logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला* *भूकंप पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण* कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित कर भूकंप आपदा से निपटने तथा सावधानी व बचाव कार्य का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गृह विभाग के आपदा प्रबंधन संस्थान के निर्देशानुसार कलेक्टेªट सभाकक्ष में संपन्न हुई कार्यशाला के मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही सीवियर जोन की स्थिति पर चर्चा कर भूकंप आपदा से बचाव के विभिन्न तरीके एवं उपाय बताए गए। इस दौरान लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं विपत्ति से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से लोगों तक सारगर्भित जानकारियों का आदान प्रदान हो सकेगा। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम नागरिकों तक आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। कार्यशाला में उपस्थित पुलिस, नगरीय विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों को भूकंपरोधी भवन के निर्माण, आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने तथा प्रभावित व्यक्तियों की मदद इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कुशल सिंह गौतम, जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Media panna atul Raikwar
Media panna atul Raikwar
पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
898bdda5-7fbd-461b-9ef9-dae8c0c710f3

*कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला* *भूकंप पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण* कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित कर भूकंप आपदा से निपटने तथा सावधानी व बचाव कार्य का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गृह विभाग के आपदा प्रबंधन संस्थान के निर्देशानुसार कलेक्टेªट सभाकक्ष में संपन्न हुई कार्यशाला के मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही सीवियर जोन की स्थिति पर चर्चा कर भूकंप आपदा से बचाव के विभिन्न तरीके एवं उपाय बताए गए। इस दौरान लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा

625741a9-77f4-4a47-9043-02846bb95170

एवं विपत्ति से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से लोगों तक सारगर्भित जानकारियों का आदान प्रदान हो सकेगा। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम नागरिकों तक आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। कार्यशाला में उपस्थित पुलिस, नगरीय विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों को भूकंपरोधी भवन के निर्माण, आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने तथा प्रभावित व्यक्तियों की मदद इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कुशल सिंह गौतम, जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More news from Panna and nearby areas
  • माधवगंज रोड में पूरन ट्राली वाले के पास गिरा पीपल का पेड़ पेड़ गिरने से बचे राहगीर बाल बाल पेड़ का आधा हिस्सा कुछ दिनों पहले भी गिर चुका फिर भी नगर परिषद द्वारा अपनाया गया लापरवाही पूर्ण रवैया
    1
    माधवगंज रोड में पूरन ट्राली वाले के पास गिरा पीपल का पेड़ 
पेड़ गिरने से बचे राहगीर बाल बाल 
पेड़ का आधा हिस्सा कुछ दिनों पहले भी गिर चुका
फिर भी नगर परिषद द्वारा अपनाया गया लापरवाही पूर्ण रवैया
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    33 min ago
  • अजयगढ़ जनपद पंचायत में आयोजित विकास कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पन्ना जिले की कलेक्टर श्रीमती उषा परमार (आईएएस) ने अजयगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में प्रमुख विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मराबी के साथ मिलकर अजयगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सहायकों से गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से इन योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का निराकरण मां की बगिया (एक बगिया मां के नाम) योजना – महिलाओं को सशक्त बनाने वाली फलदार बागवानी योजना जल जीवन मिशन / जल संवर्धन से जुड़े कार्य (जलगंगा संवर्धन सहित) वास एंड व्हील के तहत साफ सफाई सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य एवं मनरेगा से संबद्ध परियोजनाएं बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी: मनरेगा अधिकारी श्री संजय सिंह परिहार परियोजना अधिकारी श्री पीयूष मिश्रा एसडीएम श्री आलोक मार्को जनपद सीईओ श्री सतीश सिंह बीईओ श्री भगवानदास रजक एपीआईओ श्री अमित यादव पंचायत इंस्पेक्टर श्री योगेश सिंह जनपद पंचायत के अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे यह बैठक ग्रामीण विकास को गति देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    अजयगढ़ जनपद पंचायत में आयोजित विकास कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
पन्ना जिले की कलेक्टर श्रीमती उषा परमार (आईएएस) ने अजयगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में प्रमुख विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मराबी के साथ मिलकर अजयगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सहायकों से गहन चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से इन योजनाओं की प्रगति की गई समीक्षा:
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का निराकरण
मां की बगिया (एक बगिया मां के नाम) योजना – महिलाओं को सशक्त बनाने वाली फलदार बागवानी योजना
जल जीवन मिशन / जल संवर्धन से जुड़े कार्य (जलगंगा संवर्धन सहित)
वास एंड व्हील के तहत साफ सफाई सहित
अन्य विभिन्न विकास कार्य एवं मनरेगा से संबद्ध परियोजनाएं
बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
मनरेगा अधिकारी श्री संजय सिंह परिहार
परियोजना अधिकारी श्री पीयूष मिश्रा
एसडीएम श्री आलोक मार्को
जनपद सीईओ श्री सतीश सिंह
बीईओ श्री भगवानदास रजक
एपीआईओ श्री अमित यादव
पंचायत इंस्पेक्टर श्री योगेश सिंह
जनपद पंचायत के अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे 
यह बैठक ग्रामीण विकास को गति देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर की तत्वाधान में मंडलम भिलसाय में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला अध्यक्ष अनीश खान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा जीवन लाल सिद्धार्थ हिम्मत बागरी रामकरण पाण्डेय पुष्पेंद्र शर्मा के साथ साथ कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर की तत्वाधान में मंडलम भिलसाय में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला अध्यक्ष अनीश खान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा जीवन लाल सिद्धार्थ हिम्मत बागरी रामकरण पाण्डेय पुष्पेंद्र शर्मा के साथ साथ कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    11 hrs ago
  • Post by Pradeep sen
    1
    Post by Pradeep sen
    user_Pradeep sen
    Pradeep sen
    देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पवई। परम पूज्यनीय गुरु जी हनुमान भाटा पवई पन्ना रामधुन जय श्री राम 🚩
    1
    पवई। परम पूज्यनीय गुरु जी हनुमान भाटा पवई पन्ना रामधुन जय श्री राम 🚩
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Salesperson सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • डिजिटल इंडिया में सभी दस्तावेज ऑनलाइन ही बनते है तो फिर सरकार के ढोंग क्यों हर बार फोटो कॉपी ये कागज लाओ वो कागज लाओ चक्कर पर चक्कर लगाओ जनता को मूर्ख बनाकर रखा है खुद ऐश कर रहे आम जनता को बर्बाद कर रहे इतने प्रमाण तो अंग्रेजों ने नहीं मांगे होंगे।। जब सभी दस्तावेज ऑनलाइन है तो पात्र आपत्र की लिस्ट ऑनलाइन डाल दो ताकि कर्मचारियों को रिश्वत देकर काम नहीं कराना पड़े।।
    1
    डिजिटल इंडिया में सभी दस्तावेज ऑनलाइन ही बनते है तो फिर सरकार के ढोंग क्यों हर बार फोटो कॉपी ये कागज लाओ वो कागज लाओ चक्कर पर चक्कर लगाओ जनता को मूर्ख बनाकर रखा है खुद ऐश कर रहे आम जनता को बर्बाद कर रहे इतने प्रमाण तो अंग्रेजों ने नहीं मांगे होंगे।। 
जब सभी दस्तावेज ऑनलाइन है तो पात्र आपत्र की लिस्ट ऑनलाइन डाल दो ताकि कर्मचारियों को रिश्वत देकर काम नहीं कराना पड़े।।
    user_Kamlesh Yadav
    Kamlesh Yadav
    Voice of people अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दतिया के ग्राम चर्राई में युवती को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची एफआरव्ही पुलिस टीम पर महिला ने हमला कर वाहन का कांच तोड़ा।
    1
    दतिया के ग्राम चर्राई में युवती को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची एफआरव्ही पुलिस टीम पर महिला ने हमला कर वाहन का कांच तोड़ा।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    पत्रकार Amanganj, Panna•
    10 hrs ago
  • आज के दिब्य दर्शन जय श्री हनुमान भाटा पवई. पन्ना
    1
    आज के दिब्य दर्शन 
जय श्री हनुमान भाटा पवई. पन्ना
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Salesperson सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.