₹136.56 लाख की लागत से मठ्या तालाब के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन, पूरे शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण का लक्ष्य :- बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 19 स्थित मठ्या (मड़िया) तालाब के सौंदर्यीकरण, संरक्षण एवं विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लगभग ₹136.56 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना नगर में विकास कार्य अब व्यापक स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से शहर की जल संरचनाओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बेनी सागर तालाब के बाद अब मठ्या तालाब का उन्नयन और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, और आने वाले समय में पूरे पन्ना नगर के सभी प्रमुख तालाबों को एक समग्र योजना के तहत विकसित कर संवारा जाएगा। उन्होंने कहा कि तालाब पन्ना की ऐतिहासिक और पर्यावरणीय पहचान हैं, जिनका संरक्षण शहर के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।अपने विस्तृत उद्बोधन में उन्होंने पन्ना जिले में हो रहे बड़े विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज और खोरा महाविद्यालय जैसे संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। वहीं अजयगढ़ 220 केवीए पावर स्टेशन के माध्यम से बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि पन्ना–पहाड़ीखेरा रोड का उन्नयन, नहर पट्टी सड़क निर्माण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही शहर के चारों ओर एलिवेटेड रोड और बाईपास रिंग रोड निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जाएगा, जिसमें सतना–छतरपुर मार्ग पर बाईपास निर्माण विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। इससे शहर को यातायात दबाव से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा। बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की खोरा–भदैया पुल, नहरानहरी पुल, बिलहरी घाट पुल, जमुनिहा–शेहा बांध और बड़खेरा बांध जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कार्य क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, खासकर किसानों और ग्रामीण अंचल के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मठ्या तालाब का सौंदर्यीकरण केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पन्ना नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय रूप से संतुलित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना से न केवल तालाब का संरक्षण होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल को पन्ना के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में शहर के सभी तालाबों का इसी तरह संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कर पन्ना को एक सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
₹136.56 लाख की लागत से मठ्या तालाब के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन, पूरे शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण का लक्ष्य :- बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 19 स्थित मठ्या (मड़िया) तालाब के सौंदर्यीकरण, संरक्षण एवं विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लगभग ₹136.56 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना नगर में विकास कार्य अब व्यापक स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से शहर की जल संरचनाओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बेनी सागर तालाब के बाद अब मठ्या तालाब का उन्नयन और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, और आने वाले समय में पूरे पन्ना नगर के सभी प्रमुख तालाबों को एक समग्र योजना के तहत विकसित कर संवारा जाएगा। उन्होंने कहा कि तालाब पन्ना की ऐतिहासिक और पर्यावरणीय पहचान हैं, जिनका संरक्षण शहर के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।अपने विस्तृत उद्बोधन में उन्होंने पन्ना जिले में हो रहे बड़े विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज और खोरा महाविद्यालय जैसे संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। वहीं अजयगढ़ 220 केवीए पावर स्टेशन के माध्यम से बिजली व्यवस्था को
मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि पन्ना–पहाड़ीखेरा रोड का उन्नयन, नहर पट्टी सड़क निर्माण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही शहर के चारों ओर एलिवेटेड रोड और बाईपास रिंग रोड निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जाएगा, जिसमें सतना–छतरपुर मार्ग पर बाईपास निर्माण विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। इससे शहर को यातायात दबाव से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा। बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की खोरा–भदैया पुल, नहरानहरी पुल, बिलहरी घाट पुल, जमुनिहा–शेहा बांध और बड़खेरा बांध जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कार्य क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, खासकर किसानों और ग्रामीण अंचल के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मठ्या तालाब का सौंदर्यीकरण केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पन्ना नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय रूप से संतुलित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना से न केवल तालाब का संरक्षण होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल को पन्ना के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में शहर के सभी तालाबों का इसी तरह संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कर पन्ना को एक सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
- Post by Rafi siddiqui1
- आज का सिमरिया /अमानगंज क्षेत्र में बारिश ने अपना तत्व बल्दा और तूफान काफी जोर-जोर से आया जिसमें कई जगह की बिजली का खराब होने की समस्या लोगों को हुई और पेड़ पौधे भी गिर सड़को मै जिससे कई जहां की रोड जाम हो गई और शादी वाले घरों में समस्या बहुत ज्यादा हुई1
- छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेंधपा चौकी इलाके में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पड़ोस में चल रहे विवाह समारोह में विवाद के बाद 50-60 लोगों की भीड़ गुस्से में एक घर में घुस गई। घर के अंदर 2 साल की बच्ची बीमार हालत में सो रही थी। परिजनों के मना करने के बावजूद भीड़ नहीं रुकी और अफरा-तफरी में बच्ची को कुचल दिया गया। 👉 बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का पैर बच्ची की गर्दन पर पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 🏥 परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 😡 घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। 👮♂️ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। 📢 ऐसी लापरवाही और भीड़ का गुस्सा कब तक मासूमों की जान लेता रहेगा? #BreakingNews #Chhatarpur #MadhyaPradesh #CrimeNews #Justice #UliveIndia1
- राजनगर थाना क्षेत्र के दरबार में कृपा के रहने वाला व्यक्ति अपनी ससुराल जहाज हुआ था जहां पर देर रात में छत से गिर गया और उनकी मौत हो गई जिला अस्पताल में मटक का पोस्टमार्टम कराया गया है।1
- Post by G News24 Bharat1
- पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।1
- Post by Rafi siddiqui1
- बक्सा थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को दो युवक भाग ले गए जिसकी शिकायत परियों ने जब थाने में करनी चाहिए तो पुलिस उनकी शिकायत नहीं ली इसके बाद परिजनों ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है1
- छतरपुर जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 1 मई से हो गई है। इस चरण में मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य 30 मई 2026 तक किया जाएगा।कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने आज 01 मई सुबह करीब 11:00 बजे ऑडिटोरियम में सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर टीमों को जनगणना कार्य के लिए रवाना किया गया।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा फील्ड में जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है।1