प्रेस नोट जिला पुलिस भिवानी दिनांक: 28, फरवरी 2026 *जिला अनुसंधान इकाई ने अमेरिका भेजने के नाम पर ₹ 52,80,000/- रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।* *पुलिस टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों, विशेषकर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई भिवानी ने अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में मुकेश निवासी मिताथल, जिला भिवानी ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा विक्रांत भिवानी में प्रैक्टिस करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलकार नामक व्यक्ति से हुई, जो भी भीम स्टेडियम भिवानी में प्रैक्टिस करता था। आरोपी बलकार ने बताया कि उसका सगा भाई रमेश लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता है और वह उनके बेटे विक्रांत को भी पैसे लेकर अमेरिका भेज सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उनसे कुल ₹ 52,80,000/- रुपये ले लिए और उनके बेटे को अवैध तरीके से डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेज दिया। वर्ष 2025 में डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेजे जाने के बाद उनके बेटे को अमेरिका से वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। इस प्रकार आरोपियों ने फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में अभियोग संख्या 515 दिनांक 07.10.2025 धारा 420, 467, 468, 471, 120-B IPC के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मुख्य आरोपी सगे भाइयों को उकलाना मंडी, जिला हिसार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 1. रमेश पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव हंसावाला, टोहाना, जिला फतेहाबाद 2. बलकार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव हंसावाला, टोहाना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों को दिनांक 24.02. 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर ₹ 25,000 बरामद किए गए। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रमेश प्राइवेट बॉक्सिंग अकैडमी चलाने का काम करता है, जबकि आरोपी बलकार गाड़ियां खरीदने-बेचने का कार्य करता है। पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। विदेश जाने के लिए केवल सरकारी मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंट के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। — पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।। Bhiwani

- #चरखी दादरी में दिल दहलाने वाली घटना #नाबालिक छात्रा के गैंग रेप और मर्डर के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करे #सुशील धानक जिला अध्यक्ष कांग्रेस चरखी दादरी1
- भिवानी1
- 28 February 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News #28_February_2026_Haryana_news #Today_28_February_2026_Haryana_news 28 February 2026 Haryana samachar ...more1
- सत जीन्दा कल्याणा काॅलेज, कलानौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा गांव आंवल में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, जीवन मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना था। स्वयंसेवकों ने गांव के प्रसिद्ध बर्फानी मन्दिर परिसर की सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में समझाया। इसके साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर एक विशेष जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना एवं सावधानी पूर्ण वाहन चलाने के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर ‘हार्टफुलनेस’ से श्री राजबीर व श्रीमती कमलेश देवी ने वालटियर्स को ध्यान, मानसिक एकाग्रता, समाधि ध्यान की परम सिद्धि, मानसिक शांति एवं अंतर आत्मबल को विकसित करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विवेकानन्द केन्द्र, भिवानी से आए श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं उनकी टीम ने स्वयंसेवकों को जीवन मूल्य, राष्ट्र प्रेम, अनुशासन एवं एकाग्रता के महत्व से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती कनिका ने ए.आई विषय पर व्याख्यान देते हुए इसके सकारात्मक उपयोगों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी स्वयंसेविकाओं को दी। स्वयंसेविकाओं द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रेरणात्मक कविताएँ प्रस्तुत की गईं। स्वयंसेवकाओं ने रविदास मोहल्ले में डोर-टू-डोर कैम्पेन चलाकर नागरिको को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने वालटियर्स के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक संवेदना को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मानसा राय एवं डाॅ. उमेश कुमार की देखरेख में यह शिविर सुचारू रूप से चल रहा है।4
- रोहतक में करोड़ों सौंदर्यीकरण पर, लेकिन सड़कें शर्मसार! . #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1
- Post by Bolti Awaaz news1
- सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने आरोपियों से 10 ग्राम 11 मिलीग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर मोटरसाइकिल को पुलिस कब्जे में लिया भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 27.02. 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक प्रदीप अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त व अपराध ड्यूटी गांव आलमपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आलमपुर की तरफ से थिलोड़ की ओर आएंगे और उनके पास मादक पदार्थ हेरोइन है। सूचना के महत्व को देखते हुए पुलिस टीम ने आलमपुर-थिलोड़ रोड पर नहर पुलिया के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते हुए देखा गया, जिन्हें शक के आधार पर रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 10 ग्राम 11 मिलीग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना तोशाम में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 1. मनीष पुत्र सुरेंद्र, निवासी गांव आलमपुर, जिला भिवानी 2. अनिल पुत्र रामनिवास, निवासी गांव आलमपुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मोटरसाइकिल को भी पुलिस कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। जिला पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। — पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।1
- दादरी1
- #मंढा मोड़ पर हुआ सूरजगढ़ की निशान यात्रा का जोरदार स्वागत1