारणों से आग लग गई पास की गौशाला भी आग की चपेट में आ गई मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु बाल-बाल बच गए 🚒 राहत और बचाव दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया कोई जनहानि नहीं हुई — यह सबसे बड़ी राहत रही 👮 प्रशासन की कार्रवाई निखिल टीकाराम फूंडे (DM) और गौरव ग्रोवर तुरंत मौके पर पहुंचे हालात का जायजा लिया गया अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया 🗣️ राजनीति भी गरमाई अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना पर सवाल उठाए आरोप लगाया कि: आयोजन में लापरवाही हुई विशेषज्ञों की कमी रही उन्होंने जांच की मांग भी की ⚠️ खास बात महायज्ञ का समापन (पूर्णाहुति) उसी दिन था, और उसी दिन आग लगने से खुशी का माहौल अचानक दहशत में बदल गया।4