Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया में सपा नेतृत्व का बड़ा फैसला, सुनील मौर्य बने नए जिलाध्यक्ष। #SunilMaurya #SamajwadiParty #Ballia #BalliaNews #SPBallia
Sadik Ahmad Journalist
बलिया में सपा नेतृत्व का बड़ा फैसला, सुनील मौर्य बने नए जिलाध्यक्ष। #SunilMaurya #SamajwadiParty #Ballia #BalliaNews #SPBallia
More news from Ballia and nearby areas
- पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड: एक हफ्ते बाद बेटियों का बड़ा ऐलान, बलिया। पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के एक सप्ताह बाद अब उनकी बेटियों ने बड़ा ऐलान किया है। पिता की हत्या के मामले में न्याय और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटियों ने आगे कदम उठाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बेटियों के ऐलान से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बेटियां आखिर कौन-सा कदम उठाने जा रही हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।1
- मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।1
- मऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार मऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार मऊ में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान जिले में 41 टीमें गठित कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 8 लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 नाजायज चाकू और एक अवैध तमंचा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया।1
- अब किसी भाजपाई की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं? अब हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा कहां गायब हो गई? अब किसी भाजपाई की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं? अब हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा या यूँ कहिए स्वघोषित ठेकेदारी कहां चली गई? या भाजपाइयों की सारी निष्ठा अपने भगवान मोदी की चाटुकारिता में ही चली गई?1
- ग्रामीणों के साथ चकबंदी की उठाई मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन; मीडिया के सामने रखी अपनी बात #चकबंदी #डीएमज्ञापन #ग्रामीणसमस्या #मऊएक्सप्रेसन्यूज1
- 15000/- रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुआ गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2026 को स्टेट बैंक परदहा से न्यायालय की तरफ जाने वाले रास्ते थाना कोतवाली क्षेत्र से मु0अ0सं0- 70/2026 धारा 331(4), 305(अ), 317(2), 111(2)(ब) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ में वाछिंत इनामिया (15000/- रुपये) अभियुक्त संजय वर्मा पुत्र स्व0 पारस वर्मा निवासी मोहल्ला रामगुलाम टोला, कसया रोड, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया ।2
- अमरेश बहादुर सिंह फौजी हत्याकांड के बाद सोनाडीह गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार पूरी तरह खौफज़दा है। परिवार वालों का कहना है की हमें अपनी जान का खतरा है सुनिए परिवार वालों ने क्या कहा? #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1
- बलिया मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या बाइट - दोनों बच्चे #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1