अनाथ बच्चों के बीच रक्षाबंधन की खुशियां लेकर पहुंचा वीआईपी ग्रुप शाहजहांपुर। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसारी में करीब दो माह पूर्व हुए दर्दनाक हादसे ने पांच मासूम बच्चों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से बच्चों के पिता अमर सिंह भोजबाला और उनकी पत्नी की असमय मौत हो गई। हादसे ने जहां दो जिंदगियां छीन लीं, वहीं पांच बच्चों से उनका बचपन, माता-पिता का स्नेह और परिवार का सहारा भी छीन लिया। इन बच्चों की पीड़ा को कम करने और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले 11 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स शाहजहांपुर के संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना के दिशा-निर्देश पर पिछले माह बच्चों को राशन सामग्री और नगद धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता के नेतृत्व में सदस्य ग्राम कसारी पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें कपड़े, मिठाई, चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट, फ्रूटी, राखियां, राशन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान भेंट किया। सदस्यों ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें। जरूरत पड़ने पर वे ग्रुप के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं और हरसंभव सहयोग के लिए ग्रुप उनके साथ खड़ा रहेगा। ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है। संयुक्त महासचिव रजनी भानु सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन में आई माता-पिता की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन समाज उनके दुख को बांटकर उन्हें आगे बढ़ने का हौसला जरूर दे सकता है। जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सामाजिक सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि वीआईपी ग्रुप सामाजिक सेवा को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं मानता, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा रहना उसका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को अकेलेपन का अहसास नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी ग्रुप अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनका सहयोग करता रहेगा। इस दौरान ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, संयुक्त महासचिव जलालाबाद अनूप गुप्ता, आयुष गुप्ता, निक्की सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अनाथ बच्चों के बीच रक्षाबंधन की खुशियां लेकर पहुंचा वीआईपी ग्रुप शाहजहांपुर। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसारी में करीब दो माह पूर्व हुए दर्दनाक हादसे ने पांच मासूम बच्चों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से बच्चों के पिता अमर सिंह भोजबाला और उनकी पत्नी की असमय मौत हो गई। हादसे ने जहां दो जिंदगियां छीन लीं, वहीं पांच बच्चों से उनका बचपन, माता-पिता का स्नेह और परिवार का सहारा भी छीन लिया। इन बच्चों की पीड़ा को कम करने और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले 11 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स शाहजहांपुर के संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना के दिशा-निर्देश पर पिछले माह बच्चों को राशन सामग्री और नगद धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता के नेतृत्व में सदस्य ग्राम कसारी पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें कपड़े, मिठाई, चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट, फ्रूटी, राखियां, राशन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान भेंट किया। सदस्यों ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला
न समझें। जरूरत पड़ने पर वे ग्रुप के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं और हरसंभव सहयोग के लिए ग्रुप उनके साथ खड़ा रहेगा। ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है। संयुक्त महासचिव रजनी भानु सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन में आई माता-पिता की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन समाज उनके दुख को बांटकर उन्हें आगे बढ़ने का हौसला जरूर दे सकता है। जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सामाजिक सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि वीआईपी ग्रुप सामाजिक सेवा को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं मानता, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा रहना उसका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को अकेलेपन का अहसास नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी ग्रुप अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनका सहयोग करता रहेगा। इस दौरान ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, संयुक्त महासचिव जलालाबाद अनूप गुप्ता, आयुष गुप्ता, निक्की सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
- नेपाल में कुदरत का कहर ! उफान पर नदियाँ, भयानक बाढ़ से मचा हाहाकार..... नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। उफनती नदी का खौफनाक रूप देखकर हर कोई सहम गया है। इस भीषण त्रासदी में कई बाजार, रिहाइशी गाँव और जलविद्युत परियोजनाएं जलमग्न हो चुकी हैं। हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की दुखद आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से नदियों और जल स्रोतों से दूर रहने की सख्त अपील की है।..... #viral #trending #trending #newsupdate1
- पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस1
- गांव के विकास के लिये सेवा में श्रीमान🙏 सेवा में श्रीमान महोदय🙏 हमारा गांव बहुत साल पुराना बस हुआ है जिसमें आज तक कोई नाली या खड़ंजा मिट्टी कर नहीं हुआ है और आज भी यहां गलियां कीचड़ से भर जाती हैं बरसात के मौसम में निकलना इतना दरबार हो जाता है कि बड़े बुढो को घर में ही गुजारा करना पड़ता है अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको कंधे पर बिठाकर 2 किलोमीटर मैन हाईवे तक ले जाते है माननीय जी से निवेदन है कि हमारे जांच करके उचित कार्रवाई करें🙏 धन्यवाद2
- शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद, हरदोई। बारावफात पर बुधवार को शाहाबाद नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। जुलूस के दौरान पूरा नगर धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर काफी चहल-पहल रही। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस के संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।1
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2026 को क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के द्वारा बस स्टैंड हरदोई पर महिला सुरक्षा/महिला सम्मान के संबंध में जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने के लिए विश्वास दिलाया गया साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में सतर्कता बरतने एवं किसी सहायता की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क साधने के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102 आदि के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया । इसी क्रम में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत महिलाओं को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल सूचित करने के लिए भी बताया गया है । इसी क्रम में बस स्टैंड पर उपस्थित विभिन्न रोडवेज बसों के ड्राइवर को भी यह बताया गया कि वह गाड़ी चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहें । साथ ही क्षेत्राधिकार नगर के द्वारा सभी ड्राइवर से यह अनुरोध किया गया कि वह सतर्क रहें, किसी संदिग्ध व्यक्ति के बस में प्रवेश करने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, गाड़ी में फोटो एवं वीडियो ग्राफी भी की जाए ताकि संदिग्ध व्यक्ति किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें यदि किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पहचान करते हुए उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके।1
- ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS1
- हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।1
- 🇳🇵 नेपाल में तबाही का मंजर! भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, पानी ने सब कुछ अपने साथ बहा लिया। 😢1