हनुमान अंश’ फिल्म ने मुझे व परिवार को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया : केशव प्रसाद मौर्य न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 22 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आज उनके सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर ने अपनी माताजी के साथ भेंट की। इस दौरान निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के प्रचार-प्रसार प्रभारी शांतनु शुक्ल भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने निर्माता अनुप्रिया नागर को पटका पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति स्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की।मुलाकात के दौरान मौर्य ने कहा, मैंने अपने पूरे परिवार के साथ 'हनुमान अंश' फिल्म देखी है। फिल्म का प्रत्येक दृश्य अत्यंत आत्मीय,जीवंत और आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण है। पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। अपनी व्यक्तिगत स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अयोध्या में कार्य कर रहे थे, तब प्रतिदिन राम मंदिर में राम दरबार की सेवा करना और हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। श्री राम और श्री हनुमान जी के चरण स्पर्श के बाद ही उनके दिन का प्रारंभ होता था। फिल्म की निर्माता सुश्री अनुप्रिया नागर ने बताया कि डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित यह फिल्म लगभग 300 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े को छू चुकी है। यह फिल्म बजट की कमी के कारण बंद होने की कगार पर थी। यूके से भारत आने के बाद अपनी सहेली रागनी के माध्यम से उन्हें इस प्रोजेक्ट की जानकारी मिली और उन्होंने अपनी 3 वर्षों की जमा-पूंजी इसमें लगा दी। आज जो सफलता मिली है, वह पूज्य बाबा का ही चमत्कार है। फिल्म में बाबा का मुख्य किरदार अभिनेता शोभिनव सत्य ने निभाया है। मौर्य ने कहा कि नई पीढ़ी (Gen Z) धर्म, संस्कृति से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रही है, यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। 'हनुमान अंश' की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं।उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया और आशा जताई कि टीम भविष्य में भी ऐसी ही उत्कृष्ट फिल्में बनाकर युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करती रहेगी।

- सच की आवाज दबे नहीं, निष्पक्ष जांच के लिए पत्रकार एकजुट हों1
- वाराणसी: शिवपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत की सूचना जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- अदलपुरा शीतला माता धाम: गंगा तट पर विराजती हैं बड़ी शीतला माता,दर्शन मात्र से दूर होते हैं रोग-दोष न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट चुनार/मिर्जापुर वाराणसी के बीच गंगा के पावन तट पर स्थित अदलपुरा शीतला माता धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे बड़ी शीतला माता धाम के नाम से भी जाना जाता है।मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से माँ के दर्शन करने से चेचक, छोटी माता और चर्म रोग जैसे कष्ट दूर हो जाते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों में माँ शीतला को रोगों की देवी कहा गया है, जो अपने भक्तों को आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं। मंदिर का भव्य स्वरूप मंदिर का ऊँचा शिखर नागर शैली में बना हुआ है, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर प्रांगण में त्रिशूल, हवन कुंड और चांदी जैसी नक्काशी वाला मुख्य द्वार इसकी दिव्यता को और बढ़ा देता है। गंगा का अद्भुत नजारा इस धाम की सबसे बड़ी खासियत इसका लोकेशन है। मंदिर के ठीक सामने से माँ गंगा का विहंगम दृश्य दिखता है। श्रद्धालु पहले गंगा में स्नान करते हैं, फिर माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। बरसात के दिनों में जब गंगा का जलस्तर बढ़ता है, तो नीचे बने छोटे मंदिरों के डूबने का दृश्य अलौकिक लगता है।नवरात्रि में उमड़ती है भीड़ यहाँ शीतला अष्टमी और नवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है। इन दिनों यहाँ 30 से 50 हजार श्रद्धालु रोज दर्शन के लिए पहुँचते हैं। भक्त माँ को लाल चुनरी, लाल फूल, नारियल और बासी भोजन का भोग अर्पित करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर लगभग 300 साल पुराना है और गहरवार वंश के राजाओं ने इसका निर्माण कराया था।कैसे पहुँचे वाराणसी से लगभग 25-30 किमी दूर चुनार तहसील में यह धाम स्थित है। वाराणसी से मोहनसराय होते हुए अदलपुरा के लिए आसानी से पहुँचा जा सकता है। ।।जय बड़ी शीतला माता।।1
- चहनियां में आयुर्वेद जागरूकता रैली छात्रों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, डॉ. आशुतोष ने दिखाई हरी झंडी न्यूज टू इंडिया से हमारे संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली स्वास्थ्य कल के लिए बुधवार को आयुर्वेद दिवस पर खंडवारी देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली, रैली को हरी झंडी दिखाकर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने रवाना किया आयुर्वेद के कर्मचारियों द्वारा प्रधानाचार्य को इंसुलिन का पौधा भेंट किया गया रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को आयुर्वेद अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।1
- आशा क्लिनिक कुरौता बाजार मे अवैध हॉस्पिटल चलने पर गंभीर आरोप आशा क्लिनिक कुरौता बाजार में अवैध तरीके से अस्पताल संचालित करना उसे अस्पताल के संचालक आयुर्वेदिक का लाइसेंस लेकर एलोपैथ दवा का प्रयोग और एडमिट बेड और आईसीयू का पूर्ण व्यवस्था पर गंभीर आरोप आयुष विभाग अरविंद कुमार सिंह से इस क्लिनिक की जानकारी लेने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की मांग1
- भाजपा नेत्री मुमताज बानो पर एक बार फिर से लगा गंभीर आरोप वाराणसी की भाजपा नेत्री मुमताज बानो पर एक बार फिर से लगा गंभीर आरोप। बताया जा रहा है कि मुमताज एक युवक पर शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बकौल मुमताज या तो शादी करो नहीं तो 5 लाख रुपए दो। Varanasi Breking News1
- पांडेयपुर चौकी में पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार, आरोपी पुलिसकर्मी के मेडिकल की मांग पर अड़े मीडियाकर्मी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान हुई यह खूनी वारदात दिल दहला देने वाली है। इस पूरी घटना में आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी, दो पंडितों और अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस एनकाउंटर में वह खुद भी ढेर हो गया। इस पूरी खूनी दास्तान की सिलसिलेवार कहानी इस प्रकार है: 1. पूजा का आयोजन क्यों किया गया था? आरोपी अरविंद सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेहद हिंसक स्वभाव का था। वह अक्सर घर में अपनी मां और पत्नी बबीता के साथ मारपीट करता था। परिवार वालों को शक था कि अरविंद पर किसी 'ऊपरी हवा' या बुरी आत्मा का साया है। उसकी बुद्धि ठीक कराने और शांति के लिए उसकी मां और पत्नी ने मंगलवार (22 सितंबर 2026) को घर पर एक विशेष अनुष्ठान और पूजा का आयोजन रखा था, जिसके लिए 5 पंडितों को बुलाया गया था।1